किसी संस्कृति को अगर समझना हो तो
सबसे आसान तरीका हैं कि हम उस संस्कृति में नारी के हालात को समझने की कोशिश करे
स्त्रिया समाज के सांस्कृतिक चेहरे का दर्पण होती हैं ! यह
स्त्री लेखन संबंधी एक समस्या है। सामाजिक तौर पर देखा जाए तो एक स्त्री ही दूसरी
स्त्री की शत्रु हैं। अगर किसी देश में स्त्रियों का जीवन उन्मुक्त
हैं तो इसका सीधा आशय यह निकलता हैं कि उस देश का समाज एक उन्मुक्त समाज हैं ! वात्सल्य, स्नेह, कोमलता, दया, ममता, त्याग, बलिदान जैसे आधार पर ही सृष्टि
खड़ी है। और ये सभी गुण-एक साथ नारी में समाहित हैं। नारी-प्रेम त्याग का
प्रतिबिंब है। नारी के अभाव में मानव जीवन शुष्क है और समाज अपूर्ण। नारी, संसार की जननी है। मातृत्व, उसकी सबसे बड़ी साधना है।
निर्विवाद रूप में नारी की यह विशेषता है कि वह जन्मदात्री है, सृष्टि सृजन करती है, जीवन की समूची रस-धार उसी पर
आधारित है, लेकिन पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव, नारी संदर्भ में भारतीय समाज में
भी, अब दूर से ही पहचाना जा सकता है। वर्तमान सामाजिक संदर्भ में, व नारी की दशा और दिशा में, क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है कोई
भी समाज एक जगह स्थिर नहीं रहता हर पल बदलता रहता हैं ! हर पल बदलते समाज में
महिलाओ की असल सूरत को पहचान पाना मुश्किल हैं ! वर्तमान युग, चेतना का युग है। तकनीकी उपलब्धियों
का युग है तथा प्राचीन मूल्यों में परिवर्तन का युग है। नारियों को प्रगति पथ पर प्रेरित करने हेतु राजाराम मोहन
राय, महात्मा गांधी, जो महती योगदान किया, उसी कारण वर्तमान ‘नारी- में नारी की स्थिति में सुधार हुआ हैं ! इक्कीसवीं शताब्दी में भारतीय
नारी अपनी लक्ष्मण रेखाओं को छोड़ अबलापन की भावना से हटकर विकास के पथ पर चढ़ रही
है। वह किरण बेदी है, तो साथ ही कल्पना चावला भी है, । जहां-जहां, उसका दिशा बोध डगमगाया है, वहीं उसका पतन भी चरम पर पहुंचा
है। पश्चिमी सभ्यता के संक्रमण के कारण जहां नारी-जीवन में विविध बदलाव आये हैं, वहां यौन शुचिता भी संक्रमित हुई
है। यथार्थ के नाम पर नग्नता को अपनाया जा रहा है। टी.वी. चैनलों पर प्रसारित
धारावाहिकों में नारी को अलग रूप में दिखाया जा रहा हैं जो धीरे-धीरे पूर्ण समाज
का सत्य बनता जा रहा है। षड्यंत्रकारी भूमिका में नारी का के पर्दे चित्रण हो रहा
है ! जो वास्तविक जीवन में अपने पांव पसार चुका है। निःसंदेह आज नारी को
समानाधिकार प्राप्त हैं लेकिन फिर भी वह दहेज की खातिर, जलाई जाती है । कदम-कदम पर
तिरस्कृत होती है। शिक्षा प्रसार के साथ-साथ नारी की जड़-मानसिकता में तीव्र परिवर्तन
हुआ है। नारी ने शुष्क व्यवहार उपेक्षा की मार झेलते हुए भी अपने सौंदर्य और सहजता
को किस ख़ूबसूरती के साथ बनाए रखा हैं ! खूबसूरत नारी खुद अपनी अनुयाई होती हैं ! मुग़ल
काल मैं भारतीय नारी ने अपने सतीत्व के साथ अपने प्राणों की आहुति देने का कार्य
किया ! आज़ाद भारत में महिलाओ ने सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से तरक्की
हासिल की ! वर्तमान मैं भी राजनीतिक क्षेत्र में महिला शक्ति का वर्चस्व कायम है !
शिक्षा एवं आर्थिक स्वतंत्रता ने नारी को नवीन चेतना दी है। पुरुष नियंत्रित समाज
में नारी, आज आत्मविश्वास से भरी हुई हैं !। यदि नारी में निर्भीकता और
स्पष्टवादिता है, तो वह कहीं पर भी और कभी भी कुंठाग्रस्त नहीं होती। आज हम महिलाओ
के विकास की बात करते है ! समाज राजनीति , फिल्म और साहित्य और शिक्षा के
क्षेत्र में महिलाओ को सम्मानित किया जाता है ! धीरे धीरे परिस्थतिया बदल रही है
और महिलाएँ पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है ! माता पिता अब बेटा बेटी
में कोई फर्क नहीं करते है ! महिलाओ को सशक्त करना जरुरी होगा क्युकि महिलाएँ ही
देश के विकास में महत्व पूर्ण भागीदारी निभायेगी
! लेकिन आज हम देखते है कि गाँवों में नारी की दशा आज भी बेहद ख़राब है गाँवों में
नारी शिक्षा का प्रचार प्रसार होने के बावजूद अज्ञान की
कालिमा नहीं मिटी है ! अशिक्षित महिलाओ को अपने अधिकारों की जानकारी न होना और
अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न होना महिला पीड़ा का सबसे बड़ा कारण है! यह सही
बात है कि बिना शिक्षा और क़ानूनी जागरूकता के वर्तमान युग मैं महिलाओ को अधिकार
और सम्मान मिलना मुश्किल है !! भूमण्डलीकरण, नारियों के लिए एक ऐसी चक्की है, जिसमें उन्हें पीसा जा रहा है।
इसका एक चेहरा बेबस, गरीब नारी है, जिसकी आंखों में उसके भूखे बच्चे
के प्रति उसकी वेदना समाई हुई है, तो उसका दूसरा चेहरा, उस लड़की का है- जिसका मुंह
गुस्से से तमतमाया हुआ है। । नारी का छद्म रूप दिखाकर उन असंख्य नारियों की वेदना
नहीं छिपाई जा सकती, जो गांवों में रहती हैं। नारियों का वास्तविक स्वरूप वही है, जो गांवों में अभावों से जूझती और
रूढि़यों में जकड़ी नारियों में, दिखाई देता है ! मेने बहुत बार छोटे छोटे गांवो मे देखा है जहा आज भी
नारी पर्दे मे रहती है ! पति की
मोत के बाद कोई श्रंगार नही करती घर से बाहर
निकलने मे आज भी पाबंधी है
! वेसे अब कम देखने को मिलता है ! नारी में भी नैतिकता का भारतीय
परम्परागत भाव तिरोहित हो रहा है। समय और स्थान के अनुसार मान्यताओं में शीर्षासन
होता रहा है, लेकिन प्रदर्शन की होड़ में, वर्तमान नारी स्वयं चीरहरण में
लगी है। सात्विक रूचि और कलात्मकता, उदारीकरण की बयान में बह गई है।
संबंधों के बीच से प्रेम और स्नेह गायब हो रहा है। नारी भी, आत्मकेन्द्रित हो रही है। इसी के
अनुरूप बदल रहा है - आधुनिक नारी का-मूल भाव। पिछली सदी में जब हम लड़कियों की बात
करते हैं तो हर तरफ लगभग एक ही सूरत नजर आती थी ! पहनावे जरुर अलग थे लेकिन जमीनी
तौर पर पुरे देश मैं महिलाओ की स्थिति एक सी थी ! उनका चेहरा सामाजिक गतिशीलता की
एक कहानी सुनाता था ! लड़कियों के कई तरह के चेहरों का आना शुरू हुआ उनका चरित्र
और व्यक्तित्व इस तरह से गढा जाता हैं कि वह समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदार
बने ! इन चेहरों पर आत्म विश्वास झलकना चाहता हैं लेकिन मन में अद्रशय शक्तियों का
भय अब तक हैं ! इनके ख़ुशी की लालसा भी हैं !‘ शीर्ष पदों पर पहुँचकर महिलाएँ
महिला शक्ति का परचम लहरा रही है ! परन्तु आज भी परिवार में महिला अपनी
जिम्मेदारियों और घरेलु हिंसा व पाटो के बीच पिसती चली जा रही है महिलाओ के प्रति
अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे ! महिलाओ पर होने वाले अत्याचारों में महिलाओ की
भी अहम् भूमिका को नाकारा नहीं जा सकता !! कन्याओ को कोख में मारे जाने में महिलाओ
की भूमिका ज्यादा होती है ! महिलाओ पर होने वाले घरेलू अत्याचारों में भी महिलाओ
की भूमिका अहम् होती है ! महिलाओ को बराबरी का दर्जा दिलाना है तो खुद महिलाओ को
इस दिशा में प्रयास करना होगा और सकारात्मक कदम उठाना होगा ! आज वर्तमान में नारी
की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं ! आज समाज को स्वामी को दयानंद सरस्वती
, गोखले , तिलक जैसे महान सुधारको की जरुरत हैं जो समाज मैं जनजागरण ला सके !
समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना करनी होगी ! वर्तमान में समाज को सही दिशा देने
वाले नेताओं की कमी खल रही हैं किसी भी समाज में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक
समस्याओं का निराकरण महिलाओ की साझेदारी के बिना नहीं हो सकता इसलिए समाज में
महिलाओ की स्थिति को मजबूत करना बहुत ज़रुरी है ! महिलाओ के प्रति
भेदभाव करने के मामले समाज के लिए नए नहीं है !सालो से चल रहे महिला सशक्तिकरण के
अभियानों के बावजूद भी महिलाए उपेक्षा का शिकार हो रही है ! विज्ञापन में नारी-देह
का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। नारी का नंगापन, उसकी स्वतंत्रता का सूचक नहीं है।
वर्तमान समय में भी समाज में नारी का स्थान कुछ वैसा ही है, जैसा-किसी दुकान, मकान, आभूषण अथवा चल-अचल सम्पत्ति हो।
वर्तमान प्रधान समाज को अपनी सामंती सोच एवं संकीर्ण मानसिकता, सड़ी-गली व्यवस्था, रूढि़गत कुप्रथा को नारी-उत्कर्ष
हेतु तिलांजलि देनी ही होगी। पुरुषों को इस प्रकार का वातावरण तैयार करना होग, जिससे नारी को एक जीवंत-मानुषी, जन्मदात्री एवं राष्ट्र की
सृजनहार समझा जाये, न कि मात्र भोग्य की वस्तु ! दैनिक जीवन में महिलाओ द्वारा
कठिनाई झेलने के बावजूद भी चीज़े बेहतर हुई हैं और एक ऐसी गति भी आई हैं जिसकी उम्मीद दो दशक
पहले तक नहीं की जा सकती ! पिछली सदी में जब हम लड़कियों की बात करते हैं तो हर
तरफ लगभग एक ही सूरत नजर आती थी !पहनावे ज़रुर अलग थे लेकिन ज़मीनी तौर पर पूरे
देश मैं महिलाओ की स्थिति एक सी थी ! उनका चेहरा सामाजिक गतिशीलता की एक कहानी
सुनाता था ! लड़कियों के कई तरह के चेहरों का आना शुरू हुआ ! आज भारत में लड़कियों
की तीन तरह की सूरत हैं पहली सूरत गॉंग और कस्बों में जन्मी पली बढ़ी और गुजर बसर
करने वाली लड़कियों की ! इनका चेहरा खुली किताब हैं ! दूसरा चेहरा महानगरों की
लड़कियों का जिनका आधुनिक होना बहुत सहज हैं उनके मन में परम्पराओं की कोई गाँठ
शेष नहीं हैं ! इन लड़कियों ने जन्म से ही उन्मुक्त जीवन जिया हैं उनकी स्वतंत्रता
नेसर्गिक हैं ! तीसरी सूरत मध्य वर्ग की उन लड़कियों की जिसकी जड़े अब तक तथा कथित
अविकसित इलाक़ो से ही जुड़ीं हैं पर जिंदगी का सफ़र महानगरों तक फैल गया ! बचपन से
एसी लड़कियों को पारिवारिक संस्कार दिए जाते हैं उन्हें बताया जाता हैं क्या हैं
एक स्त्री का फर्ज !उनका चरित्र और व्यक्तित्व इस तरह से गढा जाता हैं कि वह समाज
और परिवार के प्रति जिम्मेदार बने ! इन चेहरों पर आत्म विश्वास झलकना चाहता हैं
लेकिन मन में अद्रशय शक्तियों का भय अब तक हैं ! सामाजिक/राजनीतिक/शैक्षिक/व्यवसायिक
आदि तथा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी सम्मानित हुई है। समाजवादी नारी
भावना का निरंतर विकास हो रहा है। वास्तव मे नारी पर जो बंधन/सीमा नियंत्रण थे, वह इन सबसे मुक्ति पा रही है।
वर्तमान समाज में अर्थ प्रधान संस्कृति का बोलबाला है। विकास के नाम पर नारी
स्वच्छंद जीवन व्यतीत कर रही है। नारी-जीवन मूल्यों में आमूल परिवर्तन हुआ है भारत
में व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने वाली
महिलाएँ दुनिया के किसी भी मुल्क से ज्यादा हैं !नौकरी करने वाली महिलाएँ भारत देश
में ज्यादा हैं आज वर्तमान युग में हमारी आधी आबादी के खिलाफ यौन हिंसा खत्म करने
से बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो सकता ! वर्तमान में महिलाओ की इतनी दुर्दशा क्यू हो
रही हैं ? ये सवाल महत्वपूर्ण हैं ! आज बेटियों की संख्या कितनी कम रह गई ये
सोचने वाली बात हैं ! सवाल बस इतना सा हैं कि हम कैसा जीवन चाहते हैं कैसी कुदरत
चाहते हैं जो स्त्री के बिना सोची जा रही हैं ! शक्ति के बगैर शिव को शव ही माना
जायेगा ! कृष्ण की बात करे तो राधा का संग पाकर ही सोलह कलाओ से परिपूर्ण होते हैं
! आज अगर नारी जीवन की उपेक्षा होती हैं ऐसे में हम मनुष्य भी नहीं रह सकेंगे !
मातृ शक्ति को हर रूप में समानता देनी होगी एसा नहीं हुआ तो असंतुलन होगा ! हमे
कोशिश करनी होगी बेटियों को बचाने की और नारी शक्ति का सम्मान करने की पति-पत्नी
के जन्म-जन्मांतर के साथ का, मिथक टूट चुका है। , उसने अपना व्यक्तित्व प्राप्त कर
लिया है। पत्नी कथा की पीड़ा और वेदना अब कम हुई है। आज की नारी-मध्यकालीन आदर्शों
से भिन्न सामंती सभ्यता से विच्छिन्न हो, अपने जीवन के प्रति सजग होकर जीव
नयापन करने को स्वच्छंद है ! आज की नारी कुछ करना चाहती हैं एक नए हिम्मत और
होंसले के साथ ! नारी ने शुष्क व्यवहार उपेक्षा की मार झेलते हुए भी अपने सौंदर्य
और सहजता को किस ख़ूबसूरती के साथ बनाए रखा हैं ! खूबसूरत नारी खुद अपनी अनुयाई
होती हैं ! अमीर देशो मैं जो सुधार 100 वर्ष में आया वह निम्न और मध्यम
वर्ग वाले देशो में महज 40 वर्ष में आ गया ! भारत में मातृ सत्तामक समुदायों की महिलाओ में
स्वछंद और अनैतिक व्यवहार को बढ़ावा देने वाले कहकर आलोचना हुई !! आज वर्तमान युग
में हमारी आधी आबादी के खिलाफ यौन हिंसा खत्म करने से बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो
सकता ! वर्तमान में महिलाओ की इतनी दुर्दशा क्यू हो रही हैं ? ये सवाल महत्वपूर्ण हैं ! आज
बेटियों की संख्या कितनी कम रह गई ये सोचने वाली बात हैं ! सवाल बस इतना सा हैं कि
हम कैसा जीवन चाहते हैं कैसी कुदरत चाहते हैं जो स्त्री के बिना सोची जा रही हैं !
इक्कीसवीं शताब्दी में भारतीय नारी अपनी वर्जनाओं को तोड अबलापन की भावना को
तिलांजलि देकर विकास के सोपान चढ़ रही है। लेकिन शिक्षा प्रसार के साथ-साथ नारी की
जड़-मानसिकता में तीव्र परिवर्तन हुआ है। महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति सजग
रहना होगा महिलाओ के लिए अपना स्वतंत्र अस्तित्व गढ़ने और उसे कायम रखने के लिए
उसका स्वावलंबी और आत्म निर्भर होना बहुत जरुरी हैं ! महिलाएँ चाहे महानगरों की हो
या गाँव की निरंतर असुरक्षित होती जा रही हैं ! ओरतो की आज़ादी पर लगाम लगाने वालो
पर लगाम लगाना बहुत ज़रुरी हैं ! सच तो यह हैं कि स्त्री से जुड़ीं मान्यता और
पुलिस कानून की व्यवस्था ही आज दुष्कर्मी की सबसे बड़ी रक्षक बनी हुई हैं ! महिलाओ
पर यौन हिंसा आक्रमण न हो इसके लिए हमे स्वस्थ समाज की पुनर्स्थापना करनी होगी !आज
की नारी के चेहरे पर दिखेगा जीवन में कैरिएर के ऊँचे मुकाम हांसिल करना जिसके लिए
शायद वो कोई भी समझौता कर सकती हैं शायद अपनी आज़ादी को फिर से दाव लगाकर भी !
