रविवार, 3 जुलाई 2016

शक नामक बीमारी

शक नामक बीमारी-----
शक नामक बीमारी जो स्त्री, पुरूषों में प्रायः होती है लाइलाज है। ऊपर वाला न करे कि यह बीमारी किसी में हो। शक यानि संदेह जिसे डाउट भीं कहते हैं एक ऐसी बीमारी है जो स्त्री-पुरूष के रिश्तों में दरार डालकर दोनों का जीवन दुःखद बनाती है। इसी शक पर पिछले दिनों मेरी एक लम्बी चौड़ी बहस पुराने मित्र से हुई। शक की बात चली तो उन्होंने कहा कि यह झूठ बोलने की वजह से होता है। झूठ तो सभीं बोलते हैं तो क्या सभीं पर शक किया जाए, इस पर वह बोले नहीं व्यापार में झूठ बोला जाता है। यदि सत्यवादी बन गए तो एक दिन कटोरा लेकर भीख मांगोगे। समय और परिस्थितियो के अनुसार ही झूठ-सच बोला जाता है। इस समय शक की बीमारी ने हर तरह की घातक बीमारियों को भीं काफी पीछे छोड़ दिया है। वो क्या है पति अपनी पत्नी पर, पत्नी अपने पति पर प्रेमी अपनी प्रेमिका और प्रेमिका अपने प्रेमी पर ‘शक’ करने लगे हैं। यार यह कोई नई बीमारी नहीं है सदियों से चलती आई रही है, और इन फ्यूचर चलती रहेगी। देखो भाई जी लोग एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं वे नहीं चाहते कि उनके प्यार के बीच कोई दूसरा आए। वैसे तुमसे कुछ भीं अनजान नहीं है, ऐसा करो विषय वस्तु पर कुछ भी बोलने का ‘मूड’ नहीं हो रहा है। यार शक ‘डाउट’ संदेह आदि सब गुड़ गोबर कर देता है। इसका इलाज भीं नहीं है। कई लोग अपसेट हो चुके हैं। हमने देखा है कि शक्की मिजाज के कई स्वथ्य लोग और नवजवान स्त्री व पुरुष डिप्रेशन का शिकार होकर अच्छा खासा जीवन कष्टकारी बना डाला है। इन बेचारे कालीदासों को कौन कहे कि ‘शक’ करने की आदत को छोड़ दो मजे में रहोगे। रिश्ते वह भीं स्त्री-पुरूष के बहुत ही नाजुक होते हैं, इनको परखने के लिए मन की आंखे और दिमाग चाहिए। ‘शक’ की बीमारी से दूर रहकर ही प्रेम, प्यार का रिश्ता मजबूर रहेगा वर्ना.....। बस अब तो मेरा प्रवचन समाप्त नही तो शकी लोग बोेल उठेंगे नहीं डियर कलमघसीट यह साधारण बात नहीं है। तुम सीरियसली नहीं ले रहे हो, मेरी मानों औरइस विषय पर इतना ‘प्रवचन’ मत कहो। बी सीरियस, एण्ड टेक इट सीरियसली। वर्ना कहीं तुम्हारे (तुम-दोनों के) बीच ‘शक’ की बीमारी आ गई तब तो सब खेल चौपट, जिन्दगी तबाह, बरबाद।
डियर उपदेशक ऐसा नहीं है कि हमारे बीच ‘शक’ है। हम लोग रूठने-मनाने के लिए ड्रामा किया करते हैं और सच्चे प्यार को कसौटी पर कसकर उसकी मजबूती को देखते हैं। क्या समझे-यदि नहीं समझे तो हम क्या करें। तुम अपना काम कर रहे हो और हम हमारा। करते रहो, यही तो जिन्दगी है। बन्धु मगर यह मत सोचों कि हमारे प्यार के बीच किसी प्रकार के ‘शक’ की गुंजाइश है। बस ठण्ड रखो मजे करो हमे हमारे हाल पर रहने दो। ..... उत्तम जैन विद्रोही

स्त्री की योग्यता का पैमाना उसकी प्रतिभा है देह नहीं......

                                                     स्त्री की योग्यता का पैमाना उसकी प्रतिभा है देह नहीं......

