मंगलवार, 30 जून 2015

जीवन के विवशता भरे अतिलचीलेपन को त्याग कर नियन्त्रण दिखाना

 बाज़ लगभग ७० वर्ष जीता है, पर अपने जीवन के ४०वें वर्ष में आते आते उसे एक
महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ता है। उस अवस्था में उसके शरीर के तीन प्रमुख अंग
निष्प्रभावी होने लगते हैं। पंजे लम्बे और लचीले हो जाते है और शिकार पर पकड़ बनाने में अक्षम होने लगते हैं। चोंच आगे की ओर मुड़ जाती है और भोजन निकालने में व्यवधान उत्पन्न करने लगती है। पंख भारी हो जाते हैं और सीने से चिपकने के कारण पूरे खुल नहीं पाते हैं, उड़ानें सीमित कर देते हैं। भोजन ढूढ़ना, भोजन पकड़ना और भोजन खाना, तीनों प्रक्रियायें अपनी धार खोने लगती हैं।

उसके पास तीन ही विकल्प बचते हैं, या तो देह त्याग दे, या अपनी प्रवृत्ति छोड़ गिद्ध की तरह त्यक्त भोजन पर निर्वाह करे, या स्वयं को पुनर्स्थापित करे, आकाश के निर्द्वन्द्व एकाधिपति के रूप में।
मन अनन्त, जीवन पर्यन्त जहाँ पहले दो विकल्प सरल और त्वरित हैं, तीसरा अत्यन्त
पीड़ादायी और लम्बा। बाज़ पीड़ा चुनता है और स्वयं को पुनर्स्थापित करता है।

वह किसी ऊँचे पहाड़ पर जाता है, अपना घोंसला बनाता है, एकान्त में और तब प्रारम्भ करता है पूरी प्रक्रिया। सबसे पहले वह अपनी चोंच चट्टान पर मार मार कर तोड़ देता है, अपनी चोंच तोड़ने से अधिक पीड़ादायक कुछ भी नहीं पक्षीराज के लिये।
तब वह प्रतीक्षा करता है चोंच के पुनः उग आने की। उसके बाद वह अपने पंजे उसी प्रकार तोड़ देता है और प्रतीक्षा करता है पंजों के पुनः उग आने की। नये चोंच और पंजे आने के बाद वह अपने भारी पंखों को एक एक कर नोंच कर निकालता है और प्रतीक्षा करता पंखों के पुनः उग आने की।
१५० दिन की पीड़ा और प्रतीक्षा और तब कहीं जाकर उसे मिलती है वही भव्य और ऊँची उड़ान, पहले जैसी नयी। इस पुनर्स्थापना के बाद वह ३० साल और जीता है, ऊर्जा, सम्मान और गरिमा के साथ।
प्रकृति हमें सिखाने बैठी है, बूढ़े बाज की युवा उड़ान में जिजीविषा के समर्थ स्वप्न दिखायी दे जाते हैं। अपनी हों उन्मुक्त उड़ानें पंजे पकड़ के प्रतीक हैं, चोंच सक्रियता की द्योतक है और पंख कल्पना को स्थापित करते हैं। इच्छा परिस्थितियों पर नियन्त्रण बनाये रखने की, सक्रियता स्वयं के अस्तित्व की गरिमा बनाये रखने की, कल्पना जीवन में कुछ नयापन बनाये रखने की।
इच्छा, सक्रियता और कल्पना, तीनों के तीनों निर्बल पड़ने लगते हैं, हममें भी, चालीस तक आते आते। हमारा व्यक्तित्व ही ढीला पड़ने लगता है, अर्धजीवन में ही जीवन समाप्तप्राय लगने लगता है, उत्साह, आकांक्षा, ऊर्जा अधोगामी हो जाते हैं। हमारे पास भी कई विकल्प होते हैं, कुछ सरल और त्वरित, कुछ पीड़ादायी। हमें भी अपने जीवन के विवशता भरे अतिलचीलेपन को त्याग कर नियन्त्रण दिखाना होगा, ।
बाज के पंजों की तरह। हमें भी आलस्य उत्पन्न करने वाली वक्र मानसिकता को त्याग कर ऊर्जस्वित सक्रियता दिखानी होगी, बाज की चोंच की तरह। हमें भी भूतकाल में जकड़े अस्तित्व के भारीपन को त्याग कर कल्पना की उन्मुक्त उड़ाने भरनी होंगी, बाज के पंखों की तरह। १५० दिन न सही, तो एक माह
ही बिताया जाये, स्वयं को पुनर्स्थापित करने में। जो शरीर और मन से चिपका हुआ है, उसे तोड़ने और नोंचने में पीड़ा तो होगी ही, बाज की तरह। बाज तब उड़ानें भरने को तैयार होंगे, इस बार उड़ानें और ऊँची होंगी, अनुभवी होंगी, अनन्तगामी होंगी