खेतिहर और घरेलू महिलाओ को शोषण के विरुद्ध अधिकार दिया जाना महिला सशक्तिकरण में
एक महत्व पूर्ण कदम हैं ! जो समाज स्त्रियों के
विकास को उचित नहीं समझता उसे बदल देना बेहतर हैं ! नारी ईश्वरीय वरदान हैं आज
समाज में सिर्फ इस तरह की मानसिकता के लोग हैं जो सिर्फ नारी को भोग की वस्तु
समझते हैं ! वह दिन कब आएगा जब महिलाओ और लड़कियों के लिए अपनी मर्ज़ी से जीना
संभव हो सकेगा ! आज योग्यता और क्षमता होने के बावजूद देश की आधी आबादी उन्नति
नहीं कर पा रही हैं ! असुरक्षा की भावना उन्हें न चाहते हुए भी चार दीवारी में कैद
कर देती हैं !! पुरुषों को ये बर्दाश्त नहीं होता कि स्त्री अपनी जिंदगी से जुड़ा
छोटा सा फैसला खुद ले ! महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा महिलाओ के
लिए अपना स्वतंत्र अस्तित्व गढ़ने और उसे कायम रखने के लिए उसका स्वावलंबी और आत्म
निर्भर होना बहुत जरूरी हैं आज के समय में नारी जीवन को अधिक गति मिली है। , नगरों में सुशिक्षित नारी में
इसकी गति विधि, अधिक दिखाई देती हैं। , सयुक्त परिवार की प्रथा समाप्त हो
रही है। पश्चिम के अनुकरण में आज की नारी-शिक्षा, विज्ञान, विज्ञापन, कला, साहित्य के क्षेत्र मे अपना
बहुमूल्य योगदान दे रही है आज की नारी के
चेहरे पर दिखेगा जीवन में कैरियर के ऊँचे मुकाम हासिल करना जिसके लिए शायद वो कोई
भी समझौता कर सकती हैंग्लैमर, फैशन, आजादी और आसमान को छूने की चाह तो
बढ़ी ही है।!! खेतिहर और घरलू महिलाओ को शोषण के विरुद्ध अधिकार दिया जाना महिला
सशक्तिकरण में एक महत्व पूर्ण कदम हैं ! आज की नारी, अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी
जानती है, उसे अपनी सामाजिक सत्ता का पूर्ण भान है। नारी, बदलते परिवेश में पारिवारिक
बिखराव, मूल्यहीनता, , दिशाहीन राजनीति का प्रभाव, शोषण से मुक्ति पाने की इच्छा
व्यक्त कर रही है, एवं धीरे-धीरे अपने इस प्रयास में सफल भी हो रही है। नारी- की दृढ
इच्छा शक्ति के कारण वर्तमान में उसकी अबला नारी की छवि निश्चित ही बदली हैं , नारी-सबल हो रही है, ऊर्जावान बनी है और ये बहुत बड़ा
परिवर्तन हुआ हैं नारी के सम्पूर्ण जीवन में ! आज अगर नारी जीवन की उपेक्षा होती
हैं ऐसे में हम मनुष्य भी नहीं रह सकेंगे ! मातृ शक्ति को हर रूप में समानता देनी
होगी ऐसा नहीं हुआ तो असंतुलन होगा !साथ मे वर्तमान
में स्त्री उत्थान से संबंधित कई चुनौतियां हैं। स्त्री से संबंधित समस्याएं हमारी
गहरी आस्था का प्रश्न है, क्योंकि स्त्री माता, बहन, बेटी
और पत्नी है। कहा जाता है कि स्त्री कुछ समय के लिए पत्नी और अनंतकाल के लिए माता
होती है। लेकिन आज का स्त्री विमर्श एक ऐसा सापेक्ष्य संवेदना का हिस्सा है, जो
वास्तविक समस्याओं पर पर्दा डालता है। स्त्री मुक्ति के लिए संविधान ने कानून बनाया है, लेकिन अधिकतर महिलाएं इस कानून का गलत प्रयोग कर
रही हैं। दहेज से संबंधित अनगिनत झूठे मामले अदालत में दर्ज हो रहें हैं। महिलाएं
ऐसे कानून का सहारा लेकर, परिवार जनों को मुश्किलों में डाल रही हैं, एक
तरफ गौरा जैसी महिलाएं समाज के कुचक्र में फंसकर आत्महत्याएं कर रही हैं। जब तक
महिलाएं अपने दोगलेपन के प्रति सचेत नहीं होती जब तक स्त्री उत्थान की कल्पना करना
व्यर्थ हैं।
ब्लॉग लेखक उत्तम जैन विद्रोही आवाज समाचार पत्र के प्रधान संपादक है ! पेशे से डॉ ऑफ नेचोरोंपेथी है ! स्वयं की आयुर्वेद की शॉप है ! लेखन मेरा बचपन से शोख रहा है ! वर्तमान की समस्या को जन जन तक पहुचाने के उदेश्य से एक समाचार पत्र का सम्पादन2014 मे शुरू किया ब्लॉग लेखक उत्तम जैन (विद्रोही ) विद्रोही आवाज़ के प्रधान संपादक व जैन वाणी के उपसंपादक है !
शनिवार, 26 सितंबर 2015
गुरुवार, 24 सितंबर 2015
धर्म व राजनीति मे घालमेल
वर्तमान मे धर्म व
राजनीति पर नजर डाली जायी तो हर धर्म मे राजनीतिक दखल हो रहा है ! धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए यह बात देश में सभी को पता है और
वर्षों से पता है बावजूद इसके वर्तमान हालात कुछ अलग ही बात कहते हैं। धर्म और
राजनीति के घालमेल के कारण विचित्र परिस्थितियाँ निर्मित होते जा रही हैं। फलस्वरूप धार्मिक मुद्दो पर राजनीतिज्ञ
बड़ी चतुराई से अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेते है या यू कहा जाए धार्मिक मुद्दा बनाकर
मीडिया मे छाए रहना इन
राजनीतिज्ञ लोगो की सोची समझी चाल है ! ओर धर्म के नाम पर भोले भाले
धार्मिक लोग इनके झांसे मे आकर हो हल्ला मचाते है ! ओर कुछ धर्म के ठेकेदार बनकर खुद
की राजनीतिक घुसपेठ बनाने के लिए मीडिया मे अपने तर्क वितर्क प्रस्तुत
करते है ! जिसका कोई सारांश नही निकलता जिसमें जितने प्रश्न हैं उतने जवाब नहीं हैं। धर्म और राजनीति
का घालमेल सदियों से होता आ रहा है पर वर्तमान स्वरूप काफी व्यथित करने वाला है। धर्म के बारे में सामान्य रूप से कहा जाता है कि यह जीवन जीने
का रास्ता बताता है। सभी धर्मों में इसी बात को लेकर अलग-अलग व्याख्या है। मैं
विभिन्न धर्मों व पंथों के बारे में व उनके मतों के बारे में गहराई में नहीं जाना
चाहता। पर मेरा मानना है कि धर्म के नाम पर गुमराह करना और लुटना बंद होना चाहिए।
धर्म के नाम पर आडंबर नहीं होना चाहिए। व्यक्ति की स्वतंत्रता से लेकर धर्म के प्रति
उसकी आसक्ति, अनासक्ति भाव सब कुछ आ जाता है। धर्म केवल
नियम कानूनों में बँधना नहीं बल्कि धर्म इंसान को दूसरे इंसान के साथ इंसानियत का
भाव बनाए रखने में मदद करता है। आज के परिप्रेक्ष्य में यही जरूरी है। हम न केवल
धर्म को बल्कि साधारण सी समस्याओं का भी राजनीतिकरण करने से नहीं चूकते। जिसका
परिणाम हम सभी देख रहे हैं। कला, संस्कृति से लेकर भगवान भी राजनीति के कटघरे में खड़ा नजर आ रहा है। यह स्थिति क्यों बनी
और क्या ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी? मैं इसका हल शिक्षा में ढूँढता हूँ। हम धर्म का सही मायने में
अर्थ ही समझ नहीं पाएँगे तब निश्चित रूप से इसका गलत उपयोग ही करेंगे। हमें अपने
व्यवहार व आचरण को लेकर सोचना होगा और इस बात को ध्यान में लाना होगा कि इंसानियत
से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमारा प्रथम धर्म मानव धर्म है हम भले ही किसी भी ओहदे पर बैठे हों और किसी भी प्रकार का काम
कर रहे हों, अगर हम इंसानियत के धर्म
को अपना पहला धर्म समझेंगे तब बाकी सभी कुछ आसान हो जाएगा और यह केवल शिक्षा से ही
आ सकता है। धर्म के कई ठेकेदार व धनिक लोग
कहु या अग्रिम पंक्ति मे बेठे हुए कुछ लोग अपने प्रभाव से अशिक्षित व साधारण लोगों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। वे लोग शिक्षित लोगों पर अपनी
दादागिरी से यह आदेश नहीं देते, क्योंकि उन्हें पता है कि शिक्षित व्यक्ति रुढ़िवादी और ढोंग में
भरोसा नहीं करता, केवल अच्छे कर्म व
इंसानियत को ही मानता है। मेरा ऐसा व्यक्तिगत मत
है कि धर्म की सही व्याख्या बच्चों को घरों में दिए जाने वाले संस्कारों में छिपी
है। हम बच्चों को संस्कार देते समय सावधानी बरतते हैं और उन्हें भलाई, ईमानदारी के साथ जीवनयापन करने
की बातें करते हैं पर स्वयं की बारी आने पर हम कायर, कपटी, झूठे, बेईमान बनने में किसी भी प्रकार
की शर्म नहीं पालते ! भौतिकवादी जीवनशैली के चलते हम संस्कारों से लेकर धर्म को अपने
अनुसार बदलने पर तुले हैं पर यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यह बदलाव हमारे लिए
भविष्य में सकारात्मक होगा या नकारात्मक। निश्चित रूप से अब तक जो स्वरूप सामने
आया है वह नकारात्मक है। इस कारण अब हमें धर्म की व्याख्या करते समय इस बात का
ध्यान आवश्यक रूप से रखना होगा कि हम राजनीति को अलग रखें और धर्म को अलग तभी
इंसानियत धर्म के संस्कारों का बीजारोपण आगे आने वाली पीढ़ी में कर पाएँगे।
लेखक – उत्तम जैन (विद्रोही )
रविवार, 13 सितंबर 2015
जैन धर्म पर्युषण व मांसाहार पर बवाल
10 सितंबर से शुरू हुए
पर्युषण पर्व 28 सितंबर तक चलेंगे ! भारत का जैन समुदाय श्वेताम्बर व
दिगंबर पर्युषण पर्व मना रहा है। यह 18 दिन का समय श्वेताम्बर व दिगंबर
समाज दोनों के अलग अलग पर्युषण काल का समय होने से है ! यह समय निश्चित रूप
