शनिवार, 23 जनवरी 2016

जैन धर्म ओर अल्पसंख्यकवाद की राजनीति

मेरे विचारो का पुलिंदा ---- खरी बात
जैन समाज अल्पसंख्यक घोषित हो गए ! जैन समाज को अल्पसंख्यक घोषित करना न केवल हिंदू समाज को बांटने का अक्षम्य अपराध है अपितु भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना भी है ! अंग्रेज  १९४७ में भारत का विभाजन करते समय भारत की जमीन का विभाजन ही कर सके थे । वे हिन्दू समाज के दिलों को कभी नहीं बांट सके थे । मेरे अध्ययन के मुताबिक मा. सर्वोच्च न्यायालय नें २००५ में स्पष्ट रूप से कहा था कि अल्पसंख्यकवाद देश के हित में नहीं है  तथा इसको शीघ्र ही समाप्त करना चाहिए । उन्होंने यह दायित्व केंद्र सरकार के साथ-साथ अल्पसंख्यक आयोग पर भी डाला था और यह अपेक्षा की थी कि वे देश में इस घातक विष को फैलने से रोकेंगे । जस्टिस लाहोटी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पीठ ने यह स्पष्ट निर्णय दिया था कि  इन दोनों को” ऐसी सामाजिक परिस्थतियों को विकसित  करना चाहिए जिससे अल्पसंख्यक वर्ग की सूची में से धीरे -धीरे विविध धर्मावलम्बियों का नाम हटाया जा सके और अंततः इस सूची को ही समाप्त किया जा सके । ” किसी भी अन्य पंथ को उन्होनें केन्द्रीय सूची में डालने से स्पष्ट मना कर दिया था । यह ध्यान रखना चाहिए कि यह निर्णय जैन समाज के ही कुछ कथित नेताओं की अपील पर ही दिया गया था । परन्तु यह देश का दुर्भाग्य है कि देश की एकता को मजबूत करने का जिनका दायित्व था वे ही देश व् समाज को विघटन की ओर ले जा रहे हैं  । संविधान में अल्प्संख्यकों के लिये कुछ सुविधाएं दी गई हैं। इन सुविधाओं की सूची सुरसा के मूंह की तरह बढती जा रही हैं। लक्ष्य मुस्लिम वोट बैंक है, परन्तु इन सुविधाओं को कुछ  अन्य समाजों के कुछ लोग अपने   निहित स्वार्थों की पूर्ती के लिये अपने समाज के लोगों को बरगला कर अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त करने की होड में लग गये  । जैन समाज से पहले आर्य  समाज, राम कृष्ण मिशन, गोरक्ष सम्प्रदाय आदि भी इस दौड में शामिल हुए थे। इनमें से कुछ पक्ष तो ऐसे हैं जिनकी स्थापना का लक्ष्य हिंदू समाज की रक्षा करना ही था। ये सुविधाएं भारत को छोड कर किसी भी समाज में नहीं हैं। विश्व में सब जगह अल्पसंख्यकों को समान अधिकारों का संघर्ष तो चलता है, विशेषाधिकार तो केवल भारत में ही दिये जाते हैं। इसी का दुष्परिणाम है कि  हिंदू कहलाने में जिनको गर्व होना चाहिये था , अब वे उससे अलग होने के लिये छटपटा रहे हैं। यदि यही चलता रहा तो कौन अपने को हिंदू कहेगा? शायद यही इन समाजतोडक राजनीति करने वालों का लक्ष्य भी है। बात यहीं तक नहीं रुकेगी। इसके  बाद देश से अलग होने में भी कुछ लोगों को अगर फायदा मिला तो इसमें भी वे संकोच नहीं करेंगे। शायद जस्टिस लाहोटी की चेतावनी साकार रूप ले लेगी। अब तो सरकार को इस समाज तोडक नीति से तौबा करनी चाहिये और जो सुविधाएं वे केवल अल्पसंख्यकों को दे रही है वे सबके लिये दे, यही देशहित में है।जैन समाज को अल्पसंख्यक घोषित करने पर मिलने  वाले लाभों की जो मृगमरीचिका दिखाई जा रही है , उस पर भी विचार करना होगा । जैन समाज के मंदिरो और शिक्षण संस्थाओं में सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा यह कहा जा रहा है । क्या इस पर विचार किया गया है कि अभी तक कितना हस्तक्षेप होता है या कितने जैन मंदिरों का अधिग्रहण हुआ हैं? जैन विद्यार्थियों को जैन संस्थाओं में आरक्षण या छात्रवृत्तियों की बात की जा रही है । क्या इतने मात्र के लिए भारत का सबसे समृद्ध समाज अपनी जड़ों से कटकर अपने ही देश में अल्पसंख्यक बनना पसंद करेगा ? यह एक स्थापित तथ्य है कि अपने शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए जैन समाज को अल्पसंख्यक दर्जा नहीं समस्त हिंदू समाज की सदभावना व् विश्वास   ही चाहिए जो उसके पास पहले से है । मेरे विचार शायद जैन समाज के किसी भाई को बुरा लगे पर सत्य को झुठलाया नही जा सकता ! क्षमायाचना
उत्तम जैन विद्रोही
प्रधान संपादक
विद्रोही आवाज सूरत 

शुक्रवार, 22 जनवरी 2016

राजनीतिक बयान से सामाजिक प्रभाव

मेरे विचारो का पुलिंदा ---- खरी बात
ज़ख्म पर नमक छिड़कते हुए तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटियां सेंकने से बाज नहीं आते हैं.! हर जगह कोई घटना घटित हुई नही की उसको भुनाने के प्रयास तेजी से होने लगते है !, वगैर इस बात की परवाह किये कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने से सामाजिक विभाजन का खतरा और बढ़ेगा ही, जो अंततः सबके लिए घातक साबित होगा! घटना के अपराधियों को हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे वो हिन्दू हो मुस्लिम हो या किसी भी संप्रदाय का लेकिन उन लोगों का कृत्य कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है, जिन्होंने किसी भी घटना को माध्यम बनाकर सामाजिक सदभावना को नफरत में बदलने का प्रयास करते है.! समाज में रंजिश की घटनाएं होती रही हैं, दबंग और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपने से कमजोरों को सताते रहे हैं, सत्ता भी इसमें यदा कदा शामिल होती रही है, किन्तु इससे पूरे समाज पर प्रश्नचिन्ह किस प्रकार उठाया जा सकता है और अगर समाज पर प्रश्नचिन्ह उठता है तो तमाम सामाजिक संगठन क्या कर रहे हैं और उनकी क्या जवाबदेही है?कभी लोग मुझ पर टिप्पणी करते है उत्तम विद्रोही को लिखना ही विरोधाभाषी पर मे कहूँगा मेरे विचार विद्रोही जरूर है मगर सदभावना , सामनजस्य का पक्षधर हु ओर रहूँगा आज के नेता अपनी अपनी गोटियां बिछाकर राजनीतिक चालें जरूर चलते हैं. ! हालाँकि, राजनीति अपनी आदतों से बाज आएगी, इसकी आशा करना कोरी आदर्शवादिता ही होगी.! सामाजिक संगठनों की भूमिका पर जरूर बात होनी चाहिए. वैसे देखा जाय तो तमाम महासभाएं, जातीय संगठन अपने वर्ग को मजबूत करने के बजाय दूसरी जातियों से विभेद पैदा करने में लगी रहती हैं. यही नहीं, यह तमाम सामाजिक संगठन राजनीतिक पार्टियों के पिछलग्गू भी हैं, शहद के पास भिनभीनाती मधुमखी भी जिसके कारण जरूरत के समय इस प्रकार के संगठनों की भूमिका शून्य हो जाती है.!सामाजिक संगठनों का प्रभाव समाज पर क्यों शून्य है और क्यों राजनीतिक पार्टियां इनको मुट्ठी में बंद किये हुए हैं. भारत जैसे विविधता भरे समाज में अगर सामाजिक संगठन अपना रोल ठीक से निभाएं ओर समाज की सोच राजनीति से ऊपर आये और तब राजनीतिज्ञों को लोगों की लाश पर रोटियां सेंकने का मौका नहीं मिलेगा! इसके लिए सबसे जरूरी बात यही है कि सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठनों के पिछलग्गू होने की भूमिका से बाहर निकलें और अपने समाज को अनुशासित, विकसित और सक्षम करने की भूमिका का निर्वहन करें, लेकिन किसी एक घटना पर एक समाज दुसरे समाज से भिड़ने को तैयार हो जाता है. ऐसे में भेद पैदा करने वाली राजनीति से न्याय की उम्मीद कोई करे भी तो कैसे ! ....जरूरत है सामाजिक संगठनो व समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होकर राजनीतिक मकडजाल से निकल सदभावना आपसी सामनजस्य के साथ समाज देश की सेवा तन मन धन से करनी चाहिए !
उत्तम जैन विद्रोही
सूरत
vidrohiawaz@gmail.com