रविवार, 7 जून 2015

विद्रोही आवाज़: ये अक्षय बट है

विद्रोही आवाज़: ये अक्षय बट है

ये अक्षय बट है


मुझे नहीं मालूम किसी के लिए अच्छे दिन का क्या मतलब है। मेरे लिए मेरे धर्म,मेरे देश,मेरी संस्कृति के उत्कर्ष के क्षण ही मेरे अच्छे दिन हैं। एक हजार वर्षो की कालिमा को भेद कर हिंदुत्व का सूर्य उदित होना ही मेरे अच्छे दिन हैं। इस सूर्योदय से निशाचरों का परेशान होना स्वाभाविक है। सूर्योदय से सारी दुनिया प्रफुल्लित होती है बस उल्लुओं और चमगादड़ों को निराशा।
"सर्वे भवन्तु सुखिनः " मात्र एक परिकल्पना नहीं है। योग उसको कार्यरूप में साकार करने का नाम है। स्वामी रामदेव द्वारा वैज्ञानिक प्रामाणिकता के साथ योग की सभी को स्वस्थ रखने की क्षमता के प्रदर्शन ने सम्पूर्ण विश्व का ध्यान योग की ओर आकृष्ट किया है। आज करोड़ों लोग इससे लाभान्वित होकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं साथ ही चिकित्सा पर होने वाले अरबों रुपये की बचत कर रहे हैं। पूरे विश्व को अपना परिवार माननेवाला हिन्दू जीवन दर्शन योग के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को आलिंगनबद्ध कर रहा है। ये संभव हुआ है सात्विक और स्वाभिमानी राजनीतिक नेतृत्व के कारण। क्या स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यूनतम खर्च करके सबको स्वस्थ रखना किन्ही अच्छे दिनों से कम है?
योग का विरोध विशुद्ध रूप से पूर्वाग्रह ग्रस्त मानसिकता का परिचायक है और जन सामान्य के कल्याण का विरोधी है। जिन्हे सदैव हिन्दू जीवन दर्शन पिछड़ा लगा हो उन्हें उसके इस एक चमत्कार से परेशान होना स्वाभाविक है। इसके संवाहकों के प्रति उनका विषवमन भी स्वाभाविक ही है। क्रान्तिकारी लगने की मानसिकता से पीड़ित छुद्र लोगों ने ४,जून को स्वामी रामदेव के उत्पीड़न पर तो क्षोभ व्यक्त नहीं किया पर उसे सलवार दिवस घोषित कर दिया। जबकि रामदेव का उनसे कोई प्रत्यक्ष विरोध नहीं है। स्वयंभू ईमानदारों का भारतीयता से चिरपरिचित विरोध ही इस विरोध का मूल कारण है।
ये अंधविरोधी याद रखें सनातनता अपनी जीवंतता के लिए किसी की कृपा की मोहताज नहीं है। सूर्य को ढकने के उपक्रम से सूर्य को नष्ट नहीं किया जासकता। तुम सूर्य नमस्कार करो या नहीं लेकिन सूर्य की उपेक्षा तुम्हारे अल्लाह और तुम पर ही भारी पड़ने वाली है। प्रकाश के आराधक होते तो सबके कल्याण की कामना करते। अँधेरे से अंधे हुए लोगों ने पूरी धरती को खून से लाल कर दिया है। क्या इस खून की लाली से सूर्य की लालिमा अच्छी नहीं है ?
हमारी सनातनता ने हमें सनातन प्रतीकों और आस्थाओं के साथ साथ जीना सिखाया है। तुमने सिर्फ खजूर देखा होगा हमने बट वृक्ष देखा है। तुम खोखली अकड़ के साथ खाम्खा अकड़े रहने वाले हो। हम बट वृक्ष हैं। तुम जैसों की हमें ख़त्म करने की हजार कोशिशों के बाबजूद हम अपराजेय हैं। हमारी सनातनता तुम्हारी क्षणभंगुरता पर हमेशा भारी पड़ेगी। योग का अर्थ होता है जोड़ना हम सबको जोड़ना और सबसे जुड़ना चाहते हैं। हमारा यही चरित्र योग के रूप में एक हजार वर्षों के बाद नयी कोपलों और शाखाओं के साथ पूरे विश्व को अपनी शीतल छाँव देने जारहा है।

शनिवार, 6 जून 2015

महिलाओं के संस्कारी होने की मांग करना क्या स्त्रीयों की स्वतंत्रता में बाधक है ??