से ज्यादा है ! सबसे बड़ी कमजोरी तो जैन समाज की है की पूरे जैन समाज मे एक
साथ पर्युषण पर्व नही मनाया जाता ! इस पवित्र पर्व के मद्देनजर मुंबई
महानगर पालिका ने चार दिनों के लिए मुंबई में मांस की बिक्री पर पाबंदी लगा
दी है। इस पाबंदी को राजनीतिक रंग देते हुए कुछ राजनीतिक पार्टी खुलकर
इसके विरोध में उतर आए हैं। इन दलों का कहना है कि अगले साल होने वाले
मुंबई महानगर पालिका चुनावों को देखते हुए भाजपा ने जैन समुदाय को रिझाने
के लिए मांसाहार पर यह पाबंदी लगाई है। राजनीति और धर्म का आपसी रिश्ता
जरूर हो सकता है, लेकिन यहां पर क्या आधुनिक समाज में पशु अधिकार बनाम
व्यक्तिगत भोजन के अधिकार का द्वंद्व नहीं है? भारत में निरीह पशुओं पर
होने वाली हिंसा को कई स्तरों पर अस्वीकार किया जाता रहा है। यह जरूरी भी
है। अगर किसी भी प्रकार का भोजन प्रकृति को नकारकर किया जाता है तो वह
सात्विक नहीं होता। यदि जंगल में वृक्षों की रक्षा नहीं होगी, समुद्र-तालाब
में मछलियों व अन्य जीवों को बचाया नहीं जाएगा तो जैविकीय संतुलन भी
गड़बड़ाएगा। वह कैसे संतुलित रह सकता है? जैन धर्म में अहिंसा मूल मंत्र है।
भगवान महावीर अहिंसात्मक समाज और दया-करुणा को सर्वोच्च मानवीय मूल्य मानते
थे। पशु हिंसा भारत में प्रारंभ से ही अनुचित मानी जाती रही है। क्षमा
पर्व पर्युषण जीवदया से भी जुड़ा है। भारत में कई त्योहार वृक्षों की रक्षा,
नदियों के प्रवाह से जुड़े हुए हैं। परंपरागत समाज में भी पर्युषण जैसे
धार्मिक आयोजन होते रहे हैं, जो कि समाज और प्रकृति-संतुलन की वाजिब चिंता
करते हैं। मांसाहार-शाकाहार की बहस को अकसर और अकारण मानवाधिकार का रंग दे
दिया जाता है। क्या यह उचित है? क्या मांस खाना मनुष्य के मौलिक अधिकारों
में शामिल है? तो क्या जीवदया भी प्रकृति के प्रति हमारे मौलिक दायित्वों
में से एक नहीं है? जिस तरह से आज वनों और वृक्षों को बचाने के लिए अभियान
चलाए जाते हैं, उसी तरह पशुओं की रक्षा भी तो जरूरी है। पर्युषण जैसे
अहिंसा और करुणा के पर्वों को लेकिन राजनीतिक बहस का चलना आश्चर्य पैदा
करता है। मुंबई में ज्यादातर शाकाहारी उदार होते हैं। हालांकि इन दिनों कई
हाउसिंग सोसायटी वाले केवल शाकाहारियों या प्याज-लहसुन का सेवन न करने वाले
लोगों को ही किरायेदार के तौर पर रखने पर जोर देते हैं। यह बात भी सही है
कि मुंबई की कई पारंपरिक मराठीभाषी बस्तियों में वहां के निवासियों की भाषा
और भोजन की आदतें भिन्न् हो गई हैं। लेकिन आखिर भोजन केवल जिह्वा विलास और
स्वाद ही हो तो नहीं है। यह संस्कृति का भी हिस्सा है। चूंकि मनुष्य दिन
में दो बार भोजन करता है, इसलिए यह भी स्वाभाविक है कि वह इसमें विविधता
चाहे। इसी में हस्तक्षेप को सरकार द्वारा व्यक्तियों की निजी पसंद और निजी
निर्णयों में नाहक दखल माना जा रहा है। इसके कुछ और आयाम भी हैं। मसलन
मुंबई में नौकरियों के लिए आने वाले मराठीभाषी कोंकणी मूलत: समुद्र की
संतानें होते हैं। समुद्री जीव उनके भोजन का हिस्सा रहते हैं और मुंबई में
आने के बाद भी वे इसे जारी रखते हैं। यही स्थिति दूसरे अनेक समुदायों की भी
है। फिर मुंबई भारत की बहुलतावादी संस्कृति का पर्याय भी है। मुंबई में
मनाए जाने वाले अनेक ऐसे त्योहार हैं, जो धीरे-धीरे पूरे देश का हिस्सा हो
गए हैं, फिर चाहे उसमें 'गणपति बप्पा मोरिया" की गूंज हो या 'गोविंदा आला
रे" की। नवरोज से लेकर रमजान तक, मुंबई में सभी पर्व समान उल्लास के साथ
मनाए जाते हैं। वैसे भी भोजन, भवन, भाषा और भूषा किसी भी संस्कृति के चार
आधार स्तंभ होते हैं। समाज के बदलते स्वरूप की श्रेणियां भी इन्हीं से
निर्धारित होती हैं। मुंबई में भोजन की विविधता भी है और भोजन को लेकर
सहिष्णुता भी है। ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों और फूड आउटलेट्स पर यह साफ
शब्दों में लिखा होता है कि यहां मिलने वाला भोजन सामिष है या निरामिष।
मुंबई समुद्र किनारे बसा है। समुद्र से मछलियां पकड़ने वाले मछुआरे, कोली
जाति के बाशिंदे यहां सदियों से रह रहे हैं। यह उनकी आजीविका का इकलौता
आधार भी है। एक मायने में मुंबई की भौगोलिक संरचना के कारण भी वहां पर
मांसाहारियों की तादाद ज्यादा है, क्योंकि वहां मछली, झींगा जैसे समुद्री
जीव भारी तादाद में उपलब्ध हैं। ऐसे में हाल ही में उभरे प्रतिबंधात्मक
रुझानों से मांसाहारियों को मन ही मन ऐसा महसूस होने लगा है कि शाकाहारियों
द्वारा न केवल उनकी खानपान की आदतों पर अंकुश लगाया जा रहा है, बल्कि
उन्हें समाज में भी हाशिये पर धकेलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यह
विचित्र बात है कि सभी मांसाहारी भी हर समय मांसाहार नहीं करते। साल के कुछ
अवसरों पर तो वे स्वेच्छा से मांस-शराब आदि का त्याग कर देते हैं। लिहाजा
यह साफ है कि यहां पर बुनियादी दिक्कत सरकारी फरमान को लेकर है।
मांसाहारियों में भी मांस सेवन की सीमाएं उनके धार्मिक विश्वासों के आधार
पर तय हुई हैं। श्रावण मास में पूरे महाराष्ट्र व पूरे देश में हिंदू
मतावलंबी मांसाहार बंद कर देते हैं, क्योंकि श्रावण को पवित्र मास माना
जाता है। इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। सी-फूड के विशेषज्ञों का कहना है
कि समुद्री जीवों को उनके प्रजनन काल में नहीं खाया जाता है। श्रावण मास के
पूर्व की अमावस्या को मांसाहारियों और शराब का सेवन करने वालों को यह
अनुमति दी जाती है कि उस रात वे चाहे जितना मांसभक्षण और मदिरापान कर लें,
पर उसके बाद एक माह की पाबंदी रहेगी। अमूमन मंगलवार के दिन भी मांसाहार पर
अघोषित पाबंदी रहती है। जो नागरिक जिस आराध्य देव को मानते हैं, उसके
अनुसार वे मांसाहार नहीं करते हैं। यानी पर्युषण जैसे पवित्र पर्वों के
अवसर पर मांसाहार से परहेज कोई नई परिपाटी नहीं है। सरकारें भी पहले इस तरह
के प्रतिबंधात्मक कदम उठाती रही हैं। यह जरूर है कि चार दिन की बंदी पहली
बार लगाई गई है। समाज की स्वीकृति और सरकार की पाबंदी में अंतर तो है,
इसलिए यहां पर बुनियादी सवाल यह भी है कि क्या सरकार को धार्मिक मसलों से
सरोकार रखना चाहिए या नहीं?हर चोट का इलाज दुनिया में है लेकिन ये बार-बार
छोटी छोटी बात पर आहत होने वाली भावनाओं वाली बीमारी लाइलाज है। देश अपने
कमाने-खाने में व्यस्त है और राजनीति भावनाओं को बचाने में। उसके अलावा
मुद्दा है ही क्या। भावनाओं के कई प्रकार हैं। सिर्फ धर्म की वजह से
नहीं, बल्कि पार्टी, नेता, इतिहास, जाति, विचारधारा, दर्शन, फिल्मों,
किताबों और कभी-कभी यूंही आहत हो जाती हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में सरकार के
द्वारा जैन धर्म के धार्मिक त्यौहार पर्युषण के दौरान मीट पर बैन लगाये
जाने के खिलाफ पूरे विपक्ष और उनके साथी दल शिवसेना ने भी मोर्चा संभाल
लिया है। शिवसेना और मनसे वही दल हैं जो गौ-मांस पर प्रतिबन्ध लगाने को
लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी थी। देखा जाये तो हिन्दू धर्म की
भावनाओं का खयाल रखते हुए गौ-मांस बंद हो सकता है तो फिर जैन धर्म के लोगों
की भावनाओं के सम्मान में 4 दिन का मीट बैन तो न्यायोचित है। प्रतिबन्ध की
समय सीमा भी दोनों धर्मों के लोगों की संख्या के अनुपातिक लगती है। अगर
भाजपा शासित महाराष्ट्र की सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर तो उस पर सिर्फ
हिन्दुओं के तुष्टिकरण का आरोप लगना तय है। गणेश चतुर्थी पर भी महाराष्ट्र
में एक दिन के लिए मीट पर बैन लगता ही है। ये तो राजनीतिक न्याय की बात
हुई। लेकिन देश के संविधान में साफ़-साफ़ लिखा है कि आप बिना किसी खौफ के
अपने-अपने धर्म का पालन कर सकें। वहां ये बिलकुल नहीं लिखा है कि आप पूरे
देश से अपने धर्म का पालन करवाएं। इस देश में नास्तिकों का भी आपकी तरह एक
अल्पसंख्यक समुदाय है। इसलिए किसी भी समाज के द्वारा सरकार से इस तरह के
प्रतिबन्ध का अनुरोध करना सरासर गलत है। महाराष्ट्र में ही नहीं, ये बैन कई
और राज्यों में भी लगता रहा है। गुजरात में पिछले कई वर्षों से पर्युषण के
दौरान ऐसा प्रतिबन्ध लगाया जाता रहा है। इसके खिलाफ 2008 में कुरैशी जमात
ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी डाली थी लेकिन मार्कण्डेय काटजू और एच.के.