गुरुवार, 21 जनवरी 2016

नेताओ की गंदी राजनीति देश को ले डूबेगी


सांप्रदायिकता के नाम पर विभिन्न राजनीतिक दल खूब शोर करते हैं….सभी खुद को धर्मनिरपेक्ष बताकर विपक्षी पार्टियों को सांप्रदायिकता से जोड़ते हैं…कुछ राजनेता तो बकायदा जहर उगलते हैं..कोई किसी संगठन को आतंकी से जोड़ता है तो कोई नेता विपक्षी पार्टियों पर आतंकवादियों और नक्सलवादियों का सहयोग औऱ समर्थन करने की बात करते हैं..कोई राजनीतिक दल आतंकी संगठन के नाम पर धार्मिक संगठनों पर पाबंदी लगाने की मांग करते हैं..। ये सब इसीलिए होता है क्योंकि इन नेताओं को मुसलिम वोट चाहिए..मुसलिम वोट लेने के लिए कुछ राजनीतिक दल हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं..और ऐसा वोट लेने के समय पर ही अक्सर होता है…ऐसा नहीं है लोगों के विरोध के बाद फिर विवादित नहीं देखने को मिलेंगे..। इन जनसेवक राजनेताओं को कौन समझाए कि वे जो बोल रहे हैं वह भी किसी सांप्रदायिक बयान से कम नहीं..जो कभी भी दंगा को भड़का सकता है..। ऐसे लोगों को धार्मिक सदभाव को बनाए रखने के लिए कम से कम मर्यादा में रहना चाहिए..।मेरे समझ से कोई भी राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्ष नहीं है..। सभी जाति-धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीत कर रहे हैं..। ऐसा तब दिखता है जब कोई पार्टी किसी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो सबसे पहले उसकी जाति-धर्म औऱ फिर क्षेत्रियता को देखती है..। अब समय आ गया है कि आम आदमी धर्म-जाति औऱ क्षेत्रवाद के ऊपर उठकर वोट करे और ईमानदार नेता का चुनाव करे..। अक्सर देखा जाता है कि राजनीति में ज्यादातर सांसद औऱ विधायक दागी होते हैं और यही लोग सरकार में मंत्री बनते हैं…। कुछ पार्टियां अपनी नाकामी पर परदा डालने की कोशिश कर रही है..। ये पार्टियां सांप्रदायिकता के नाम पर नेता जनता को धोखा देने का काम रही हैं..। हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाइयों को वोट के लिए बांटने की कोशिश की जा रही है..। भ्रष्टाचार खूब चरम पर है और महंगाई से जनता की कमर टूट रही है लेकिन जनता का ध्यान बांटने के लिए कभी गरीबी की परिभाषा देकर नया बखेड़ा खड़ा किया जाता है तो कभी जनता को राहत के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया जाता है..। वर्तमान में बहुत कम ही नेता है जो जमीनी समस्याएं से दो-चार हैं और जनता की सुनते हैं..। नेताओं को अपना उल्लू सीधा करने के लिए कई नखरे आते है…चुनाव के दौरान लोग गरीब औऱ किसान का बेटा बन जाते हैं चुनाव जीतने के बाद कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में डूब जाते हैं…।
उतम जैन (विद्रोही )

आज की राजनीति व राजनीतिज्ञ

मेरे विचारो का पुलिंदा ---- खरी बात

 जिस तरह से हमारे नेता ईमानदार अफसरों और सैनिकों के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि भर्त्सना के योग्य है। विडंबना है कि देश को ईमानदार कर्मचारियों, कर्तव्यनिष्ठ अफसरों व देशभक्त सैनिकों की आवश्यकता है, वहीं हमारे ये सफेदपोश नेता भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं। अगर यही हाल रहा, तो अंदरुनी समस्याओं के अलावा चीन और पाकिस्तान अपने षडय़ंत्र में सफल होकर हमारे देश में अशांति फैला सकते हैं, जिन सबका परिणाम यह होगा कि देश का विकास थम जाएगा। आज हमारा रुपया डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर हो चुका है। जबकि हमारे नेता गरीबी के सच्चे-झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं और अल्पसंख्यकों के नाम पर राजनीति हो रही है। एक गठबंधन सत्ता बचाने में जुटा है, तो दूसरा सत्ता हासिल करने में। लेकिन किसी के पास जनता और देश के हित में कोई नीति नहीं है। राजनीतिज्ञ  तुष्टीकरण की नीति अपनाकर लोगों को अकर्मण्य बना रहे  है। अक्सर अर्थ, धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर किसी खास वर्ग को पिछड़ा बताकर उन्हें मुफ्त राशन, पानी, बिजली, मकान आदि देना, यह नहीं तो और क्या है? जब लोगों की निर्भरता सरकार पर बढ़ने लग जाती है, तो उनका वोट बैंक की तरह इस्तेमाल होता है। इसके बाद सरकार का एक गुट बाकी जनता को यह कहता है कि सब हाशिये पर रह रहे लोगों के चलते हो रहा है। उसके बाद जन-कल्याणकारी योजनाओं में कटौती की जाती है। यह सब समाज में गैर-बराबरी और वैमनष्य को बढ़ाने जैसा ही है। अपराधी व गुंडे राजनीति में आए और बड़े पदों पर पहुँचे और जो उनसे अपेक्षित था, आज वही देश की पूरी राजनीति में हो रहा था ओर हो रहा  है. आज कोई मूल्य नहीं हैं. कुछ गिनती के लोग अच्छे भी हैं पर हद यह हो गई है कि आज जब कोई  गांधी टोपी पहनकर निकलता है ! तो हर कोई  कहते हैं कि देखो साला बेईमान नेता जा रहा है ! अफसोस आज के नेता की साख इतनी गिर गयी ! वेसे साख गिर नही गयी नेताओ ने स्वयं गिराई है आज के चंद राजनीतिज्ञो ने उन्हे भोली जनता को बहला फुसला कर , कुछ आपसी फुट डाल कर या सामाजिक प्रलोभन देकर ओर  इन्हे भारतीय जनता की कमजोरी जो समझ गया वह सच्चा राजनीतिज्ञ है !  कुछ नेता कई सीटों से चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में, अगर वह एक से अधिक सीटों पर जीतते हैं, तो छह महीने के अंदर उन्हें एक छोड़कर बाकी सीटें छोड़नी पड़ती है। इसके बाद खाली सीट के लिए फिर चुनाव होता है, जिसमें जनता का पैसा खर्च होता है। इसलिए यह भारतीय चुनाव प्रणाली की खामी की तरह है और इस पर रोक लगनी चाहिए। अगर आज तक के चुनावी इतिहास को देखें, तो कई सौ करोड़ रुपये इस कारण खर्च हो गए हैं। अगर कोई व्यक्ति खुद को नेता मानता है, तो उसे जनता का भरोसा हासिल करने के लिए एक ही जगह से खड़ा होना चाहिए। मैं सरकार, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से गुजारिश करता हूं कि वे एक सीट से दावेदारी का प्रावधान लागू करें।
उत्तम जैन विद्रोही     