मानव जाति के इतिहास में विभिन्न प्रकार की विभिन्नता की कहानी जुड़ी हुयी है, इस इतिहास में हमने बहुत प्रकार के वर्ग निर्मित किए, जैसे गरीब का, अमीर का, धन के पद के अभाव पर और आश्चर्य की बात यह है कि इस समाज ने जो स्त्री और पुरुष के बीच जो वर्ग का निर्माण किया यह एक अनोखा और अद्भुत रहा और इस भिन्नता को वर्ग बनाना मनुष्य की शेतानी कही जा सकती है। क्योंकि हजारों वर्ष पहले से ही स्त्री का शोषण का इतिहास  रहा है। क्योकि पुरुष ने ही सारे कानून निर्मित किये है और शुरु से ही पूरुष शक्तिशाली था उसने स्त्री पर जो भी थोपना चाहा थोप दिया । और जब तक स्त्री पर से गुलामी नही उठती दुनिया से गुलामी नही मिट सकती चाहे कहने की बात क्यो न हो की भारत 68 साल पहले ही आजाद हो गया। ये अलग बात है कि हमारी सरकार गरीबी और अमीरी के फासले मिटाने मे सक्षम हो जाए लेकिन स्त्री और पुरुष के बीच शोषण का जाल और इनके बीच फासलो की कहानी इतनी लम्बी हो गयी है कि स्वयं स्त्री और पुरुष दोनो ही भूल गये है। पुरुष और स्त्री के बीच फासले और असमानता किस-किस रुप में खड़ी हुई है? भिन्नता सुनिश्चित  है भिन्न होनी ही चाहिए क्योंकि यही ही स्त्री,पुरुष को अलग-अलग व्यक्तित्व देते है लेकिन भिन्नता असमानता में बदल गया है। इसीलिए सारी स्त्रीयाँ भिन्नता को तोड़ने में लग गयी है ताकी वे ठीक पुरुषों जैसी दिखने लगे शायद वह इस सोच में है कि इस भाती असमानता भी टूट जाएगी धीरे-धीरे कपड़े एक जैसे होते चले गये। लेकिन कपड़ो के फासले से भिन्नता नही मिट जाएगीं यह एक गहरी बात है कपड़ो से कुछ फर्क  नही पड़ने वाला नही है क्योंकि भेद मिटाने से समाज द्वारा निर्माण किया गया स्त्री और पुरुष का वर्ग नही मिट सकता क्योकि पुरुष इस का आदि हो गया है।  भारत में आज तक स्त्री पुरुषो में बराबरी का स्तर नहीं आ पाया , स्त्रीयों को आज भी असमानता की भावना का सामना करना पड़ रहा है आज भी स्त्रीयों को समाज में दोयम दर्जे का स्थान ही प्राप्त है. अधिकाँश स्थानों पर महिलाओं का यही हाल है , महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति बहुत ही खराब है घरेलु वातावरण में रोज़ ही वो किसी न किसी दुर्व्यवहार का सामना करती ही रहती हैं. आज भी महिलाओं को घर से बाहर जाकर काम करने में एक बड़े पुरुष वर्ग को आपत्ति है. पर बढ़ते वैश्वीकरण के दबाव में इन सब शोषित और कुपोषित मातृत्व वर्ग के बीच एक ऐसा महिला वर्ग भी उपजा जो की इन सब असमानताओ , कुपरिस्थितियो और समस्याओं से पूर्णतया मुक्त था अब इनमे भी दो तरह की महिलाए थी एक जो पारिवारिक संस्कार , सद्चरित्रता और सदभावना से ओत प्रोत थीं वही दूसरी जो की पारिवारिक संस्कार , सद्चरित्र इत्यादि बातो से पूर्णतया दूर एवं इन सुसंस्कारो को अपना बंधन मात्र मानती थी. पहला वर्ग तो अपने सदभावना  के कारण अपने अन्य शोषित बहनों के मुक्ति का मार्ग ढूढ़ने लगी और अपने परिवार को भी संस्कारी बनाये रखा अतः उन परिवार से निकलने वाले संस्कारी बालक , बालिकाए उनके सुविचारो के वाहक बन गए और महिला मुक्ति के मार्ग भी.