सेमा की बेंच ने मुग़ल बादशाह अकबर की मिसाल देते हुए अपने फैसले में कहा कि
अकबर भी हफ्ते में कुछ दिन अपनी हिन्दू पत्नी और शाकाहारी हिन्दुस्तानियों
के सम्मान में शाकाहार का पालन करता था और इसलिए हमें भी दूसरे लोगों की
भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। बेशक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए लेकिन
उससे पहले भावनाओं पर एक किताब छप जानी चाहिए जिसे पढ़ कर हम और आप दूसरों
की भावनाओं का सम्मान करना सीख जाएं। फिर तो कानून की किताब भी मोटी होते
रहने से बच जाएगी। अगर भावनाओं पर ही कानून बनते तो आज आपका या मेरा लिखना
भी मुनासिब नहीं होता।
उत्तम जैन संपादक - विद्रोही आवाज़
सह संपादक - जैन वाणी
उत्तम जैन संपादक - विद्रोही आवाज़
सह संपादक - जैन वाणी
रविवार, 6 सितंबर 2015
श्रावक के जीवनमें करने योग्य अठारह कर्तव्य
श्रावक के जीवनमें करने योग्य अठारह कर्तव्य बताये हैं|
१) उचित निवास :- जहॉं जिनालय हो और जहॉं श्रमण-श्रमणी भगवंत स्थिरता करते हो ऐसे उपाश्रय के समीप जहॉं धर्म, अर्थ, काम की साधना सरल हो और पडोसी भी दोष, व्यसन, क्लेश, कंकास इत्यादि रहित हो और धर्मकी रुचिवाला हो ऐसे स्थानमें रहना चाहिए| घरमें खिड़कियॉं, दरवाजें ज्यादा नहीं होने चाहिए| घर और दुकान के आसपास, या तो आने जाने के रास्ते पर सिनेमा गृह, बूचड़खाना या दुराचार के स्थान जैसे क्लब आदि नहीं होने चाहिए|
१) उचित निवास :- जहॉं जिनालय हो और जहॉं श्रमण-श्रमणी भगवंत स्थिरता करते हो ऐसे उपाश्रय के समीप जहॉं धर्म, अर्थ, काम की साधना सरल हो और पडोसी भी दोष, व्यसन, क्लेश, कंकास इत्यादि रहित हो और धर्मकी रुचिवाला हो ऐसे स्थानमें रहना चाहिए| घरमें खिड़कियॉं, दरवाजें ज्यादा नहीं होने चाहिए| घर और दुकान के आसपास, या तो आने जाने के रास्ते पर सिनेमा गृह, बूचड़खाना या दुराचार के स्थान जैसे क्लब आदि नहीं होने चाहिए|
२) उचित विद्याग्रहण :- जिससे इसलोक में सुखरूप आजीविका मिलती रहे, मनमें शांति, समाधि बनी रहे और परलोक साधक धर्म प्रति श्रद्धा का नाश न हो जाय ऐसी विद्या, ऐसा शिक्षण लेना चाहिए | विद्या ग्रहण करने के बाद भी व्यापारआदि अल्प आरंभ-समारंभवाला, अल्प भागदौड़ वाला, वसूली आदि की चिंता रहित और शिष्ट पुरुषो में अनिंद्य हो ऐसा करना चाहिए|
३) पाणिग्रहण (योग्य विवाह) :- भगवानने आठ सालकी उम्रमें ही दीक्षा ग्रहण करने का निर्देश किया है| किन्तु मोहनीय कर्मके उदयसे दीक्षा के भाव न हो पाये, तो कैसी भी स्त्रीके साथ प्रेम में पड़कर पूरी जिंदगी बिगाड़ने के बजाय ऐसी कन्या के साथ विवाह संबंध जोडो जिसका कुल उत्तम हो, जिसमें धर्म के संस्कार हो, संयुक्त कुटुंबकी भावना हो, शील इत्यादि गुण हो, जिससे धर्मकी प्रवृत्ति में बाधक तत्त्व खड़ा न हो| उसके बाद भी ब्रह्मचर्य की अपार महिमा को नजरमें रखकर शक्यतया ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए| किन्तु गर्भरोधक प्रसाधनो का उपयोग करके या गर्भपात जैसे भयंकर पाप करके कामवासना को धधकाना नहीं चाहिए|
चेईअ-पडिम पईट्ठा सुआई पव्वावणा य पयठवणा|
पुत्थयलेहण-वायण पोसहसालाई कारवणं॥
४) योग्य मित्र :- जिसके पर भरोसा रख सकें ऐसा विश्वसनीय उत्तम संस्कारी, व्यसन और दुराचार से रहित और धर्ममें प्रेरक बन सके ऐसा मित्र होना चाहिए| अभयकुमार जैसे मित्रको पाकर के कालसौकरिक कसाई का पुत्र सुलस अहिंसाका उपासक बन गया था|
५-६-७) जिनभवन, जिनप्रतिमा रचना, प्रतिष्ठा :- नीतिसे प्राप्त किये हुए अपने धन का उत्कृष्ट लाभ लेने के लिए जिनालय का निर्माण करना चाहिए| उसी तरह जिसमें नूतन जिनालय के निर्माण से आठ गुना फल मिलता है ऐसे जीर्णोद्धार के काम भी करने चाहिए| जिनालयमें इस्तेमाल की हुई सामग्री के प्रत्येक परमाणु पर लाख-लाख साल तक स्वर्गसुख की प्राप्ति होती है ऐसा जिनालय निर्माण का लाभ बताया है| अकेले-न हो सके तो ५-१० का ग्रुप बनाकर भी यह कार्य करना चाहिए|
पुत्थयलेहण-वायण पोसहसालाई कारवणं॥
४) योग्य मित्र :- जिसके पर भरोसा रख सकें ऐसा विश्वसनीय उत्तम संस्कारी, व्यसन और दुराचार से रहित और धर्ममें प्रेरक बन सके ऐसा मित्र होना चाहिए| अभयकुमार जैसे मित्रको पाकर के कालसौकरिक कसाई का पुत्र सुलस अहिंसाका उपासक बन गया था|
५-६-७) जिनभवन, जिनप्रतिमा रचना, प्रतिष्ठा :- नीतिसे प्राप्त किये हुए अपने धन का उत्कृष्ट लाभ लेने के लिए जिनालय का निर्माण करना चाहिए| उसी तरह जिसमें नूतन जिनालय के निर्माण से आठ गुना फल मिलता है ऐसे जीर्णोद्धार के काम भी करने चाहिए| जिनालयमें इस्तेमाल की हुई सामग्री के प्रत्येक परमाणु पर लाख-लाख साल तक स्वर्गसुख की प्राप्ति होती है ऐसा जिनालय निर्माण का लाभ बताया है| अकेले-न हो सके तो ५-१० का ग्रुप बनाकर भी यह कार्य करना चाहिए|
इस तरह ही खदान से उत्तम संगमरमर का पत्थर शुभ मुहूर्तमें निकलवाकर, उसका अपने गॉंवमें बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से प्रवेश कराकर, शिल्पी के पास उसकी इच्छा पूर्ण करने के साथ विधिपूर्वक जिनप्रतिमा का सर्जन करवाना चाहिए| भावना बढ़े तो सुर्वण-चांदी की प्रतिमा भी तैयार करा सकते हैं| बादमें शुभ मुहूर्त में गीतार्थ गुरुभगवंत की निश्रा में उस प्रतिमा के अंजन-प्रतिष्ठा का लाभ लेना चाहिए| भगवान भरानेवाले को दूसरें भवमें साक्षात् भगवान की प्राप्ति होती है| प्रायः करके उसे दरिद्रता, दौर्भाग्य, निंद्यजाति- शरीर, अपमान, रोग, शोक, आदि सहन नहीं करने पड़ते| परमात्मा की अंजनआदि विधि कराने के बाद हर साल प्रतिष्ठादिन के निमित्त को पाकर अट्ठाई-महोत्सव आदि करना चाहिए| इससे परमात्मा के साथ ममत्वभाव-संबंध खड़ा होता है| उस समय गुरुभक्ति, स्वामि वात्सल्य, अनुकंपा और जीवदयाके विशेष कार्यक्रम करने चाहिए|
आजम्मं सम्मत्तं जह सत्ति वयाईं दिक्खगहणं वा|
आरंभ चाऊ-बंभं पडिमाई अंति आराहणा॥
८) पुत्रादि का दीक्षा महोत्सव :- स्वयंने मोहवश होकर संसार बसाया| किन्तु बाद में अपने संतान को शुरुसे ही धर्मके संस्कार देकर और गुरुभगवंतों के परिचय में रखकर संयमजीवन की इच्छा जाग्रत हो ऐसे प्रयत्न करने चाहिए| संसार की पीढ़ी चलेगी तो अठारह पापों की फेक्टरी चलेगी… पुत्र श्रमण बनेगा तो धर्मकी पीढ़ी आगे चलेगी, गौरव बढ़ायेगी| कृष्ण महाराजा अपने संतानोंको संयममार्ग पर जानेकी प्रेरणा देते थे|
यदि अपने संतान को दीक्षाका भाव न हो, तो अन्य दीक्षार्थीका दीक्षा-महोत्सव अपने धन के सद्व्ययसे करना चाहिए| उनके कुटुंब के आर्थिक प्रश्नोंको अच्छी रकम गुप्त रूपसे देकर दूर कर देने चाहिए| एक श्रमण तैयार होता है तो वह एक जिनालय निर्माण से भी अधिक लाभदायक बन जाता है ऐसा समझकर हमेशा ऐसे कार्यमें उत्साही रहना चाहिए| इस का लाभ यह है कि अपना भी इस भवमें या तो अगले भवमें संयमजीवन सुलभ बन जाएगा|
आरंभ चाऊ-बंभं पडिमाई अंति आराहणा॥
८) पुत्रादि का दीक्षा महोत्सव :- स्वयंने मोहवश होकर संसार बसाया| किन्तु बाद में अपने संतान को शुरुसे ही धर्मके संस्कार देकर और गुरुभगवंतों के परिचय में रखकर संयमजीवन की इच्छा जाग्रत हो ऐसे प्रयत्न करने चाहिए| संसार की पीढ़ी चलेगी तो अठारह पापों की फेक्टरी चलेगी… पुत्र श्रमण बनेगा तो धर्मकी पीढ़ी आगे चलेगी, गौरव बढ़ायेगी| कृष्ण महाराजा अपने संतानोंको संयममार्ग पर जानेकी प्रेरणा देते थे|