बुधवार, 20 जनवरी 2016

क्यों धारहीन हो रहा है कलम और केमरा


हम आए दिन लोग मीडिया व  इलेक्ट्रोनिक मीडिया की विश्वश्नियता पर सवाल खड़ा करते  है। कुछ मीडियाकर्मी काफी पैसेवाले हो गए। कुछ ने तो आपने चैनल खोल लिए। इस देश में केवल नेता और अधिकारी ही नहीं लोकतंत्र का कथित चौथा स्तम्भ भी भ्रष्टाचार से दूर नहीं है। मीडिया अथवा पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। लेकिन वर्त्तमान परिदृश्य में वह अपनी दिशा खोता जा रहा है। पत्रकारिता का मतलब केवल समाचार देना ही नहीं होता अपितु समाज को जाग्रत करना तथा मार्गदर्शन देना भी होता है। देश की मीडिया को इस बात से कोई मतलब नहीं है की महंगाई क्यों बढ़ रही है और कौन इसके लिए जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य  के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। शिक्षा दुकानों में बदलती जा रही है। महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बनाते जा रहें हैं। और तो और मीडिया संस्थानों में भी भूमाफिया, तस्कर, दलालों तथा अवैध धंधों में लिप्त लोग अपना दखल बढ़ाते जा रहें हैं।पत्रकारिता के नाम पर उगाही हो रही है। इस सबके पीछे एकमात्र कारण यह है कि पत्रकार ने लिखना और पढना छोड़ दिया है। उसे न तो सामाजिक सरोकारों सेमतलब है और न ही देश की भलाई से। क्या मीडिया को यह पता नहीं है कि एक भूमाफिया अचानक कैसे समाज का सम्मानित आदमी बन गया? एक अदना सा नेता कैसे करोड़ों से खेल रहा है? एक अदना सा नेता कैसे करोड़ों से खेल रहा है? कैसे सरकारी धन की लूट होरही है? किस प्रकार सरकारी ज़मीनों पर मंदिर और मजारों के नाम पर कब्जे हो गए? किस तरह शहर का माना हुआ गुंडा विधायक और संसद बन गया? गरीबों के राशन को पचा कर कैसे लोग समाज के प्रतिष्ठित आदमी बन गए? सरकारी धन से बनने वाली ईमारत और सड़क कैसे इतनी ज़ल्दी जर्जर हो जाती है? संसद और विधायक निधि का पैसा कैसे स्कूल और कालेज रुपी निजी दुकानों में मोटी रिश्वतदेकर पचाया जा रहा है? अफसोस तो इस बात का है कि मीडिया लोगों को जागरूक करने के स्थान पर अन्धविश्वासी बना रहा है। कीर्तन और भजन तथा भविष्य फलके नाम पर अज्ञानता की और धकेल रहा है। इसीलिए अभी भी समय है की मीडिया अपनी असली भूमिका के बारे में आत्मचिंतन करे, अपने दायित्व को पहचाने अन्यथा उसकी गिरती विश्वसनीयता उसे गर्त में पहुंचा देगी ! नही तो आज जनमानस के दबे मुह पर एक  पत्रकारिता ओर वेश्या की तुलना की जाती है उसे झुठला  भी नही सकते !बड़ा अटपटा लग रहो होगा आपको यह बात  आप अपने मन में सोच रहे होंगे कि किसी वेश्यागामी अथवा वेश्या के बारे में यह प्रश्न किया जा रहा है। लेकिन आज की सच्चाई है कि हम कितने संवेदनशून्य हो गए हैं कि हमें हर आदमी कि पहचान कोठे से करने कि आदत पड़ गई है।यह हालत हैं देश के पत्रकारिता जगत की । कभी आपने उत्कर्ष पर इठलाता यह देश अब अपनी बेवशी पर आंसू बहाने के अतिरिक्त कुछ करने में अपने को असमर्थ पा रहा है। पहले जो लोग पत्रकार को उनको अपना आराध्य समझते थे। कहीं भी मिल जाएँ तो उनको प्रणाम करना अपना धर्म समझते थे। अख़बारों सेव पत्रकारिता धर्म से  विरत होने पर गधे के सर से सींग कि तरह गायब हो गए हैं। अब लोग प्रयास करते हैं कि भूले-भटके भी उनसे इनका आमना-सामना न हो। आखिर बाजारवाद और भौतिकवाद का यही तो जहर समूचे समाज की शिरायों में प्रवाहित हो रहा है कि जो अनुपयोगी है। उसे लिफ्ट मत दो। यानी यूज एंड थ्रो ही तो आज कि कटु सच्चाई है। वह कहते हैं कि कभी अकस्मात ऐसे लोग मिल भी जाएँ तो इन लोगों का पहला प्रश्न होता है कि गुरु आजकल कहाँ हो ? अर्थात किस कोठे की वेश्या हो। क्या आपकी पत्रकारिता का व्यवसाय ठीक तो चल रहा है !   क्या पत्रकारिता एक व्यापार है  ? ऐसे प्रश्न संवेदनशील लोगों को उद्वेलित कर देते हैं। ऐसे ही जिन पत्रकार जिनका इस क्षेत्र में दशकों का तजुर्बा रहा है। पहले उनके मोबाईल की घंटी हर समय निरंतर बजती रहती थी। अब लगता है कि वह घंटी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई कि तरह मौन हो गई है। कई समाजसेवी तथा राजनैतिक लोगों के अपकर्ष व् उत्कर्ष के साक्षी रहे इस पत्रकार को भी यही शिकायत है। पहले जो लोग गर्मजोशी से मिलते थे लेकिन अब मिलने से कतराते हैं। क्या यही पत्रकारीता के साथ होता रहेगा
उत्तम जैन (विद्रोही ) 

शनिवार, 16 जनवरी 2016

. आयुर्वेद मे सात्विक , राजसिक व तामसिक आहार


भोजन शरीर तथा मन-मस्तिष्क पर काफी गहरा प्रभाव डालता है, आयुर्वेद में आहार को अपने चरित्र एवं प्रभाव के अनुसार सात्विक, राजसिक या तामसिक रूपों में वर्गीकृत किया गया है. कोई कैसा भोजन पसंद करता है यह जानकर उसकी प्रकृति व स्वाभाव का अनुमान लगाया जा सकता है.
सात्विक भोजन-
सात्विक भोजन सदा ही ताज़ा पका हुआ, सादा, रसीला, शीघ्र पचने वाला, पोषक, चिकना, मीठा एवं स्वादिष्ट होता है. यह मस्तिष्क की उर्जा में वृद्धि करता है और मन को प्रफुल्लित एवं शांत रखता है, सोचने-समझने की शक्ति को और भी स्पष्ट बनाता है. सात्विक भोजन शरीर और मन को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में बहुत अधिक सहायक है.गाय का दूध, घी, पके हुए ताजे फल, बादाम, खजूर, सभी अंकुरित अन्न व दालें, टमाटर, परवल, तोरई, करेला जैसी सब्जियां, पत्तेदार साग सात्विक मानी गयीं हैं. घर में सामान्यतः प्रयोग किये जाने वाले मसाले जैसे हल्दी, अदरक, इलाइची, धनिया, सौंफ और दालचीनी सात्विक होते हैं.
सात्विक व्यक्तित्व-
जो व्यक्ति सात्विक आहार लेते हैं उनमें शांत व सहज व्यवहार, स्पष्ट सोच, संतुलन एवं आध्यात्मिक रुझान जैसे गुण देखे जाते हैं. सात्विक व्यक्ति आमतौर पर शराब जैसे व्यसनों, चाय-कॉफी, तम्बाकू और मांसाहारी भोजन जैसे उत्तेजक पदार्थों से परहेज करते हैं.
राजसिक भोजन
राजसिक आहार भी ताजा परन्तु भारी होता है. इसमें मांसाहारी पदार्थ जैसे मांस, मछली, अंडे, अंकुरित न किये गए अन्न व दालें, मिर्च-हींग जैसे तेज़ मसाले, लहसुन, प्याज और मसालेदार सब्जियां आती हैं. राजसिक भोजन का गुण है की यह तुंरत पकाया गया और पोषक होता है. इसमें सात्विक भोजन की अपेक्षा कुछ अधिक तेल व मसाले हो सकते हैं. राजसिक आहार उन लोगों के लिए हितकर होता है जो जीवन में संतुलित आक्रामकता में विश्वास रखते हैं जैसे सैनिक, व्यापारी, राजनेता एवं खिलाड़ी.
राजसिक आहार सामान्यतः कड़वा, खट्टा, नमकीन, तेज़, चरपरा और सूखा होता है. पूरी, पापड़, बिजौड़ी जैसे तले हुए पदार्थ , तेज़ स्वाद वाले मसाले, मिठाइयाँ, दही, बैंगन, गाजर-मूली, उड़द, नीबू, मसूर, चाय-कॉफी, पान राजसिक भोजन के अर्न्तगत आते हैं.
राजसिक व्यक्तित्व
राजसिक आहार भोग की प्रवृत्ति, कामुकता, लालच, ईर्ष्या, क्रोध, कपट, कल्पना, अभिमान और अधर्म की भावना पैदा करता है. राजसिक व्यक्तित्व वाले लोग शक्ति, सम्मान, पद और संपन्नता जैसी चीज़ों में रूचि रखते हैं. इनका अपने जीवन पर काफी हद तक नियंत्रण होता है; ये अपने स्वार्थों को सनक की हद तक नहीं बढ़ने देते. राजसिक व्यक्ति दृढ़ निश्चयी होते हैं और अपने जीवन का आनंद लेना जानते हैं. राजसिक व्यक्ति अक्सर ही अपनी जीभ को संतुष्ट करने के लिए अलग अलग व्यंजनों की कल्पना करते रहते हैं. इनकी भूख तब तक नहीं मिटती जब तक की इनका पेट मसालेदार पदार्थों से पूरी तरह न भर जाए और जीभ तेज स्वाद से जलने न लगे.
तामसिक भोजन
तामसिक आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ आते हैं जो ताजा न हों, जिनमे जीवन शेष न रह रह गया हो , ज़रूरत से ज्यादा पकाए गए हों, बुसे हुए पदार्थ या प्रसंस्कृत भोजन अथवा प्रोसेस्ड फ़ूड -- यानि ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमे मैदा, वनस्पति घी और रसायनों का प्रयोग हुआ हो जैसे पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर, ब्रेड, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, तंदूरी रोटी, रुमाली रोटी, नान, बेकरी उत्पाद, तम्बाकू, शराब, डिब्बाबंद व फ्रोज़न फ़ूड, ज़रूरत से ज्यादा चाय-कॉफी, केक, अंडे, जैम, कैचप, नूडल्स, चिप्स समेत सभी तले हुए पदार्थ, अचार, आइसक्रीम-कुल्फी, पुडिंग, समोसा, कचौरी, चाट और ज्यादातर फास्ट फ़ूड कहा जाने वाला आहार. सभी नमकीन, मिर्च-मसालेदार व्यंजन, ज्यादा तले हुए पदार्थ तामसिक आहार की श्रेणी में आते हैं.
मांस, मछली और अन्य सी-फ़ूड, वाइन, लहसुन, प्याज और तम्बाकू परंपरागत रूप से तामसिक माने जाते रहे हैं.
तामसिक व्यक्तित्व
तमस हमारी जीवनी शक्ति में अवरोध पैदा करता है जिससे की धीरे धीरे स्वस्थ्य और शरीर कमज़ोर पड़ने लग जाता है. तामसिक आहार लेने वाले व्यक्ति बहुत ही मूडी किस्म के हो जाते हैं, उनमें असुरक्षा की भावना, अतृप्त इच्छाएं, वासनाएं एवं भोग की इच्छा हावी हो जाती है; जिसके कारण वे दूसरों से संतुलित तरीके से व्यवहार नहीं कर पाते. इनमे दूसरों को उपयोग की वस्तु की तरह देखने, और किसी के नुकसान से कोई सहानुभूति न रखने की भावना आ जाती है. यानि की ऐसे लोग स्वार्थी और खुद में ही सिमट कर रह जाते हैं. इनका केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और ह्रदय पूरी शक्ति से काम नहीं कर पाता और इनमें समय से काफी पहले ही बुढापे के लक्षण दिखने में आने लगते हैं. ये सामान्यतः कैंसर, ह्रदय रोग, डाईबीटीज़, आर्थराईटिस और लगातार थकान जैसी जीवनशैली सम्बन्धी समस्याओं से ग्रस्त पाए जाते हैं.
    सात्विक, राजसिक और तामसिक यह केवल खाद्य पदार्थों के ही गुण नहीं है --- बल्कि जीवन जीने व उसे दिशा देने का मार्ग भी हैं.

