ब्लॉग लेखक उत्तम जैन विद्रोही आवाज समाचार पत्र के प्रधान संपादक है ! पेशे से डॉ ऑफ नेचोरोंपेथी है ! स्वयं की आयुर्वेद की शॉप है ! लेखन मेरा बचपन से शोख रहा है ! वर्तमान की समस्या को जन जन तक पहुचाने के उदेश्य से एक समाचार पत्र का सम्पादन2014 मे शुरू किया ब्लॉग लेखक उत्तम जैन (विद्रोही ) विद्रोही आवाज़ के प्रधान संपादक व जैन वाणी के उपसंपादक है !
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2015
आत्महत्या पर एक नजर
आत्मघात अथवा आत्महत्या की प्रवृत्ति स्वयं को सृष्टि का सर्वोत्तम प्राणी कहने वाले मनुष्यों में ही पाई जाती है। दुनिया का कोई जीव संभवतः आत्महत्या नहीं करता। बीमारी की अवस्था मे व्याधि से परेशान होकर शरीर से छुटकारा पाना , प्यार में धोखा, दाम्पत्य में बेवफ़ाई, रैंगिग से मिली टूटन, शैक्षिक रिज़ल्ट खराबहोना, आर्थिक तंगी, बीमारी अथवा अन्य किन्हीं कारणों से जीवन व्यर्थ लगना आदि इस कायरता के कतिपय कारण हैं। परिस्थिति कोई भी हों लेकिन असफलता को जीवन से अधिक कीमत क्यों? असफलताओं से कहीं अधिक प्रभावशाली होती है ज़िंदगी। कोई भी नाकामयाबी इतनी बड़ी नहीं हो सकती कि जीवन को अलविदा कह दिया जाए। हारकर पलायन कर जाने का नहीं, हार के बाद बुलंद हौसलों से उठकर जीने का नाम है जीवन।
गुरुवार, 23 अप्रैल 2015
मन का दायरा बड़ा कीजिये
कवि युगराज जी सा की एक कविता सुनी एक कविता मे उन्होने समाज को बहुत बड़ी नसीहत दे दी कुछ लाइन मे समाज में मांसाहार , शराब पर अपनी पीड़ा व्यक्त की उनसे प्रेरित होकर चंद लाइन-
बुधवार, 22 अप्रैल 2015
शिक्षित वर्ग का जैन समाज के प्रति दायित्व
मंगलवार, 21 अप्रैल 2015
हमारे नेता हमसे दूर
एक अभिशाप – दहेजप्रथा
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2015
समाज और मानव का दायित्व
बुधवार, 15 अप्रैल 2015
एक पत्रकार कौन और उसका दायित्व
एक पत्रकार कौन ...
एक विचारणीय प्रश्न है या साफ़ शब्दों में कह सकु तो पत्रकार का दायित्व क्या
एक पत्रकार का दायित्व है अपनी कलम के साथ कभी अन्याय न करे । स्वयं के हित के लिए उसका उपयोग न करे की में एक पत्रकार हु । पत्रकार लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ है । जिसका फर्ज है जनसेवा ,देश सेवा , समाज सेवा ,मानव सेवा के लिए अपना फर्ज निभाए । अगर कोई पत्रकार सिर्फ प्रेस कार्ड के जरिये स्वयं के हित को सर्वोपरि समझता है । मेरी सोच के मुताबिक को पत्रकार हो ही नही सकता । पत्रकारिता के कफ़न को साथ लेकर चलना होता है । अन्याय के खिलाफ लड़े चाहे जान चली जाए । सत्य के मार्ग से विचलित न हो । पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वयं कुछ समय पहले ही आया मगर दिल से मुझे पत्रकारिता में रूचि शुरू से रही है । में एक आव्हान करूँगा सभी भारतीय जैन पत्रकार संगठन के सदस्यों से की इस संगठन से जुड़ने के साथ ही आप स्वयं एक प्रण ले की हम कलम के साथ कभी समझोता नही करेंगे । अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ेंगे । कभी प्रेस कार्ड या BJPS के कार्ड के आधार स्वयं का हित न सोच संगठन के लिए कार्य करेंगे । कभी इस तरह का कंही वर्ताव न करे की BJPSको शर्म से मुह निचा करना पड़े । आप किसी भी समाचार पत्र से जुड़ने के पहले प्रधान संपादक व् समाचार पत्र की गतिविधि का जरूर पता लगाये । फिर उससे जुड़े । और कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे। दोस्तों कलम के साथ अगर पूरी ईमानदारी से आपने फर्ज निभाया तो आपको राजशाही से ज्यादा सन्मान मिलेगा । पत्रकारिता के प्रति अपना फर्ज पूरी ईमानदारी से निभाए ।
कभी लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के साथ अन्याय न करे ।
उत्तम जैन विद्रोही