यदि अपने संतान को दीक्षाका भाव न हो, तो अन्य दीक्षार्थीका दीक्षा-महोत्सव अपने धन के सद्व्ययसे करना चाहिए| उनके कुटुंब के आर्थिक प्रश्नोंको अच्छी रकम गुप्त रूपसे देकर दूर कर देने चाहिए| एक श्रमण तैयार होता है तो वह एक जिनालय निर्माण से भी अधिक लाभदायक बन जाता है ऐसा समझकर हमेशा ऐसे कार्यमें उत्साही रहना चाहिए| इस का लाभ यह है कि अपना भी इस भवमें या तो अगले भवमें संयमजीवन सुलभ बन जाएगा|
९) पदस्थापन :- आमराजाने बप्पभट्ट सूरिजी महाराजको बडे ठाठसे आचार्य पदवी दिलवाई थी| इस तरह उत्तम मुनि भगवंतोंको आचार्यआदि पद पर स्थापन करानेका लाभ लेना चाहिए| उसमें शक्ति अनुसार महोत्सव में धनव्यय करना चाहिए| बादमें पदवीधर महात्मा से जो भी शासनप्रभावना के कार्य होंगे उसमें आप भी भागीदार बन जायेंगे|
१०) श्रुतभक्ति :- पेथड़शा ने ७ करोड़ रू. खर्च करके और वस्तुपालने १८ करोड़ रू. खर्च करके ज्ञानभंडार तैयार करवाये थे| इस तरह ज्ञानभंडार तैयार कराने चाहिए| उस ज्ञान भंडारको संभालने के लिए योग्य व्यवस्था करनी चाहिए, ग्रंथ लिखने-छपवानेमें लाभ लेना चाहिए| चातुर्मास में व्याख्यान के लिए प्रत बहोराने का चढ़ावा लेकर ज्ञान और ज्ञानी दोनोंकी भक्ति करनी चाहिए| ज्ञान पढ़नेमें उत्साह बढ़ाने के लिए पाठशाला के बालकोमें प्रभावनाआदि करनी चाहिए| अच्छे धार्मिक पुस्तकोंसे घरको भी सुशोभित करना चाहिए| ये सब श्रुतभक्ति हैं| कई लोग धार्मिक पुस्तकें खरीदते तो नही किन्तु प्रभावना में मिले तो भी आशातना का डर दिखाकर या निकम्मे मानकर जिनालयमें रख जाते हैं| हॉं, स्टील की चम्मच, प्याला आदि घरमें बहुत होने पर भी यदि प्रभावनामें मिले तो निकम्मे नहीं लगते, और उसे आयंबिल खाते में नहीं छोड जाते| यदि ज्ञान के साथ संबंध रहेगा तो फिर से मनुष्यभव की प्राप्ति होगी, श्रुतज्ञान की प्राप्ति भी सुलभ बनेगी… और परंपरया केवलज्ञान भी मिलेगा|
११) पौषधशाला का निर्माण :- पौषधशाला का निर्माण कराने से चतुर्विध संघ के सामायिक, पौषधादि आराधना का लाभ मिलता है| साधुभगवंतों को निर्दोष वसति की प्राप्ति होती है| उनकी आराधना का शय्यातर बनने का लाभ मिलता है|
१२) यावज्जीव सम्यक्त्व का पालन करना :- बाल्यवयमें ही गुरुभगवंतके मुखसे, नाण समक्ष सम्यक्त्व व्रत ग्रहण कर लेना चाहिए| बादमें १) तीव्र रसपूर्वक जिनवाणी श्रवण २) चारित्र धर्मकी इच्छा और ३) गुुरुदेव की वैयावच्च ऐसे तीन लिंगसे, और १) आस्तिकता २) अनुकंपा ३) निर्वेद ४) संवेग और ५) उपशम इन पांच लक्षणोंसे, और १) जीवादि तत्त्व का ज्ञान २) ज्ञानी गुरुभगवंत की निश्रा ३) शिथिलाचारीओंसे दूर रहना ४) मिथ्यात्वीओंका संग नहीं करना, ऐसी चार श्रद्धासे, और १) जिनेश्वर जैसे देव, जैन श्रमण जैसे गुरु, जैनमत जैसा धर्म अन्य कोई नहीं हैं ऐसी मनशुद्धि, २) जो कुछ, जितना कुछ अच्छा होगा, वह प्रभुके प्रभाव से ही होगा| अन्य किसीसे वह संभव ही नहीं है ऐसा कहने-बोलने से वचनशुद्धि, ३) कोई भी परिस्थितिमें देव, गुरु के अलावा कहीं भी सिर नहीं झुकायेंगे ऐसी कायशुद्धि, ऐसी तीन शुद्धि से सम्यक्त्वका यावज्जीव पालन करना चाहिए|
१३) अणुव्रत स्वीकार :- श्रावकके योग्य १२ व्रतों को जल्द से जल्द समझकर यथाशक्ति गुरुभगवंत समक्ष ग्रहण कर लेने चाहिए| और दीक्षा न ले सके तब तक विशुद्ध रूप से इन व्रतों का अणिशुद्ध पालन करना चाहिए|
१४) दीक्षा स्वीकार :- जब भी परिस्थितियॉं अनुकूल हो जाये, संसार के कटु अनुभवोंसे वैराग्य तीव्र बने, गुरु भगवंतोकी सही प्रेरणा मिले, तब तुरंत ही दीक्षा लेकर इस भवको सार्थक करना चाहिए| पूर्वके महापुरुषोने एक छोटा सा निमित्त पाया और दीक्षा लेकर आत्मकल्याण कर लिया | जैनमत का कहना है कि अपने संसारी जीवन का अर्थ खाया, पिया और राज किया ऐसा नहीं है, किन्तु खाया, पिया और अपना पुण्य बरबाद किया, ऐसा है | सचमुच तो सम्यक्त्व लिया, श्रावक हुए तो आखिर साधु बनकर आत्मकल्याण करें वही मान्य है|
१५) आरंभ त्याग :- उम्र होने पर भी यदि कोई कारणवशात् चारित्र न ले सके, फिर भी व्यापारआदि में से योग्य उम्र में निवृत्ति लेनी चाहिए| संसार के पाप व्यापारों का त्याग कर देना चाहिए और यथाशक्ति जिनालय, तीर्थके कार्यमें लग जाना चाहिए| भूमिका ऐसी बनानी चाहिए कि अपने लिए रसोई बने इतना भी आरंभ न हो|
१६) ब्रह्मचर्य का पालन :- कल्पसूत्रमें सिद्धार्थ-त्रिशलारानी के शयन खंड अलग अलग थे ऐसा सुनकर देदाशाहने भरयुवावयमें पत्नी के साथ शयन नहीं करने का नियम ग्रहण कर लिया था| ब्रह्मचर्य की ताकत पर स्थूलभद्रजी ८४-चौबीशी पर्यन्त अमर रहेंगे| श्रावक अल्पविषयी होता है इसलिए ही संसारभोगोंसे शीघ्र निवृत्त होने की इच्छा रखता है| ब्रह्मचर्य के प्रभावसे भविष्यमें पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत की प्राप्ति कर सकतें हैं| इसलिए ही पवित्र भावपूर्वक पति-पत्नी दोनों को योग्य उम्र होने पर पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए| ब्रह्मचर्य पालन के प्रभाव से पेथडशा की शाल को ओढ़ने मात्र पर रोगियों के रोग दूर हो जाते थें|
१७) श्रावक की ११ प्रतिमा वहन करनी चाहिए :- एक-एक महिना की वृद्धि के साथ श्रावक की ग्यारह प्रतिमाको वहन करनी चाहिए और उसके द्वारा सत्व को विकसित करना चाहिए|
१) प्रतिमा :- १ महिने तक बिना अतिचार के सम्यक्त्व पालन और देवपूजा करना|
२) प्रतिमा :- २ महिने तक विराधना किये बिना अणुव्रत पालन करना|
३) प्रतिमा ;- ३ महिने तक दोनों वक्त सामायिक करना|
४) प्रतिमा :- ४ महिने तक पर्वतिथि के दिन अखंड पौषध करना|
५) प्रतिमा :- ५ महिने तक पर्वतिथि के दिन विशुद्ध ब्रह्मचर्य का पालन करना (निर्विकार बनना)
६) प्रतिमा :- ६ महिने तक सतत निरतिचार ब्रह्मचर्य का पालन करना|
७) प्रतिमा :- ७ महिने तक सचित वस्तुका त्याग करना|
८) प्रतिमा :- ८ महिने तक सभी प्रकार के आरंभ-समारंभ का त्याग करना |
९) प्रतिमा :- ९ महिने तक नौकरआदि के पास भी आरंभ-समारंभ नहीं करवाना |
१०) प्रतिमा :- १० महिने तक मुंडन करवाकर चोटी रखना और अपने लिए बनाये हुए आहार का त्याग करना|
११) प्रतिमा :- ११ महिने तक घर छोड़कर, मुंडन या लोच करवाकर ओघा-पात्रादि साधुवेश रखना, साधु जैसे आचारोंका पालन करना, किन्तु ‘‘धर्मलाभ’’ शब्द नहीं बोलना |
१८) अंतिम आराधना :- श्रावक जीवन की आराधना करते करते जब मृत्यु नजदीक आ जाय तब आहारत्याग और कषायत्यागरूप द्रव्य-भाव संलेखना करके विविध अंतिम आराधना का स्वीकार कर लेना चाहिए| पुण्यप्रकाश के स्तवनमें यह अधिकार बताया हुआ है| जिसमें आलोचना, प्रतिक्रमण, क्षमापना, अतिचार त्याग, ममत्व त्याग, चार शरण स्वीकार, दुष्कृत गर्हा, सुकृत अनुमोदना इत्यादि का निर्देश किया है| संथारा दीक्षा की संभावना हो तो वह भी कर लेना चाहिए| अन्यथा शत्रुंजयआदि तीर्थ की यात्रा करके अचित्त भूमि पर संथारा बिछाकर अनशन सह समाधिपूर्वक देहत्याग करना चाहिए|
परिवार जनोंको भी रोना, संसारसंबंधित पूछताछ करना इत्यादि करके मोहभाव में नहीं ले जाना चाहिए| उसके बदले सुकृतों की जाहिरात करके उन्हें सुकृतों की अनुमोदना में ले जाना चाहिए|
इस तरह जीवनभरमें अठारह कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
शनिवार, 29 अगस्त 2015
निर्भीक-आजाद पंछी: हमारे जीवन का दर्शन ( सितम्बर -2015 )
1 सितम्बर 2015 :मान-शान की इच्छा से दिये गए लाख रूपये की तुलना में
प्रेम व ईमानदारी से दान किये गए मुट्ठी भर चावल का अधिक महत्व है.