भोजन शरीर तथा मन-मस्तिष्क पर काफी गहरा प्रभाव डालता है, आयुर्वेद में आहार को अपने चरित्र एवं प्रभाव के अनुसार सात्विक, राजसिक या तामसिक रूपों में वर्गीकृत किया गया है. कोई कैसा भोजन पसंद करता है यह जानकर उसकी प्रकृति व स्वाभाव का अनुमान लगाया जा सकता है.
सात्विक भोजन-
सात्विक भोजन सदा ही ताज़ा पका हुआ, सादा, रसीला, शीघ्र पचने वाला, पोषक, चिकना, मीठा एवं स्वादिष्ट होता है. यह मस्तिष्क की उर्जा में वृद्धि करता है और मन को प्रफुल्लित एवं शांत रखता है, सोचने-समझने की शक्ति को और भी स्पष्ट बनाता है. सात्विक भोजन शरीर और मन को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में बहुत अधिक सहायक है.गाय का दूध, घी, पके हुए ताजे फल, बादाम, खजूर, सभी अंकुरित अन्न व दालें, टमाटर, परवल, तोरई, करेला जैसी सब्जियां, पत्तेदार साग सात्विक मानी गयीं हैं. घर में सामान्यतः प्रयोग किये जाने वाले मसाले जैसे हल्दी, अदरक, इलाइची, धनिया, सौंफ और दालचीनी सात्विक होते हैं.
सात्विक व्यक्तित्व-
जो व्यक्ति सात्विक आहार लेते हैं उनमें शांत व सहज व्यवहार, स्पष्ट सोच, संतुलन एवं आध्यात्मिक रुझान जैसे गुण देखे जाते हैं. सात्विक व्यक्ति आमतौर पर शराब जैसे व्यसनों, चाय-कॉफी, तम्बाकू और मांसाहारी भोजन जैसे उत्तेजक पदार्थों से परहेज करते हैं.
राजसिक भोजन
राजसिक आहार भी ताजा परन्तु भारी होता है. इसमें मांसाहारी पदार्थ जैसे मांस, मछली, अंडे, अंकुरित न किये गए अन्न व दालें, मिर्च-हींग जैसे तेज़ मसाले, लहसुन, प्याज और मसालेदार सब्जियां आती हैं. राजसिक भोजन का गुण है की यह तुंरत पकाया गया और पोषक होता है. इसमें सात्विक भोजन की अपेक्षा कुछ अधिक तेल व मसाले हो सकते हैं. राजसिक आहार उन लोगों के लिए हितकर होता है जो जीवन में संतुलित आक्रामकता में विश्वास रखते हैं जैसे सैनिक, व्यापारी, राजनेता एवं खिलाड़ी.
राजसिक आहार सामान्यतः कड़वा, खट्टा, नमकीन, तेज़, चरपरा और सूखा होता है. पूरी, पापड़, बिजौड़ी जैसे तले हुए पदार्थ , तेज़ स्वाद वाले मसाले, मिठाइयाँ, दही, बैंगन, गाजर-मूली, उड़द, नीबू, मसूर, चाय-कॉफी, पान राजसिक भोजन के अर्न्तगत आते हैं.
राजसिक व्यक्तित्व
राजसिक आहार भोग की प्रवृत्ति, कामुकता, लालच, ईर्ष्या, क्रोध, कपट, कल्पना, अभिमान और अधर्म की भावना पैदा करता है. राजसिक व्यक्तित्व वाले लोग शक्ति, सम्मान, पद और संपन्नता जैसी चीज़ों में रूचि रखते हैं. इनका अपने जीवन पर काफी हद तक नियंत्रण होता है; ये अपने स्वार्थों को सनक की हद तक नहीं बढ़ने देते. राजसिक व्यक्ति दृढ़ निश्चयी होते हैं और अपने जीवन का आनंद लेना जानते हैं. राजसिक व्यक्ति अक्सर ही अपनी जीभ को संतुष्ट करने के लिए अलग अलग व्यंजनों की कल्पना करते रहते हैं. इनकी भूख तब तक नहीं मिटती जब तक की इनका पेट मसालेदार पदार्थों से पूरी तरह न भर जाए और जीभ तेज स्वाद से जलने न लगे.
तामसिक भोजन
तामसिक आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ आते हैं जो ताजा न हों, जिनमे जीवन शेष न रह रह गया हो , ज़रूरत से ज्यादा पकाए गए हों, बुसे हुए पदार्थ या प्रसंस्कृत भोजन अथवा प्रोसेस्ड फ़ूड -- यानि ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमे मैदा, वनस्पति घी और रसायनों का प्रयोग हुआ हो जैसे पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर, ब्रेड, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, तंदूरी रोटी, रुमाली रोटी, नान, बेकरी उत्पाद, तम्बाकू, शराब, डिब्बाबंद व फ्रोज़न फ़ूड, ज़रूरत से ज्यादा चाय-कॉफी, केक, अंडे, जैम, कैचप, नूडल्स, चिप्स समेत सभी तले हुए पदार्थ, अचार, आइसक्रीम-कुल्फी, पुडिंग, समोसा, कचौरी, चाट और ज्यादातर फास्ट फ़ूड कहा जाने वाला आहार. सभी नमकीन, मिर्च-मसालेदार व्यंजन, ज्यादा तले हुए पदार्थ तामसिक आहार की श्रेणी में आते हैं.
मांस, मछली और अन्य सी-फ़ूड, वाइन, लहसुन, प्याज और तम्बाकू परंपरागत रूप से तामसिक माने जाते रहे हैं.
तामसिक व्यक्तित्व
तमस हमारी जीवनी शक्ति में अवरोध पैदा करता है जिससे की धीरे धीरे स्वस्थ्य और शरीर कमज़ोर पड़ने लग जाता है. तामसिक आहार लेने वाले व्यक्ति बहुत ही मूडी किस्म के हो जाते हैं, उनमें असुरक्षा की भावना, अतृप्त इच्छाएं, वासनाएं एवं भोग की इच्छा हावी हो जाती है; जिसके कारण वे दूसरों से संतुलित तरीके से व्यवहार नहीं कर पाते. इनमे दूसरों को उपयोग की वस्तु की तरह देखने, और किसी के नुकसान से कोई सहानुभूति न रखने की भावना आ जाती है. यानि की ऐसे लोग स्वार्थी और खुद में ही सिमट कर रह जाते हैं. इनका केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और ह्रदय पूरी शक्ति से काम नहीं कर पाता और इनमें समय से काफी पहले ही बुढापे के लक्षण दिखने में आने लगते हैं. ये सामान्यतः कैंसर, ह्रदय रोग, डाईबीटीज़, आर्थराईटिस और लगातार थकान जैसी जीवनशैली सम्बन्धी समस्याओं से ग्रस्त पाए जाते हैं.
    सात्विक, राजसिक और तामसिक यह केवल खाद्य पदार्थों के ही गुण नहीं है --- बल्कि जीवन जीने व उसे दिशा देने का मार्ग भी हैं.