देश की एक न्यूज़ वेबसाइट पर ने एक समाचार प्रकाशित किया हुआ आज मे पढ़ रहा था … ” देश की सबसे सुन्दर 10 आई ए एस व् आई .पी एस अधिकारी …………. इसमें उन्होंने 10 महिलाओं के नाम दिए | पढ़ते हुए मानस पटल पर एक विचार आया स्त्री की योग्यता का पैमाना उसकी प्रतिभा है या देह आज तक कभी देश के 10 सुन्दर पुरुष आई ए एस व् आई पी एस के नाम क्यों नहीं जारी किये गए | यह पुरुष वादी सोंच है जहाँ प्रतिभाशाली महिलाओं की योग्यता व् उनके द्वारा किये गए कामों के स्थान पर उनकी शक्लों सूरत को वरीयता दी जाती है ………एक तो पुरुष की मानसिकता स्त्री देह तक ही सीमित है …दूसरे मीडिया उसे भुनाता है | ये आग में घी डालने के सामान है जिससे आग बुझेगी नहीं और भड़केगी | जब इतनी योग्य स्त्रियों को भी प्रतिभा के स्थान पर सौन्दर्य से मापा जाएगा तो साधारण स्त्रियों का अंदाज़ा स्वयं ही लगाया जा सकता !पुरुष स्त्री को हर हाल में शारीरिक-संरचना से क्यों आँकता है? इस तरह के सर्वेक्षण से उन स्त्रियों की उपलब्धि और योग्यता गौण और शारीरिक-संरचना प्रमुख होकर प्रस्तुत होती है जो कि सर्वथा अनुचित है ….शर्म आनी चाहिए… ऐसे बेहूदा विचार धारा वाले हर शख्स को अपने अंतर्मन में झाँक देखना चाहिए कि क्या गलत किया है उन्होंने.... ! बहुधा महिलाओं को ऐसी स्तिथितियों का सामना करना पड़ता है | जब उन के चयन या तरक्की पर सहकर्मी दबी जुबान में कहतें हैं … महिला थी इसलिए प्रमोशन हो गया . ऐसे वाक्य सुनकर एक मिनट के लिए रक्त खौल उठता है | पर फिर अगले ही क्षण मन को संयत करना होता है | आज महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर हर जगह सफलता का परचम लहरा रहीं हैं | ऐसे में प्रतिभा के स्थान पर केवल उनके सौदर्य की चर्चा करना एक गलत मानसिकता है | जिसकी जितनी भत्सर्ना की जाए कम है ! प्रतिभा स्त्री कठोर परिश्रम से अर्जित करती है | फेसबूक हो शोशल मीडिया पर स्त्री की पोस्ट पर तारीफ़ों के पूल बांधते हुए मानसिक रूप से पीड़ित आप घोर से देखे मिल ही जाएंगे ! उनके विचारो पर ध्यान कम मगर तारीफ़ों की अंबार लग जाती है ! ऐसे व्यक्ति एक गलत मानसिकता से ग्रसित होते है ! इन सब मामलो स्त्रीया भी कुछ हद तक दोषी होती है ! जानबुझ कर कभी कभी ऐसा लिखती है की पुरुष के दिमाग मे कुछ संशय पेदा होने लगता है ! खेर समझदार को इशारा काफी मगर एक अनुरोध स्त्रियो के देह को न देखो उनकी योग्यता को परखो ------- उत्तम जैन (विद्रोही )