2 सितम्बर 2015 : यदि आप हिम्मत का पहला कदम आगे बढायेगे तब परमात्मा की सम्पूर्ण मदद मिल जायेगी.
3 सितम्बर 2015 : मुस्कराना, संतुष्टता की निशानी है. इसलिए सदा मुस्कराते रहो.
4 सितम्बर 2015 : क्या मेरे विचारों का स्तर ऐसा है कि मैं परमात्मा का बच्चा कहलाने का अधिकारी हूँ.
5 सितम्बर 2015 : स्वयं में दैवी गुणों का आह्वान करो तो अवगुण भाग जायेंगे.
6
सितम्बर 2015 : एक अच्छा, स्वच्छ मन वाला व्यक्ति दूसरों की विशेषताओं को
देखता है. दूषित मन वाला व्यक्ति दूसरों में बुराई ही तलाशता है.
7 सितम्बर 2015 : जो संकल्प करो उसे बीच-बीच में दृढ़ता का ठप्पा लगाओ तब विजयी बन जायेंगे. आगे पढ़े......
निर्भीक-आजाद पंछी: हमारे जीवन का दर्शन ( सितम्बर -2015 )
प्रेम व ईमानदारी से दान किये गए मुट्ठी भर चावल का अधिक महत्व है.
2 सितम्बर 2015 : यदि आप हिम्मत का पहला कदम आगे बढायेगे तब परमात्मा की सम्पूर्ण मदद मिल जायेगी.
3 सितम्बर 2015 : मुस्कराना, संतुष्टता की निशानी है. इसलिए सदा मुस्कराते रहो.
4 सितम्बर 2015 : क्या मेरे विचारों का स्तर ऐसा है कि मैं परमात्मा का बच्चा कहलाने का अधिकारी हूँ.
5 सितम्बर 2015 : स्वयं में दैवी गुणों का आह्वान करो तो अवगुण भाग जायेंगे.
6
सितम्बर 2015 : एक अच्छा, स्वच्छ मन वाला व्यक्ति दूसरों की विशेषताओं को
देखता है. दूषित मन वाला व्यक्ति दूसरों में बुराई ही तलाशता है.
7 सितम्बर 2015 : जो संकल्प करो उसे बीच-बीच में दृढ़ता का ठप्पा लगाओ तब विजयी बन जायेंगे. आगे पढ़े......
निर्भीक-आजाद पंछी: हमारे जीवन का दर्शन ( सितम्बर -2015 )
शनिवार, 22 अगस्त 2015
संथारा पर फैसले के मायने ..
भारत
धर्म निरपेक्ष देश है ! भारत में धर्म का क्या स्थान है यह
पूरी दुनिया को पता है। शायद ही दुनिया के किसी अन्य राष्ट्र में इतने धर्मों और
पंथ के अनुयायी होंगे। इनमे एक
प्राचीन धर्म है जैन ! राजस्थान उच्च न्यायालय के एक फैसले से एक नया
विवाद उत्पन्न हुआ है। अदालत ने जैन धर्म में जारी संथारा या संलेखना को आत्महत्या और उसके लिए
उकसाने के समान अपराध माना है। संथारा के अंतर्गत अन्न त्यागकर धीरे-धीरे मृत्यु
का वरण किया जाता जाते हैं। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा संथारा या संलेखना के
तहत देह त्यागना धारा 309 के
तहत आत्महत्या माना जाएगा। वहीं इस कृत्य में किसी भी तरह के सहयोग को धारा 306 के अनुसार अपराध माना जाएगा। संथारा
नामक यह परंपरा हजारों वर्ष पुरानी मानी जाती है। इस कारण जैन धर्मावलम्बियों का
विरोध स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। वे इसे आत्महत्या से अलग मानते हैं। जैन संतों के
अनुसार आत्महत्या तनाव या कुंठा में की जाती है, जबकि संथारा आस्था का विषय है। उनके
द्वारा इस मामले को उच्चतम न्यायालय में ले जाने की घोषणा भी की जा चुकी है।इस
फैसले के बाद इस पर बड़ी बहस शुरू हो चुकी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि आत्महत्या
को लेकर देश में पहले से बहस चल रही है कि इसे अपराध माना जाए या नहीं। वर्तमान
सरकार के नुमाइंदों ने इसे अपराध के दायरे से बाहर रखने की वकालत भी की र्थी। इसके
पक्ष में तर्क यह दिए जाते हैं कि पीड़ित व्यक्ति किसी न किसी हताशा में आत्महत्या
जैसा कदम उठाता है, हम उसे
अपराधी घोषित कर उसके सिर पर एक नई हताशा लाद देते हैं। तो क्या संथारा को एक
प्रकार से इच्छामृत्यु मान सकते हैं। जब कोई व्यक्ति ऐसे रोग से पीडित हो जिसका
चिकित्सा जगत में कोई उपचार संभव ना हो या डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हों तो उसे
जीवित रखने के प्रयासों को बंद करने को क्या माना जाना चाहिए ? समाज में इस तरह के मामले सामने आते
रहे हैं, जिनमें
जीवन से लाचार लोग इच्छामृत्यु मांगते हैं। तो क्या इसे कानूनी मान्यता मिलनी
चाहिए! दुनिया के किसी भी देश में अभी तक तो शायद ऐसा कानून नहीं है। ऐसे दुर्लभ
उदाहरण मिल सकते हैं, जब अदालत
ने जीवन की अप्रतिम पीड़ा झेल रहे व्यक्ति को इच्छामृत्यु की इजाजत दी हो। लेकिन
दुविधा यह है कि कानून के दुरुपयोग के रास्ते भी बहुत जल्द खुलने लगते हैं। किसी भी
मामले को दुर्लभ या विरल मानने की परिभाषा भी तय करनी होगी। इसके लिए एक नई
प्रक्रिया ही तय करनी होगी। यानी यह बहुत लंबी बहस का मुद्दा है। फिलहाल तो संथारा
या इससे मिलती जुलती सामाजिक मान्यताओं पर विचार का समय है। हर समाज को इस पर
विचार करना होगा। जैन धर्म के प्राचीन आगम व शास्त्रो
पर अगर नजर डाली जाए तो उसमे संथारा , संलेखना का उल्लेख मिलता है ! कानून
निर्माण
के पूर्व के हजारो वर्ष प्राचीन
शास्त्र जिनमे किए उल्लेख को जैन धर्म अस्वीकार
नही कर सकता ! यह एक आस्था का विषय
है ! जल्दी ही कानून बनाकर इसे मान्यता प्रदान
करनी चाहिए !..... उत्तम जैन विद्रोही
मंगलवार, 11 अगस्त 2015
संथारा जैन धर्म की आगम सम्मत प्राचीन तप आराधना
द्वार पर दस्तक देती मृत्यु का सहर्ष आलिंगन करना संथारा है ! जिसे जैन धर्म मे मृत्यु महोत्सव के रूप मे माना जाता है ! जैन धर्म मे मृत्यु महोत्सव केसे मनाया जाए यह एक साधना पद्धति है ! राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लगाई जैनधर्म की साधना पद्धति पर रोक निंदनीय है ! हमारे स्वतंत्र देश मे स्वतंत्र नागरिकों को अपने अपने धर्म की उपासना व साधना करने का पूर्ण अधिकार दिया गया है ! मे किसी दूसरे धर्म का उदाहरण नही दूंगा जिनमे पशु वध को भी मान्यता दी गयी है ! जैन धर्म मे आत्महत्या को बुरा व निंदनीय माना गया है ! आत्महत्या करना तो दूर आत्महत्या का विचार करना या इसका प्रयास करना भी जैन धर्म मे वर्जित है ! काफी ग्रंथो के शोध के बाद मेने जैन शास्त्रो मे पाया की शस्त्र प्रयोग , विष भक्षण , अग्निप्रवेश , जल प्रवेश आदि अनाचारणीय साधनो का उपयोग करते हुए जो व्यक्ति जीवनलीला का समापन करते है वे जन्म व मरण के कर्मो के बंधन मे बंद जाते है ! आत्महत्या के पीछे कुछ भाव प्रेरक रूप मे छिपे होते है इसलिए आत्महत्या को जैन धर्म मे सामान्य पाप न मानकर महापाप माना गया है ! जबकि माननीय अदालत ने को को समकक्ष मान लिया ! जब कोई साधक सन्यास धर्म मे प्रवेश करता है तब वह जैन साधना मे ब्रह्मचर्य पालन , रात्रि भोजन का त्याग , नंगे पेर से विहार , केश लोचन , अल्प वस्त्र या निर्वस्त्र ( श्वेताम्बर व दिगंबर परंपरा ) आदि बहुत से आवश्यक नियम लेते है ओर त्याग करते है ! इस सब का मुख्य उदेश्य यही होता है की शरीर से अत्यधिक आसक्ति न रहे ओर मन्म निर्द्वन्द ओर निश्चिंत रहे ! कुछ लोगो की सोच ओर दिमाग मे भ्रांति है की जैन धर्म जीवन रक्षा के प्रति सावधान न होकर मरणोन्मुख को प्रशय देता है ! उनकी यह धारणा नितांत निर्मूल है ! क्यूकी जैन धर्म तो सदा ही जियो ओर जीने दो का नारा देता रहा है ! जब भी देश , धर्म ओर आत्मा की रक्षा के लिए जीवन की आहुती देने का प्रसंग आया है तो उसमे भी जैनो ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया है ! जैन धर्म की मान्यता रही है की जीवन को शान से जियो ! संयम साधना ओर तपस्या से जीवन को चमकाओ ओर जब इससे विदा होने का अवसर आए तब भी हँसते हँसते इस दुनिया से कुच कर जाओ ! जीवन व मृत्यु एक सिक्के के दो पहलू है जीवन के साथ मृत्यु का अटूट संबंध है ! जन्म लिया है तो मृत्यु निश्चित है ! मृत्यु को जीवंत बनाने की कला जैन धर्म मे बतायी गयी है ! जैन ग्रंथ आचरांग सूत्र , उत्तराध्यान सूत्र , अंतकृतदशा , भगवती आराधना व अन्य बहुत से ग्रंथो मे समाधिमरण के विधि विधान के विस्तृत वर्णन है ! संथारे का विधान मुनि ओर ग्रहस्थ दोनों के लिए है ! अनेक संतो , ग्रहस्थों के यादगार संथारो के उल्लेख इतिहास मे , लोक चर्चाओ व अभिलेखो ओर पुस्तकों मे मिलते है ! भारत रत्न भूदान यज्ञ के मसीहा आचार्य विनोबा भावे ने 1982 मे जब जान लिया की अब शरीर साथ नही देने वाला है तब उन्होने समस्त इच्छाओ , ओषधियों ओर आहार क्ला त्याग करके संथारा ग्रहण किया था ! भले उसे संथारे का नाम न दिया गया हो ! इतिहासकारो ने जैन मान्यता की पुष्टी की है की सम्राट चन्द्रगुप्त ने अपने धर्मगुरु भद्रबाहु स्वामी के सानिध्य मे संलेखना व्रत स्वीकार किया था ! संथारा के दो प्रकार वर्णित है सागारी ओर आजीवन ! किसी आकस्मिक संकट के समय व शयन पूर्व सागारी संथारा लिया जा सकता है ! सागारी संथारे मे संकट या मृत्यु टल जाने पर साधक पुनः अन्न जल ग्रहण करता है ! ओर सामान्य जीवन जीता है ! वेसे सागारी संथारे कम होते है ! अनेक सजग साधक इसे नित्य नियम की तरह ग्रहण करते है ! संथारा देह की मृत्यु ओर आत्मा की अमरता की हमेशा याद दिलाता है ! संथारा तिविहार ओर चोविहार भी होता है ! तिविहार संथारे मे जल ग्रहण करने की छूट होती है जबकि चोविहार संथारे मे अन्न जल का पूर्ण त्याग कर दिया जाता है ! जैन धर्म के इतिहास को देखते हुए संथारे को आत्महत्या के समकश उच्च न्यायालय द्वारा माना जाना जैन धर्म के इतिहास व जैन धर्म की भावनाओ को ठेस कहा जाये तो गलत नही होगा ! ..... उत्तम जैन विद्रोही
मंगलवार, 4 अगस्त 2015
कर्म
सुकर्म, अकर्म और विकर्म- तीन तरह के कर्मों की योग और गीता में विवेचना की गई है।
कर्म : सुकर्म वह है जो धर्म और योग युक्त आचरण है। पलायनवादी चित्त को प्रदर्शित करता है अकर्म, जो जीवन के हर मोर्चे से भाग जाए ऐसा अकर्मी तटस्थ और संशयी बुद्धि माना जाता है। वह दुर्बल और भीरू होता है और यह भी कि उसे मौन समर्थक कहा जाता है। सुकर्म और विकर्म का अस्तित्व होता है परन्तु अकर्म का नहीं।
कर्म में कुशलता : कर्मवान अपने कर्म को कुशलता से करता है। कर्म में कुशलता आती है कार्य की योजना से। योजना बनाना ही योग है। योजना बनाते समय कामनाओं का संकल्प त्यागकर विचार करें। तब कर्म को सही दिशा मिलेगी। कामनाओं का संकल्प त्याग का अर्थ है ऐसी इच्छाएँ न रखे जो केवल स्वयं के सुख, सुविधाओं और हितों के लिए हैं। अत: स्वयं को निमित्त जान कर्म करो जिससे कर्म का बंधन और गुमान नहीं रहता। निमित्त का अर्थ उस एक परमात्मा द्वारा कराया गया कर्म जानो।
समत्व बुद्धि : जिस मनुष्य का जीवन योगयुक्त है, उसे जीवन चलाने के कर्म बंधन में बाँधने वाले नहीं होते। जैसे कमल किचड़ में रहकर भी कमल ही रहता है। युक्त और अयुक्त का अर्थ योगयुक्त और योगअयुक्त से है अर्थात योग है समत्व बुद्धि।
समत्व बुद्धि से तात्पर्य सोच-विचार कर किए गए कर्म को योगयुक्त कर्म कहते है। समत्व बुद्धि से अर्थ सुख-दुख, विजय-पराजय, हर्ष-शोक, मान-अपमान इत्यादि द्वन्द्वों में विचलित हुए बगैर एक समान शांत चित्त रहे- वही कर्मयोगी कहलाता है।
कर्म का महत्व : गीता में कर्म योग का बहुत महत्व है। कर्म बंधन से मुक्त का साधन योग बताता है। कर्मों से मुक्ति नहीं, कर्मों के जो बंधन है उससे मुक्ति ही योग है। कर्म बंधन अर्थात हम जो भी कर्म करते है उससे जो शरीर और मन पर प्रभाव पड़ता है उस प्रभाव के बंधन से आवश्यक है। जहाँ तक अच्छा प्रभाव पड़ता है वहाँ तक सही है किंतु योगी सभी तरह के प्रभाव बंधन से मुक्ति चाहता है। यह मुक्ति ही स्थितिप्रज्ञ योग है। अर्थात् अविचलित बुद्धि और शरीर। भय और चिंता से योगी न तो भयभित होता है और न ही उस पर वातावरण का कोई असर होता है।
स्थितप्रज्ञ : जैसे जहाज को चलाने वाले के पास ठीक दिशा बताने वाला कम्पास या यंत्र होना चाहिए उसी तरह श्रेष्ठ जीवन जीने के तथा मोक्ष के अभिलाषी व्यक्ति के पास 'योग' होना चाहिए। योग नहीं तो जीवन दिशाहीन है। यही बात कृष्ण ने गीता में स्थितप्रज्ञ के विषय में कही है। बुद्धि को निर्मल और तीव्र करने के लिए योग ही एक मात्र साधन है। योग स्थि त व्यक्ति साधारण मनुष्यों से विलक्षण देखने लगता है।
'सर्दी-गरमी, मान-अपमान, सुख-दुख में जिसका चित्त शांत रहता है और जिसका आत्मा इंद्रियों पर विजयी है, वह परमात्मा में लीन व्यक्ति योगारूढ़ कहा जाता है। 'योगी लोहा, मिट्टी, सोना इत्यादि को एक समान समझता है। वह ज्ञान-विज्ञान से तृप्त रहता है। वह कूटस्थ होता है, जितेन्द्रिय होता है और उसका आत्मा परमात्मा से युक्त होता है।
विलक्षण समन्वय : गीता में ज्ञान, कर्म और भक्ति का विलक्षण समन्वय हुआ है। ज्ञानमार्ग या ज्ञान योग को ध्यान योग भी कहा जाता है जो कि योग का ही एक अंग है। भक्ति मार्ग या भक्तियोग भी आष्टांग योग के नियम का पाँचवाँ अंग ईश्वर प्राणिधान है। इस तरह कृष्ण ने गीता में योग को तीन अंगों में सिमेट कर उस पर परिस्थिति अनुसार संक्षित विवेचन किया है।
व्यायाम मात्र नहीं : बिना ज्ञान के योग शरीर और मन का व्यायाम मात्र है। ज्ञान प्राप्त होता है यम और नियम के पालन और अनुशासन से। यम और नियम के पालन या अनुशासन के बगैर भक्ति जाग्रत नहीं होती। तब योग और गीता कहते है कि कर्म करो, चेष्ठा करो, संकल्प करो, अभ्यास करो, जिससे की ज्ञान और भक्ति का जागरण हो। अभ्यास से धीरे-धीरे आगे बढ़ों। कर्म में कुशलता ही योग है। कर्म से शरीर और मन को साधा जा सकता है और कर्म से ही मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है इसलिए जबरदस्त कर्म करो।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)