मेरे जन्म दिन पर आप सभी दोस्तों का मैं आभार प्रकट करता हूँ

मेरे जन्म दिन पर आप सभी दोस्तों का मैं आभार प्रकट करता हूँ ----इस दिवस को आप सबने अपने प्यार से यादगार बना दिया ..आपके स - स्नेह का तहे दिल से शुक्रियां अदा करता हूँ --यह प्यार हमेशा बनाए रखना यही अपेक्षा करता हूँ :-- आज मन में यह ख्‍याल आ रहा है कि खुशियां मनाऊं या गम....? आज जन्‍मदिन है मेरा। उम्र एक साल बढ गई.... या कम हो गई....., क्‍या कहूं, क्‍या समझूं। वैसे जन्‍मदिन को उत्‍साह के रूप में मनाया जाता है। जश्‍न किया जाता है इस दिन...... पर क्‍या दूसरा पहलू यह नहीं कि जितनी उम्र ऊपरवाले ने लिखी है उसमें एक साल कम हो गए.........! खैर...... जीवन जितना भी है, उसे उत्‍साह के साथ जीना चाहिए, और ये कोशिश मैं हमेशा करता हूं। उम्र कम हुई या बढी इस चिंता को छोड ये तो सोचा ही जा सकता है आज के दिन कि अब तक क्‍या खोया और क्‍या पाया....? काफी कुछ पाया है तो काफी कुछ खोया भी है मैंने अपने अब तक के सफर में। जन्‍मदिन पर आज एक बार फिर आंखे नम हो गई हैं, उसे याद कर जिसने मुझे इस दुनिया में लाया। मेरी मां व मेरे पिता । मैं दुनिया में उनसे सबसे ज्‍यादा प्‍यार करता हूं और सुबह उठने के साथ ही माँ व पिता का आशीर्वाद लिया ! ............ माँ पिता का आशीर्वाद मेरे चार धाम कि यात्रा का सहज अनुभव हुआ ! मेरी स्वर्गस्थ पत्नी कुसुम को मेने हमेशा साथ महसूस किया है !उसका प्यार हर जन्मदिन पर ही नही हर पल महसूस करता हु ! मेरे बच्चे व मेरी पत्नी ममता का प्यार भी मुझे हर पल एक नयी खुशी प्रदान करती है ! किसी महापुरूष ने कहा है, हम जब पैदा होते हैं तो हम रोते रहते हैं पर सारी दुनिया हंसती है, हमें अपने जीवनकाल में ऐसे काम करने चाहिए कि जब हम मरें तो हम हंसते रहें पर सारी दुनिया रोए........। आप सबकी दुआएं चाहिए कि मैं अपने जीवन में ऐसे कर्म कर सकूं........। रात्रि को ही गुरुदेव ने कॉल व ऑडियो के माध्यम से आशीर्वाद प्रदान किया ! मेरे लिए इससे बड़ा क्या आशीर्वाद हो सकता है ओर आज फेसबूक पर व्हट्स अप पर व कॉल द्वारा मुझे बहुत से मित्रो , भाईयो , बहनो , सखीयो , मेरे अनुज व अग्रज आदरणीय ने शुभकामना प्रेषित की उन्हे मे जबाव नही दे पाया इस संदेश के माध्यम से सभी का आभार ज्ञापित करता हु !
जन्‍मदिन के अवसर पर अपनी एक पुरानी कविता प्रस्‍तुत कर रहा हूं....
मेरे जीवन का
एक वर्ष और
बीत गया....,
धूमिल छवि
जिसकी
है मेरे पास.....।
थोडी खुशियां, थोडे गम
कहीं जीत, कहीं हार
यही तो है,
जिनके साए में
कट जाती है
जिंदगी.......।
एक स्‍वच्‍छंद आकाश
और है मेरे पास,
जिसमें लिखना है
मुझे अपना कल,
अपना आने वाला कल
उस कल को
खुशगवार बनाएगी
तुम्‍हारी,
सिर्फ तुम्‍हारी
दुआएं ......................आपका अपना
उत्तम जैन (विद्रोही )
प्रधान संपादक
विद्रोही आवाज


शनिवार, 10 अक्टूबर 2015

बिहार का चुनावी जंग ओर बिहार वासियो की चुप्पी

कभी एक दूसरे की हमेशा टांग खींचते रहने वाले, कभी राजनीति में धुर विरोधी रहने वाले आज कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। बिहार की जनता ने शायद कभी यह सोचा भी नहीं होगा कि लालू यादव और नीतीश कुमार कभी मंच साझा भी करेंगे। मगर, राजनीति में कब, कौन, कहां और कैसे बदल जाएगा, यह कह पाना बहुत मुश्किल है। बीते सालों में, नीतीश और लालू ने एक दूसरे पर न जाने क्या-क्या बयानबाजी की होगी। वहीं, कई बार इन दोनों पर कांग्रेस ने भी वार पर वार किया, लेकिन आज सभी एक साथ मिलजुल बिहार के चुनाव अखाड़े में कूद पड़े हैं। सत्ता की भूख ऐसी होती है कि यह न अपनों को देखती है, न परायों को, न दोस्तों को और न दुश्मनों को। आज बिहार में तीन बड़ी पार्टियां जदयू, राजद और कांग्रेस एक साथ हैं। इस गठबंधन का क्या मलतब निकाला जाए, क्या बिहार में ये सिर्फ बीजेपी को हराने के लिए एक साथ हुए हैं या फिर इनका मकसद बिहार को विकास की ओर ले जाना है। चूंकि बिहार चुनाव से देश के भावी राजनीतिक क्षेत्र के लिए  बहुत मायने रखता है !  और बिहार की राजनीति को बचपन से देखता और सुनता आ रहा हूं, इसलिए मेरे ख्याल से अगर इस गठबंधन की जीत होती है, तो इससे बिहार को फायदा होने की गारंटी मैं तो नहीं दे सकता। बिहार में जदयू न तो राजद के साथ ज्यादा दूर तक जा सकती है और न कांग्रेस के साथ। इसे मैं सिर्फ नीतीश कुमार की एक मजबूरी के रूप में देख रहा हूं, क्योंकि जीतन राम मांझी ने जदयू में ऐसा बवाल मचाया कि नीतीश के पास राजद और कांग्रेस से हाथ मिलाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता ही नहीं बचा। बिहार की जनता को नीतीश और कांग्रेस से उतनी आपत्ति नहीं होती, जितना नीतीश के साथ लालू से होगी, क्योंकि एक वक्त था जब लालू सरकार से तंग आकर ही बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को वर्ष 2005 में भारी मतों से सीएम की कुर्सी पर बैठाया था और नीतीश के शानदार काम ने उन्हें वर्ष 2010 में भी सीएम बनाया।लेकिन, नीतीश से गलती तब हो गई, जब लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने उन्हें नहीं पूछा और बिहार की लगभग सभी लोकसभा सीटों का हकदार बीजेपी को बनाया। उसके बाद आनन-फानन में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपने विश्वासपात्र जीतन राम मांझी को सीएम की कुर्सी पर बैठा दिया। लेकिन, यहीं पूरा खेल बदल गया। सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद मांझी ने नीतीश का पूरा खेल खराब कर दिया।यहां तक कि नीतीश सत्ता के कितने भूखे हैं, बिहार के लोगों के सामने ये बात आ गई। मांझी ने जदयू में ऐसी फूट डाली कि नीतीश को अपनी पार्टी की साख बचाने के लिए एक ऐसी पार्टी के साथ हाथ मिलाना पड़ा जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इससे ये तो साफतौर से पता चल ही गया कि सारे एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। प्रधानमंत्री जी ने जितनी रैली महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली में नहीं की होगी उससे ज्यादा बिहार में की हैं। पर बिहार के लोगो की चुप्पी समझना भी टेढ़ी खीर है पहली  चुप्पी इसलिए है कि गांव-गांव में आरएसएस और वीएचपी के लोग घूम रहे हैं। अपने आसपास बहुत से बाहरी को देख बोल नहीं रहे हैं। दूसरा, गरीब वोटर ऊंची जाति से सुर नहीं मिला सकता इसलिए चुप है। तीसरा चुप्पी का मतलब यह है कि लोग परिवर्तन चाहता है। चौथा  मुक़ाबला इतना बराबरी का है कि कोई खुलकर नहीं बोलता क्योंकि सबका सबसे सामाजिक संबंध हैं। पांचवां चुप्पी का मतलब है कि वोटर चाहता बीजेपी को है, लेकिन 2014 में मोदी-मोदी करने के बाद नतीजा देख रहा है। अब वो मोदी-मोदी करे तो किस मुंह से। उसका दूसरी समस्या है कि वो इस कारण नीतीश-लालू के पक्ष में भी नहीं दिखना चाहता। छठा वोटर चुप इसलिए है कि वो नीतीश लालू से ख़ुश हैं। नीतीश सरकार से डरा होता तो खुलकर बोलता। व्यक्तिगत रूप से इस स्थिति के लिए बिहार के मतदाताओं को बधाई देने का मन कर रहा है। उनकी चुप्पी से चुनाव रोचक हो गया है। हर नेता अपनी सभा या रैली में जीत महसूस करना चाहता, लेकिन वोटर तो स्टुडेंट की तरह कापी हाथ में लिए नेता की सभा को क्लास समझ कर आ जाता है। बोलिये मास्टर जी, आप बोलिये हम सुनने आए हैं! बिहार के मतदाता की चुप्पी को समझने के लिए आपको यश चोपड़ा की फ़िल्म फ़ासले का गाना सुनना चाहिए। हम चुप हैं कि दिल सुन रहे हैं... धड़कनों को, आहटों को, सांसे रुक-सी गईं हैं...
.उत्तम जैन (विद्रोही )




गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015

महात्मा गांधी जयंती व भारत की वर्तमान स्थिति




दो अक्टोबर देश में गांधी जयंती मनाई जाती है  ! इसमें कोई संदेह नहीं है कि इतिहास में किसी भी महापुरुष का नाम बिना किसी योग्यता, कठिन परिश्रम या त्याग के दर्ज नहीं होता पर यह भी सत्य है कि एतिहासिक पुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व का मूल्यांकन समय समय पर अनेक लोग अपने ढंग से करते हैं। एतिहासिक पुरुषों के परमधाम गमन के तत्काल बाद सहानुभूति के चलते जहां उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का मूल्यांकन करने वाले अत्यंत सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाते हैं। उस समय कोई प्रतिकूल टिप्पणियां नहीं करता पर समय के साथ ही एतिहासिक पुरुषों के व्यक्तित्व का प्रभाव क्षीण होने लगता है तब विचारवान लोग प्रतिकूल टिप्पणियां भले न करें पर कुछ प्रश्न उठाने ही लगते हैं। आधुनिक भारतीय इतिहास में महात्मा गांधी को पितृपुरुष के रूप में दर्ज किया गया है।  हम जब  भारत की बात करते हैं तो एक बात भूल जाते हैं कि प्राचीन  समम में इसे भारतवर्ष कहा जाता था।  इतना ही नहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, माले तथा वर्मा मिलकर हमारी पहचान रही है।  अब यह सिकुड़ गयी है।  भारतवर्ष से पृथक  होकर बने देश अब भारत शब्द से ही इतना चिढ़ते हैं कि वह नहीं चाहते  शेष विश्व उनको भारतीय उपमहाद्वीप माने।  इस तरह भारतवर्ष सिकुड़कर भारत रह गया है।  उसमें भी अब इंडिया की प्रधानता है।  इंडिया हमारे देश की पहचान वाला वह शब्द है जिसे पूरा विश्व जानता है। भारत वह है जिसे हम मानते हैं।  यह वही भारत है जिसका आधुनिक इतिहास है 15 अगस्त से शुरु होता है।  यह अलग बात है कि कुछ राष्ट्रवादी अखंड भारत का स्वप्न देख रहे हैं।   गांधीजी को विश्व में महान सम्मान प्राप्त हुआ है पर भारतीय जनमानस में अब उनकी छवि क्षीण हो रही है फिर अब फिल्म, क्रिकेट और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सक्रिय नये नये महापुरुषों का भी प्रचार हो रहा है। सरकारी और गैर सरकारी तौर पर गांधी जयंती के समय खूब प्रचार होने के साथ ही अनेक कार्यक्रम भी होते हैं पर लगता नहीं कि आज के कठिन समय का सामना कर रहा भारतीय जनमानस उसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेता हो। गांधीजी को राजनीतक संत कहना उनके दर्शन को सीमित दायरे में रखना है। मूलतः गांधी जी एक सात्विक प्रवृत्ति के धार्मिक विचार वाले व्यक्ति थे। निच्छल ह्रदय और सहज स्वभाव की वजह से उनमें उच्च जीवन चरित्र निर्माण हुआ। एक बात तय है कि उन्होंने भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने का जब अभियान प्रारंभ किया होगा तब उनका लक्ष्य आत्मप्रचार पाना नहीं बल्कि देश के आम इंसान का उद्धार करना रहा होगा। अलबत्ता अपने आंदोलन के दौरान उन्होंने इस बात को अनुभव किया होगा कि उनके सभी सहयोग उनकी तरह निष्काम नहीं है। इसके बावजूद वह इस बात को लेकर आशावदी रहे होंगे कि समय के अनुसार बदलाव होगा और अपने ही देश के भले लोग राज्य अच्छी तरह चलायेंगे। कालांतर में जो हुआ वह हम सब जानते हैं। उनके सपनों का भारत कभी न बना न बनने की आशा है। स्थिति यह है कि अनेक अनुयायी अब दूसरे स्वाधीनता आंदोलन का बात करने लगे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि गांधी जी का सपना पूरा नहीं हुआ और जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन प्रारंभ किया वह पूरा नहीं हुआ। दूसरे शब्दों में 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी केवल एक ऐसा प्रतीक है जिसकी स्मृतियां केवल उस दिन मनाये जाये वाले कार्यक्रमों में ही मिलती है। जमीन पर अभी गांधीजी के सपनों का पूरा होना बाकी है।  यहां हम गांधीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व की आलोचना नहीं कर रहे क्योंकि मेरा जेसा  मामूली पत्रकार शख्स भला उन पर क्या लिख सकता है? अलबत्ता देश के हालात देखकर वैचारिक रूप से गांधी दर्शन अब निरापद नहीं माना जा सकता है। सबसे पहला सवाल तो यह है कि भारत का स्वाधीनता आंदोलन अंततः एक राजनीतिक प्रयास था जिसमें राजकाज भारतीयों के हाथ में होने का लक्ष्य तय किया गया था। दूसरी बात यह कि गांधीजी ने अंग्रेज सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया था जिस पर भारतीयों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप था। इसके अलावा देश की समस्याओं के प्रति अंग्रेज सरकार की प्रतिबद्धता पर भी संदेह जताया गया था। इसका अर्थ सीधा है कि गांधीजी एक ऐसी सरकार चाहते थे जो देश के लोगों की होने के साथ ही जनहित का काम करे। ऐसे में राजकाज के पदों पर बैठने वाले महत्वपूर्ण लोगों की गतिविधियां महत्वपूर्ण होती हैं। तब गांधी जी ने राजकाज प्रत्यक्ष रूप से चलाने के लिये कोई पद लेने से इंकार क्यों किया? क्या वह इन पदों को भोग का विषय समझते थे या दायित्व निभाने के लिये अपने अंदर क्षमता का अभाव अनुभव करते थे। अगर यह दोनों बातें नहीं थी तो क्या उनको भरोसा था कि जो लोग राजकाज देखेंगे वह उनके रहते हुए अच्छा काम ही करेंगे? क्या उनको यकीन था कि जिन लोगों को वह राजकाज का जिम्मा सौंपेंगे वह अच्छा ही काम करेंगे?   बहरहाल विघटित भारतवर्ष के शीर्ष पुरुषों में महात्मा गांधी  का नाम पूज्यनीय है।  