दूसरी तरफ वे महिलाए थी जो की न तो संस्कार जानती थी न ही सद्चरित्र उनके लिए अपने संस्कृति अपनी परम्पराओं को तोड़ना ही स्वतंत्रता हो गया और ये भी आंकलन नहीं की की क्या सही है क्या गलत ? जो भी पश्चिम से मिला सब सर्वश्रेष्ठ है इस भावना से अपना विरोध और दूसरो को गले लगाने का एक नया परंपरा शुरू हो गया ये महिलाए स्वयं तो संस्कारी थी ही नहीं सो इनके बच्चे को  भी इन्ही के रास्ते पर जाना तय था.
ऐसी कुविचारी , निकृष्ट ,कुचरित्र महिलाओं ने कभी भी अपने महिला समाज का उठाने में कोई भूमिका नहीं अपनाई बल्कि अपने परिवार में असंस्कारी बालक बालिकाओं को रोपित कर समाज की स्थिति और खराब करने में जिम्मेदारी निभायी. पुरुषो से ज्यादा महिलाओं को संस्कार की जरुरत होती है पुरुषो से ज्यादा महिलाओं को नैतिक होने की जरुरत होती है, क्योकि महिलाए ही परिवार की आधार होती है. वो ही बच्चो की प्रथम गुरु होती है, वही बच्चो को संस्कारी बनाती है. और यह एक सामान्य दृष्टि की बात है की हम बहुधा देखते है की जिस घर में पिता निकृष्ट , शराबी या नीच कोटि का निकल जाता है वह यदि माता ठीक होती है तो बच्चे अपने पिता के दुर्गुणों से दूर गुणी  और बुद्धिमान ही होते है जबकि किसी परिवार के सभी पुरुष ठीक हो लेकिन महिला खराब हो गयी तो निश्चित ही उस परिवार की पूरी अगली पीढीयां खराब हो जाती है.यदि प्रकृति ने माँ को परिवार का आधार बनाया है तो , उस माँ को संस्कारी होने की मांग करना क्या स्त्रीयों की स्वतंत्रता में बाधक है ?? बहुत सारी पश्चिमी मानसिकता से ग्रसित महिलाए इसे एक घटिया सोच करार देती है और पूछती है की आखिर संस्कार की जिम्मेवारी महिलाओं पर पुरुषो से ज्यादा क्यों ?? क्या इस प्रश्न का कोई जबाब है??
जो प्रश्न प्रकृति से पूछा जाना चाहिए  वो प्रश्न ये महिलाए पुरुषो से जानना चाहती हैं.
अब कोई पुरुष यदि यह पूछे की बच्चे ज्यादा प्रेम माँ से क्यों करते है पिता से क्यों नहीं , स्नेह दिखाने की जीतनी कला स्त्रीयों को प्राप्त है उतनी पुरुषो को क्यों नहीं ??? बच्चो को गर्भ धारण करने की शक्ति सिर्फ महिलाओं को पुरुषो को क्यों नहीं ?? बच्चो के शुरूआती भरण पोषण की शक्ति केवल महिलाओ को क्यों प्राप्त है पुरुषो को क्यों नहीं ??
क्या हम प्रकृति प्रदत्त गुणों पर टकराकर कुछ प्राप्त कर सकते है?