उन्होंने भारत की राजनीतिक आजादी की लड़ाई लड़ी।  इसका अर्थ केवल इतना था कि भारत का व्यवस्था प्रबंधन यहीं के लोग संभालें।  संभव है कुछ लोग इस तर्क को  संकीर्ण मानसिकता का परिचायक माने पर तब उन्हें यह जवाब देना होगा देश की आजादी के बाद भी अंग्रेजों के बनाये ढेर सारे कानून अब तक क्यों चल रहे हैं?  देश के कानून ही व्यवस्था के मार्गदर्शक होते हैं और तय बात है कि हमारी वर्तमान आधुनिक व्यवस्था का आधार अंग्रेजों की ही देन है।       महात्मा गांधी ने अपना सार्वजनिक जीवन दक्षिण अफ्रीका  से प्रारंभ हुआ था। वहां गोरों के भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष में जो उन्होंने जीत दर्ज की उसका लाभ यहां के तत्कालीन स्वतंत्रता संग्राम आंदोलनकारियों ने उठाने के लिये उनको आमंत्रित किया।  तय बात है कि किसी भी अन्य क्षेत्र में लोकप्रिय चेहरों को सार्वजनिक रूप से  प्रतिष्ठित कर जनता को संचालित करने का सिलसिला यहीं से शुरु हुआ जो आजतक चल रहा है।        महात्मा  गाँधी  का जीवनकाल  मेरे जैसे लोगों के जन्म से बहुत पहले का है।  उन पर जितना भी पढ़ा और जाना उससे लेकर उत्सुकता रहती है। फिर जब चिंत्तन का कीड़ा कुलबुलाता है तो कोई नयी बात नहीं निकलती। इसलिये आजकल के राजनीतिक और सामाजिक हालात देखकर अनुमान करना पड़ता है क्योंकि व्यक्ति बदलते हैं पर प्रकृति नहीं मिलती।  यह अवसर अन्ना हजारे साहब ने प्रदान किया।  वैसे तो अन्ना हजारे स्वयं ही महात्मा गांधी के अनुयायी होने की बात करते हैं पर उन्होंने ही सबसे पहले भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान यह कहकर आश्चर्यचकित किया कि अब वह दूसरा स्वतंत्रता संग्राम प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘हमें तो अधूरी आजादी मिली थी‘।  ऐसे में हमारे जैसे लोगों किंकर्तव्यमूढ़ रह जाते हैं।  प्रश्न उठता है कि फिर महात्मा गांधी ने किस तरह की आजादी की जंग जीती थी।  अगर अन्ना हजारे के तर्क माने जायें तो फिर यह कहना पड़ेगा कि उन्हें इतिहास एक ऐसे युद्ध के विजेता नायक के रूप में प्रस्तुत करता है जो अभी तक समाप्त नहीं हुआ है।  अनेक लोग अन्ना हजारे की गांधी से तुलना पर आपत्ति कर सकते हैं पर सच यही है कि उनका चरित्र भी विशाल रूप ले चुका है।  उन्होंने भी महात्मा गांधी की तरह राजनीतिक पदों के प्रति अपनी अरुचि दिखाई है।  सादगी, सरलता और स्पष्टतवादिता में वह अनुकरणीण उदाहरण पेश कर चुके हैं। मेरे जैसे विद्रोही विचारो ,निष्पक्ष और स्वतंत्र लेखक उनकी गतिविधियों में इतिहास को प्राकृतिक रूप से दोहराता हुआ देख रहे हैं। इसलिये भारतीय दृश्य पटल पर स्थापित बुद्धिजीवियों, लेखकों और प्रयोजित विद्वानों का कोई तर्क स्वीकार भी नहीं करने वाले।  महात्मा गांधी को कुछ विद्वानों ने राजनीतिक संत कहा।  उनके अनुयायी इसे एक श्रद्धापूर्वक दी गयी उपाधि मानते हैं पर इसमें छिपी सच्चाई कोई नहीं समझ पाया।  महात्मा गांधी भले ही धर्मभीरु थे पर भारतीय धर्म ग्रंथों के विषय में उनका ज्ञान सामान्य से अधिक नहीं था।  अहिंसा का मंत्र उन्होंने भारतीय अध्यात्म से ही लिया पर उसका उपयोग  एक राजनीति अभियान में उपयोग करने में सफलता से किया। मगर यह नहीं भूलना चाहिए  पूरे विश्व के लिये वह अनुकरणीय हैं। यह अलग बात है कि जहां अहिंसा का मंत्र सीमित रूप से प्रभावी हुआ तो वहीं राजनीति प्रत्येक जीवन का एक भाग है सब कुछ नहीं।  अध्यात्म की दृष्टि से तो राजनीति एक सीमित अर्थ वाला शब्द है।  यही कारण है कि अध्यात्मिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण कार्य न करने पर महात्मा गांधी का परिचय एक राजनीतक संत के रूप में सीमित हो जाता है।  अध्यात्मिक दृष्टि से महात्मा गांधी कभी श्रेष्ठ पुरुषों के रूप में नहीं जाने गये।  जिस अहिंसा मंत्र के लिये शेष विश्व उनको प्रणाम करता है उसी के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध और भगवान महावीर जैसे परम पुरुष इस धरती पर आज भी उनसे अधिक श्रद्धेय हैं।  कई बार ऐसे लगता है कि महात्मा गांधी वैश्विक छवि और राष्ट्रीय छवि में भारी अंतर है। वह अकेले ऐसे महान पुरुष हैं जिनको पूरा विश्व मानता है पर भारत में भगवान राम, श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध तथा  महावीर जैसे परमपुरुष आज भी जनमानस की आत्मा का भाग हैं।  इतना ही नहीं गुरुनानक देव, संत कबीर, तुलसीदास, रहीम, और मीरा जैसे संतों की  भी भारतीय जनमानस में ऊंची छवि है। धार्मिक और सामाजिक रूप से स्थापित परम पुरुषों के  क्रम में कहीं महात्मा गांधी का नाम जोड़ा नहीं जाता।  एक तरह से कहें कि कहीं न कहीं महात्मा गांधी वैश्विक छवि की वजह से अपनी छवि यहां बना पाये। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर एक स्वाभिमानी व्यक्ति बना जा सकता है।  हमारा अध्यात्मिक दर्शन कहता है कि भोगी नहीं त्यागी बड़ा होता है। महात्मा गांधी ने सभ्रांत जीवन की बजाय सादा जीवन बिताया। यह उस महान त्याग था क्योंकि उस समय अंग्रेजी जीवन के लिये पूरा समाज लालायित हो रहा था।  उन्होंने सरल, सादा सभ्य जीवन गुजारने की प्रेरणा दी। ऐस महापुरुष को भला कौन सलाम ठोकना नहीं चाहेगा।
(लेखक -विद्रोही आवाज़ के संपादक उत्तम जैन के अपने विचार है सभी पाठक सहमत हो जरूरी नही )
उत्तम जैन (विद्रोही )

रविवार, 27 सितंबर 2015

क्षमावाणी पर्व देता है मधुरता का संदेश

राग-द्वेष मिटाने की सीख देता है क्षमा पर्व -  पर्युषण एक आध्यात्मिक त्योहार है। इस दौरान ऐसा लगता है मानो जैसे किसी ने दस धर्मों की माला बना दी हो। वैसे तो वर्ष भर में बहुत से त्योहार आते हैं। त्योहार के आगमन के साथ ही मनुष्य के मन में अच्छा पहनने, सजने-धजने और अच्छा दिखने, खाने की लालसा जागृत होने लगती है। लेकिन दिगंबर जैन मतावलंबी  मे  दसलक्षण का  पर्युषण पर्व  ऐसा त्योहार है जिसमें सभी का मन धर्म के प्रति ललचाता दिखाई देता है। किसी का मन उपवास के लिए तो किसी का एकाशन के लिए मचलता है। दसलक्षण धर्म की संपूर्ण साधना के बिना मनुष्य को मुक्ति का मार्ग नहीं मिल सकता। पर्युषण पर्व का पहला दिन ही 'उत्तम क्षमा' भाव का दिन होता है। धर्म के दस लक्षणों में 'उत्तम क्षमा' की शक्ति अतुल्य है। क्षमा भाव आत्मा का धर्म कहलाता है। यह धर्म किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता, बल्कि समूचे प्राणी जगत का होता है। जैन धर्म में पयुर्षण पर्व के दौरान दसलक्षण धर्म का महत्व बतलाया गया है। वे दस धर्म क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आंकिचन और ब्रह्मचर्य बतलाए गए हैं। यह वही धर्म के दस लक्षण हैं, जो पर्युषण पर्व के रूप में आकर, सभी जैन समुदाय और उनके साथ-साथ संपूर्ण प्राणी-जगत को सुख-शांति का संदेश देते हैं।जब भी कभी आप क्रोधित हो तब आप मुस्कुराहट को अपना कर क्षमा भाव अपना सकते हैं, इससे आपके दो फायदे हो जाएंगे, एक तो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी, जिससे उसी समय आपके मन का सारा क्रोध नष्ट होकर मन में क्षमा का भाव आ जाएगा और दूसरा आपकी निश्छल मुस्कुराहट सामने वाले व्यक्ति के क्रोध को भी समाप्त कर देगी, जिससे निश्चित ही उनका भी ह्रदय परिवर्तन हो जाएगा। क्षमा एक ऐसा भाव है, जो हमें बैर-भाव, पाप-अभिमान से दूर रखकर मोक्ष मार्ग की ओर ले जाता है।  सनातन, जैन, इस्लाम, सिख, ईसाई, सभी धर्म एक ही बात बताते हैं कि एक दिन सभी को मिटना है अत: परस्पर मिठास बनाए रखें। मिट जाना ही संसार का नियम है। तो फिर हम क्यों अपने मन में राग-द्वेष, कषाय को धारण करें। अत: हमें भी चाहिए कि हम सभी i कषायों का त्याग करके अपने मन को निर्मल बनाकर सभी छोटे-बड़ों के लिए अपने मन में क्षमा भाव रखें। जैन पुराण कहते है कि जहां क्षमा होती है वहां क्रोध, मान, माया, लोभ आदि सभी कषाय अपने आप ही नष्ट हो जाते हैं। जीवन में जब भ‍ी कोई छोटी-बड़ी परेशानी आती है तब व्यक्ति अपने मूल स्वभाव को छोड़कर पतन के रास्ते पर चल पड़ता है। जो कि सही नहीं है, हर व्यक्ति को अपना आत्म‍चिंतन करने के पश्चात सत्य रास्ता ही अपनाना चाहिए। हमारी आत्मा का मूल गुण क्षमा है। जिसके जीवन में क्षमा आ जाती है उसका जीवन सार्थक हो जाता है। 
क्षमा भाव के बारे में भगवान महावीर कहते हैं कि - 'क्षमा वीरस्य भूषणं।' 
- 
अर्थात् क्षमा वीरों का आभूषण होता है। अत: आप भी इस क्षमा पर्व सभी को अपने दिल से माफी देकर भगवान महावीर के रास्ते पर चलें।  आज क्षमावाणी पर आप सभी से उत्तम क्षमा  

शनिवार, 26 सितंबर 2015

जीवन जीना भी एक कला है

जीवन जीना भी एक कला है अगर हम इस जीवन को किसी कलात्मक रूप से  जिए तो बहुत सुन्दर जीवन जिया जा सकता है ! वर्तमान में जब चारों ओर अशांति और बेचैनी का माहौल नजर आता है । ऐसे में हर कोई शांति से जीवन जीने की कला सीखना चाहता है ।      जीवन अमूल्य है ! जीवन एक यात्रा है ! जीवन एक निरंतर कोशिश है ! इसे सफलता पूर्वक जीना भी एक कला है ! जीवन एक अनंत धडकन है ! जीवन बस एक जीवन है ! एक पाने-खोने-पाने के मायाजाल में जीने और उसमे से निकलने की बदिश है ! इसे किस तरह जिया जावे कि एक सुखद, शांत, सद्भावना पूर्ण जीवन जीते हुये, समय की रेत पर हम अपने अमिट पदचिन्ह छोड़ सकें ? यह सतत अन्वेषण का रोचक विषय रहा है ।   अक्‍सर देखने में आता है कि सुबह से लेकर शाम तक बल्कि देर रात तक हमारे मित्र अनर्गल वार्तालाप, अनर्गल सोच विचार, करते रहते है, ऑफिस में सहकर्मियों से, दोस्तों से, बाजार में दुकानदार, घर में परिवार के सदस्यों से मनभेद करते है क्यों ? क्‍या आपने कभी यह सोचा है कि - जीवन का उद्देश्य क्या है ? क्या आपको पता है की आपका जन्म किस लिए हुआ है ? क्या है यह जीवन ? इस तरह के प्रश्न बहुत कीमती हैं । जब इस तरह के प्रश्न मन में जाग उठते हैं तभी सही मायने में जीवन शुरू होता है । ये प्रश्न आपकी जिंदगी की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं । ये प्रश्न वे साधन हैं जिनसे आपके अंत:करण में और गहरी डुबकी लगा सकते हो और जवाब तुम्हारे अंदर अपने आप उभर आएंगे । जब एक बार ये प्रश्न आपके जीवन में उठने लगते हैं, तब आप सही मायने में जीवन जीने लग जाते है ........
      अगर आप जानना चाहते हो कि इस धरती पर आप किसलिए आए हो तो पहले यह पता लगाओ कि यहां किसलिए नहीं आए हो । आप यहां शिकायत करने नहीं आए हो, अपने दुखड़े रोने नहीं आए हो या किसी पर दोष लगाने के लिए नहीं आए हो । ना ही आप नफ़रत करने के लिए आए हो । ये बातें आपको जीवन में हर हाल में खुश रहना सिखाती हैं । उत्साह जीवन का स्वभाव है । दूसरों की प्रशंसा करने का और उनके उत्साह को प्रोत्साहन देने का मौका कभी मत छोड़ो । इससे जीवन रसीला हो जाता है । जो कुछ आप पकड़ कर बैठे हो उसे जब छोड़ देते हो, और स्वकेंद्र में स्थित शांत हो कर बैठ जाते हो तो समझ लो आप के जीवन में जो भी आनंद आता है, वह अंदर की गहराइयों से आएगा । सभी सुख एवं शांति चाहते हैं, क्यों कि हमारे जीवन में सही सुख एवं शांति नहीं है। हम सभी समय समय पर द्वेष,  क्रोध, भय, ईर्ष्या आदि के कारण दुखी होते हैं। और जब हम दुखी होते हैं तब यह दुख अपने तक ही सीमित नहीं रखते। हम औरों को भी दुखी बनाते हैं। जब कोई व्यक्ति दुखी होता है तो आसपास के सारे वातावरण को अप्रसन्न बना देता है, और उसके संपर्क में आने वाले लोगों पर इसका असर होता है। सचमुच, यह जीवन जीने का उचित तरिका नहीं है। हमें चाहिए कि हम भी शांतिपूर्वक जीवन जीएं और औरों के लिए भी शांति का ही निर्माण करें। आखिर हम सामाजिक प्राणि हैं, हमें समाज में रहना पडता हैं और समाज के अन्य व्यक्तियों के साथ पारस्पारिक संबंध रखना है। ऐसी स्थिति में हम शांतिपूर्वक जीवन कैसे जी सकते हैं? कैसे हम अपने भीतर सुख एवं शांति का जीवन जीएं, और कैसे हमारे आसपास भी शांति एवं सौमनस्यता का वातावरण बनाए, ताकि समाज के अन्य लोग भी सुख एवं शांति का जीवन जी सके? भारत एवं भारत के बाहर भी कई ऐसे संत पुरुष हुए जिन्होंने इस समस्या के, मानवी जीवन के दुख की समस्या के, समाधान की खोज की। उन्होंने उपाय बताया- जब कोई अनचाही के होने पर मन में क्रोध, भय अथवा कोई अन्य विकार की प्रतिक्रिया आरंभ हो तो जितना जल्द हो सके उतना जल्द अपने मन को किसी और काम में लगा दो। उदाहरण के तौर पर, उठो, एक गिलास पानी लो और पानी पीना शुरू कर दो—आपका गुस्सा बढेगा नहीं, कम हो जायेगा। अथवा गिनती गिननी शुरू कर दो—एक, दो, तीन, चार। अथवा कोई शब्द या मंत्र या जप या जिसके प्रति तुम्हारे मन में श्रद्धा है ऐसे किसी देवता का या संत पुरुष का नाम जपना शुरू कर दो। मन किसी और काम में लग जाएगा और कुछ हद तक तुम विकारों से, क्रोध से मुक्त हो जाओगे।