कुछ लोगों ने कहा की स्त्रीयों को मर्यादित कपडे पहनना चाहिए मीडिया में भयंकर विरोध इस मुद्दे पर होता ही रहता है. स्त्री आखिर अपने आप को क्या समझती है यह बात हम उसके वस्त्रो से ही निर्धारित करते है , हमारे देश की परंपरा और संस्कृति में उसे भी आत्मा का दर्ज़ा प्राप्त है न की केवल नीरा शरीर का. जबकि पश्चिम में और अरब की कुसंस्कृति में उन्हें केवल शरीर का ही दर्ज़ा प्राप्त है  एक उसे दिखाने में लगा रहता है तो दूसरा उसे ढकने में. पर क्या यही सोच हमारे समाज में आज नहीं फ़ैल गयी कुछ लोग है जो पर्दा प्रथा को जारी रखना चाहते है तो कुछ उसे नग्नता के उस स्तर पर ले जाने की फिराक में है जहाँ सभ्यों का सर नीचा करके जमीन देखना ही बचाव के एक मात्र लगता है. क्या ये दोनों मार्ग उचित है??
निश्चित ही मेरे मत से नहीं …. यदि स्त्री केवल शरीर नहीं तो उसे क्यों ढकना और क्यों दिखाना? उसे मर्यादित ढंग से रहना ही चाहिए. स्त्रीयों से मर्यादित कपडे की उम्मीद करने पर , पश्चिमी विचारों से ओत प्रोत महिलाए कहने लगती हैं की ये महिलाओं की स्वतंत्रता का हनन है. आखिर वो कौन सी मानसिकता है जिसके कारण महिलाए जब मर्यादित कपडे पहनती है तो उन्हें ऐसा लगता है मानो उनकी स्वतंत्रता हर ली गयी हो. क्या नग्नता के उचाई पर ही पहुच कर स्वतंत्रता का बोध हो सकता है. कुचरित्र और असंस्कारी महिलाए ही नग्नता में स्वतंत्रता का अनुभव प्राप्त करती है. इसको समझने के लिए एक उदाहरण लेते है ऐसी कल्पना करते है की एक संस्कारी परिवार की बालिका को एक अलग स्थान पर ले जाकर उसे यह कह दिया जाय की तुम जो करना चाहो कर लो जैसा पहनना चाहो पहन लो तुम्हे कोई कुछ नहीं कहेगा तो क्या वह नग्नता का प्रदर्शन करेगी… क्या वो निर्लाज्ज़ता को अपना ध्येय चुनेगी?? निश्चित ही नहीं क्योकि उसके दिमाग में ये गन्दगी डाली ही नहीं गयी की स्त्री की स्वतंत्रता का मतलब नग्नता. हम पहले ये घटिया सोच बच्चो में रोपित करते है की शरीर का प्रदर्शन ही स्वतंत्रता है जिस कारण बाद में यह समस्या आती है की मर्यादित कपड़ो में महिलाओं को परतंत्रता का बोध होता है.
यदि वास्तव में भारत वर्ष में स्त्रीयों का विकास करना है तो उन्हें संस्कारी सद्चरित्र और मर्यादित बनाना ही पड़ेगा , क्योकि स्त्रीयां ही समाज की आधार है यदि उनका पतन होगा तो समाज जरुर अधोगति को प्राप्त होगा. ऐसी सोच भी हमारे सामने चुनौती बनकर खडी है जो की महिलाओं के स्वतंत्रता के मुख्य आन्दोलन को जिसमे उनको समाज में बराबरी का हक दिलाना ध्येय को खीच कर ऐसे निकृष्ट मार्ग पर ले जा रहा है जहा पर महिलाए खुद अपने आपको और ज्यादा खराब स्थिति में पाएंगी .............उत्तम जैन (विद्रोही )



शुक्रवार, 22 मई 2015

पति और पत्नी के बीच कलह

अकसर छोटी.छोटी बातों को लेकर पति.पत्नी इस हद तक झगड़ पड़ते हैं कि उनकी जिंदगी में सिर्फ तनाव ही रह जाता है जो उन पर इस हद तक हावी हो जाता है कि दोनों का एक छत के नीचे जीवन बसर करना मुश्किल हो जाता है और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। आम जिंदगी में यदि पति.पत्नी कुछ बातों को ध्यान में रखें तो तनाव से बच कर अपने घरेलू जीवन को खुशियों से भर सकते हैं। यदि पति.पत्नी के बीच कभी झगड़ा हो तो दोनों में से एक को शांत हो जाना चाहिए जिससे बात आगे न बढ़े और फिर पति.पत्नी का झगड़ा तो पानी के बुलबुलों की तरह होता है जो पल भर में ही खत्म हो जाता है। युगो  से नर-नारी समानता का एक मूल तथ्य परिचालित किया जाता रहा है कि पुरूष स्त्री की अपेक्षा साधारणतया ज्यादा बड़ा और शक्तिशाली होते हैं और सामान्यतः भौतिक हिंसा में जीत उन्हीं की होती है । मानव सभ्यता के शुरू से ही स्त्रियों को पुरूषों के भौतिक हमलों से स्वयं की रक्षा करनी पडी है । यहां तक कि जब वह क्रोधित नर के सामने अपने आप को असहाय महसूस करती है कई पत्नियां अपनी पति की बातों को लेकर काफी कंफ्यूज रहती है कि आखिर उनके पति अपने मन की बात उनसे शेयर क्यों नहीं करते और उनके पति मन ही मन परेशान क्यों रहते है और खुद ही अपनी सारी मुश्किलों को सुलझाने के लिए प्रयत्न करते रहते है और उनसे कोई भी बात शेयर क्यों नहीं करते । इन्ही कारणों से कभी-कभी पति-पत्नी के बीच में मन मुटाव पैदा हो जाता है और कई पत्नियां जो अपने पति के मन की बातों को समझ लेती है उनके पति उनसे खुश हो जाते है परंतु कई बार पत्नी कंफ्यूज हो जाती है कि आखिर उनके पति की खुशी किस बात में है । इन टिप्स की मदद से आप जान सकती है कि एक पति अपनी पत्नी से क्या चाहता है । 
कुछ टिप्स –
   हर पति अपनी पत्नी से यह अपेक्षा करता है कि उसकी पत्नी उसके अच्छे कार्य करने पर उसकी तारीफ करें    और एसा करने से आपके पति आपसे खुश हो जाएंगे।  पति को ये बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती है कि जब वो घर पर रहे तो उसकी पत्नी उसके साथ ज्यादा से  ज्यादा समय व्यतीत करें और जितना भी समय उसके साथ व्यतीत करें वो लम्हें हंसी मजाक से भरे होने चाहिए और लड़ाई झगड़े न हो जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है ।पति को ये बात सबसे अच्छी लगती है जब उसकी पत्नी घर के छोटे- छोटे कामों में अपने पति की मदद मांगे और काम करने के साथ- साथ आपस में ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत हो सकता है । हर पति यही चाहता है कि उसकी पत्नी सिर्फ उसी से प्यार करें और किसी और उसी को अपनी लाइफ का हीरो मानें 

गुरुवार, 21 मई 2015

विद्रोही आवाज़: आत्मा और मन

विद्रोही आवाज़: आत्मा और मन:   आत्मा  और मन क्या है ?  बिना रस्सी के ही शरीर से मन बंधा है , और मन से आत्मा बंधी हुई है | शरीर है , मन है , आत्मा है | जानने वालों ने इ...

आत्मा और मन

 आत्मा  और मन क्या है ?  बिना रस्सी के ही शरीर से मन बंधा है, और मन से आत्मा बंधी हुई है| शरीर है, मन है, आत्मा है| जानने वालों ने इसलिए मन को, शरीर और आत्मा के मध्य का सेतु भी कहा है| मन क्या है? शरीर और आत्मा के बीच के पुल का नाम मन है| पर उससे ज्यादा अच्छा तरीका है कहने का, ‘मात्र मन ही मन है, जिसके दो सिरों का नाम शरीर और आत्मा है’| इस सिरे से देखो तो शरीर है, और उस सिरे से देखो तो आत्मा है| और अगर आत्मा के सिरे से देखो तो कहोगे कि बीज है, जो मन के रूप में विस्तार पाता  है, सूक्ष्म विस्तार| और फिर शरीर के रूप में स्थूल विस्तार पाता है तो संसार बन जाता है|  अपने सारे दिन की बातचीत में मनुष्य प्रतिदिन न जाने कितनी बार ‘ मैं ’ शब्द का प्रयोग करता है | परन्तु यह एक आश्चर्य की बात है कि प्रतिदिन ‘ मैं ’ और ‘ मेरा ’ शब्द का अनेकानेक बार प्रयोग करने पर भी मनुष्य यथार्थ रूप में यह नहीं जानता कि ‘ मैं ’ कहने वाले सत्ता का स्वरूप क्या है, अर्थात ‘ मैं’ शब्द जिस वस्तु का सूचक है, वह क्या है ? आज मनुष्य ने साइंस द्वारा बड़ी-बड़ी शक्तिशाली चीजें तो बना डाली है, उसने संसार की अनेक पहेलियों का उत्तर भी जान लिया है और वह अन्य अनेक जटिल समस्याओं का हल ढूंढ निकलने में खूब लगा हुआ है, परन्तु ‘ मैं ’ कहने वाला कौन है, इसके बारे में वह सत्यता को नहीं जानता अर्थात वह स्वयं को नहीं पहचानता | आज किसी मनुष्य से पूछा जाये कि- “आप कौन है ?” तो वह झट अपने शरीर का नाम बता देगा अथवा जो धंधा वह करता है वह उसका नाम बता देगा |वास्तव में ‘मैं’ शब्द शरीर से भिन्न चेतन सत्ता ‘आत्मा’ का सूचक है मनुष्य (जीवात्मा) आत्मा और शरीर को मिला कर बनता है | जैसे शरीर पाँच तत्वों (जल, वायु, अग्नि, आकाश, और पृथ्वी) से बना हुआ होता है वैसे ही आत्मा मन, बुद्धि और संस्कारमय होती है | आत्मा में ही विचार करने और निर्णय करने की शक्ति होती है तथा वह जैसा कर्म करती है उसी के अनुसार उसके संस्कार बनते है | आत्मा एक चेतन एवं अविनाशी ज्योति-बिन्दु है जो कि मानव देह में भृकुटी में निवास करती है | जैसे रात्रि को आकाश में जगमगाता हुआ तारा एक बिन्दु-सा दिखाई देता है, वैसे ही दिव्य-दृष्टि द्वारा आत्मा भी एक तारे की तरह ही दिखाई देती है | इसीलिए एक प्रसिद्ध पद में कहा गया है- “भृकुटी में चमकता है एक अजब तारा, गरीबां नूं साहिबा लगदा ए प्यारा |” आत्मा का वास भृकुटी में होने के कारण ही मनुष्य गहराई से सोचते समय यही हाथ लगता है | जब वह यश कहता है कि मेरे तो भाग्य खोटे है, तब भी वह यही हाथ लगता है | आत्मा का यहाँ वास होने के कारण ही भक्त-लोगों में यहाँ ही बिन्दी अथवा तिलक लगाने की प्रथा है | यहाँ आत्मा का सम्बन्ध मस्तिष्क से जुड़ा है और मस्तिष्क का सम्बन्ध सरे शरीर में फैले ज्ञान-तन्तुओं से है | आत्मा ही में पहले संकल्प उठता है और फिर मस्तिष्क तथा तन्तुओं द्वारा व्यक्त होता है | आत्मा ही शान्ति अथवा दुःख का अनुभव करती तथा निर्णय करती है और उसी में संस्कार रहते है | अत: मन और बुद्धि आत्म से अलग नहीं है | परन्तु आज आत्मा स्वयं को भूलकर देह- स्त्री, पुरुष, बूढ़ा जवान इत्यादि मान बैठी है | यह देह-अभिमान ही दुःख का कारण है |उपरोक्त रहस्य को मोटर के ड्राईवर के उदाहरण द्वारा भी स्पष्ट किया गया है | शरीर मोटर के समान है तथा आत्मा इसका ड्राईवर है, अर्थात जैसे ड्राईवर मोटर का नियंत्रण करता है, उसी प्रकार आत्मा शरीर का नियंत्रण करती है | आत्मा के बिना शरीर निष्प्राण है, जैसे ड्राईवर के बिना मोटर | अत: परमपिता परमात्मा कहते है कि अपने आपको पहचानने से ही मनुष्य इस शरीर रूपी मोटर  को चला सकता है और अपने लक्ष्य (गन्तव्य स्थान) पर पहुंच सकता है | अन्यथा जैसे कि ड्राईवर कार चलाने में निपुण न होने के कारण दुर्घटना का शिकार बन जाता है और कार उसके यात्रियों को भी चोट लगती है, इसी प्रकार जिस मनुष्य को अपनी पहचान नहीं है वह स्वयं तो दुखी और अशान्त होता ही है, साथ में अपने सम्पर्क में आने वाले मित्र-सम्बन्धियों को भी दुखी व अशान्त बना देता है | अत: सच्चे सुख व सच्ची शान्ति के लिए स्वयं को जानना अति आवश्यक है   

बुधवार, 20 मई 2015

कन्या भ्रूण हत्या ..

दोस्तों नारी समाज का जिक्र हर युग में पुरुष से पहले आया है ! चाहे सतयुग हो या कलयुग
महाभारत हो , गीता हो या रामायण ...
नारी व् नर एक सिक्के के दो पहलु है ....एक नारी जब से जन्म लेती है बलिदान करती आई है ...फिर क्यों जन्म लेने से पहले ही मार दिया जाता है ...एक पिता एक माँ जब अपने बिटिया का माँ की कोख में खून करवा देते है ! क्या उन्हें दर्द नही होता ! आज पुरुष के व् स्त्री अनुपात में तिस प्रतिशत का फर्क है एक दिन वो आएगा बेटे के लिए बहु लाना दुर्लभ हो जायेगा ! आज हर इन्सान एक बेटी के बाद दूसरी बेटी का जन्म अभिशाप समझता है ! दोस्तों याद रखना बेटा जब तक बेटा है जब तक बहु न आ जाये पर बेटी जब तक आपकी है जब तक आपमें जान है ....सभी दोस्तों से अनुरोध आप खुद शपथ ले कभी भ्रूण हत्या नही करोगे और न ही किसी को भ्रूण हत्या करने दोगे ! ..यह एक भारतीय दंड संहिता में दंडनीय है ...जब भी जान पड़े की कोई कन्या भ्रूण हत्या कर रहा है आप पास के पोलिस स्टेशन में जाकर रिपोर्ट करे ..........यही मेरा आपसे अनुरोध ...शायद मेरा पोस्ट पढ़ कर किसी बहन बेटी की जान बच जाए विशेष कर मेरी महिला मित्रो से गुजारिश की आप पुरजोर से विरोध करे ....

उत्तम जैन (विद्रोही )

मंगलवार, 19 मई 2015

उफ्, ऐसा भी हो सकता है... अरुणा शानबाग की व्यथा

अरुणा शानबाग के साथ जब यह हादसा हुआ तब मेरी उम्र तो महज 2 वर्ष थी ! कुछ वर्षो पहले उनकी दोस्त पिंकी वीरानी ने उनके लिए सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु की भी मांग की थी, पर इसे खारिज कर दिया गया था.खेर सुप्रीम कोर्ट के फेसले पर मे नही बोल सकता मगर क्या इन 42 वर्ष मे यानि जवानी से इस उम्र तक   उफ्, ऐसा भी हो सकता है... अरुणा शानबाग की व्यथा दरिंदगी की हदों के पार की है।  18 मई उनकी जिंदगी का आखिरी दिन रहा। उन्हें एक सिरफिरे ने सिर्फ प्रतिशोध की सनक में 27 नवंबर 1973 को बयालीस वर्षों के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल के बिस्तर पर सुला दिया था।    उस समय वह ट्रेनी नर्स थीं। केईएम अस्पताल की डॉग रिसर्च लेबोरेटरी में कार्यरत अरूणा ने कुत्तों के लिए लाए जाने वाले मटन की चोरी करने वाले वार्ड बॉय सोहनलाल की अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर दी थी। सोहनलाल ने अरुणा पर जानलेवा हमला करते हुए कुत्ते बांधने की चेन से उनका गला घोटकर मारने की कोशिश की थी। इससे उनके दिमाग में ऑक्सीजन संचरण रुक गया और शरीर बेजान हो गया।इसके बाद सोहनलाल ने उन पर यौन हमला किया था। इसके बाद अरुणा के रिश्तेदारों ने नाता तोड़ लिया था। उनकी तय शादी भी टूट गई। अस्पताल की नर्सों और स्टॉफ ने उन्हें 42 वर्षों तक संभाला। उस घटना से उनको इतना गहरा सदमा लगा कि वह किसी पुरुष की आवाज से भी घबराने लगी थीं। अरुणा जिस अस्पताल में सेवा करने के लिए आयीं थीं, वहीं वह रोगी बन गयीं. केइएम अस्पताल में 42 साल से नर्सें उनकी सेवा कर रही थीं. नर्सो ने अपना पूरा फर्ज निभाया ! आज सवाल है अरुणा शानबाग के साथ जो हुआ आगे ओर किसी के साथ नही होगा ! क्या गारंटी ?  अदालत सबूतो व धाराओ व वकील की दलीलों के आधार पर न्याय करती है ! यह एक संविधान है मेरा विरोध करना भी जायज नही क्यू की मे न्यायप्रणाली पर अंगुली नही उठा सकता ! मगर एक सोचनीय प्रश्न है क्या ओर कब तक अरुणा शानबाग जी के साथ जो हुआ ओर आगे होता रहेगा ! क्या आज की महिला इतनी असक्षम है ! की महिला के साथ हुए अत्याचार के विरुद्ध सिर्फ दो चार शब्द या अपना चंद शब्दो मे आक्रोश जता कर चुप ही रहेगी ! मेरी शिकायत  सिर्फ महिला से  नही उन मर्दो से भी है जो एक बहन बेटी को न्याय नही दिला पाया ! उन्हे मर्द कहलाने का हक नही ! उफ़्फ़ .......... उफ्, ऐसा भी हो सकता है   .........उत्तम विद्रोही