सोमवार, 27 जून 2016

कडवे घूंट जीवन के --

कडवे घूंट जीवन के ---
हमारी वर्तमान दशा व दिशा सिर्फ अपने कारण से होती है इस दशा मे मुख्य कारण एक चिंता व नकारात्मक भाव है !चिंताओं का विश्लेषण किया जाए तो ४०%- भूतकाल की, ५०% भविष्यकाल की तथा १०% वर्त्तमान काल की होती है ! इस स्वीकार भाव से ही हमारे भाव बदलने शुरू होते हैं। रोग का जन्म ही नकारात्मक भावनाओं में है । विकृत भाव व चिन्तन रोग के माता-पिता है । हम भावनाओं में जीते है । उन्हे बदल कर ही हम सुखी हो सकते है । आज अधिकतर लोग चिन्ता से चिन्तित रहते हैं। पिता को अपनी बेटी की शादी की चिन्ता है। एक गृहिणी को पूरा महीना घर चलाने की चिन्ता है। एक विद्यार्थी को अच्छे अंक प्राप्त करने की चिन्ता है। एक मैनेजर को अपने प्रोमोशन की चिन्ता है। एक व्यापारी को अपने व्यापार में लाभ कमाने की चिन्ता है। एक नेता को चुनाव से पहले वोट लेने और जीतने की चिन्ता है। किसी को अपनी सफलता की दावत देने की चिन्ता है।न जाने इंसान कितनी चिंताओ से ग्रसित रहता है लोगों ने जाने-अनजाने में अपनी जिम्मेदारी के साथ चिन्ता को भी जोड़ दिया है। क्या हर जिम्मेदारी के साथ चिन्ता का होना आवश्यक है? क्या चिन्ता किए बिना जिम्मेदारी का निभना संभव नहीं है? एक मां अपने बच्चे से कहती है, 'तुम्हारी परीक्षा सिर पर आ गई है, अब तो चिन्ता कर लो।' बच्चा शायद समझदार है। वह चिन्ता नहीं करता, पढ़ाई करता है और अपनी परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है। जिम्मेदारी है पॉजिटिव और चिन्ता करना है नेगेटिव। हम जब जिम्मेदारी को निभाते हैं तो हमारी ऊर्जा पॉजिटिव काम में लगती है और हमें लाभ देती है। लेकिन जब हम चिन्ता करते हैं तो हमारी ऊर्जा नेगेटिव काम में लगती है और नष्ट हो जाती है। मान लो यदि हमारी 20 प्रतिशत ऊर्जा चिन्ता में चली जाती है तो जिम्मेदारी को निभाने के लिए कितनी बची? यदि साधारण हिसाब की बात करें तो बचती है 80 प्रतिशत। लेकिन यदि हम गहराई में जाएं तो परिणाम कुछ और ही होगा। चिन्ता है नेगेटिव और जिम्मेदारी है पॉजिटिव। जब दोनों एक साथ होंगे तो एक दूसरे की विपरीत दिशा में काम करेंगे। जिस तरह 'टग ऑफ वार' खेल में दो विभिन्न समूह एक मोटे रस्से को दो विपरीत दिशाओं में खींचते हैं तो एक समूह की सामूहिक ऊर्जा, दूसरे समूह की सामूहिक ऊर्जा के साथ बराबर हो जाती है। उसके बाद जिस समूह के पास थोड़ी ऊर्जा ज्यादा बचती है, उसका पलड़ा भारी हो जाता है और वह विजयी घोषित किया जाता है। इसी तरह चिन्ता और जिम्मेदारी के मध्य भी चलता है 'टग ऑफ वार'। यदि 20 प्रतिशत ऊर्जा चिन्ता के पास है तो उसे बराबर करने के लिए 20 प्रतिशत ऊर्जा जिम्मेदारी की ओर से खर्च करनी होगी। इस तरह हमारे पास जिम्मेदारी निभाने के लिए बचती है सिर्फ 60 प्रतिशत ऊर्जा। जितनी ऊर्जा हम लगाएंगे, परिणाम भी वैसे ही आएंगे। 100 प्रतिशत ऊर्जा लगाने के परिणाम अधिक और अच्छे होंगे और 60 प्रतिशत ऊर्जा लगाने के परिणाम कम ही होंगे। लेकिन लोगों को लगता है कि काम चल जाएगा। यदि हमारी 50 प्रतिशत ऊर्जा चली गई चिन्ता की ओर तो चिन्ता शेष 50 प्रतिशत ऊर्जा भी खींच लेगी जिम्मेदारी से। और इस तरह हमारे पास अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कोई ऊर्जा बचेगी ही नहीं। जब ऊर्जा न हो तो अच्छा से अच्छा उपकरण भी काम नहीं कर पाता। फिर हमारा दिमाग भी बिना ऊर्जा के काम कैसे कर सकता है। हम बहुत छोटी-छोटी जिम्मेदारियां भी नहीं निभा सकते और स्वयं से कहते हैं, 'ये मुझे क्या हो गया है, मेरा दिमाग ही काम नहीं कर रहा।' चिन्ता हमारी ऊर्जा को नष्ट कर देती है, जिससे हम अपनी जिम्मेदारी को निभाने में अपने आप को असमर्थ महसूस करते हैं। हम अपनी जिम्मेदारी से नाता नहीं तोड़ सकते। हमें अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए ऊर्जा चाहिए। इसलिए यह हमारी सबसे बड़ी जरूरत है कि हम अपनी ऊर्जा को चिन्ता में नष्ट होने से रोकें। हमें चिन्ता न करने का अभ्यास करना है। लेकिन कोई भी अभ्यास करने के लिए आवश्यक है अभ्यास करने का अवसर। प्रतिदिन हमारे पास अनगिनत समस्याएं आती हैं, जिनके लिए हम चिन्ता करते हैं। तो हर समस्या आने पर स्वयं से बात करें कि चिन्ता करने पर मेरी मूल्यवान ऊर्जा नष्ट हो रही है, जो मुझे नहीं करनी। सिर्फ अपने मन को इस बात की याद दिला कर भी हम अपनी काफी ऊर्जा नष्ट होने से बचा सकते हैं।
यदि आप चिन्ता मुक्त होना चाहते है तो आपको सकारात्मक विचारों को अपने जीवन में लाना पड़ेगा । चिन्ता जन्मजात नहीं होती है । ये एक आदत है जो पड़ जाती है । जब हम इस आदत को मजबूत बना लेते है तो इसको तोड़ना मुश्किल पड़ जाता है । यदि हमको पता चल जायें कि चिन्ता से डर का जन्म होता है और डर एक बहुत भयानक वस्तु है जो आपको मुर्त्यु का ग्रास बना सकती है!
उत्तम जैन (विद्रोही )

शनिवार, 25 जून 2016

पति पत्नी व पारिवारिक क्लेश -

पति पत्नी व पारिवारिक क्लेश -
रोज़-रोज़ ऐसे ही झगड़े होते रहते हैं, फिर भी पति-पत्नी को इसका हल निकालने को मन नहीं करता, यह आश्चर्य है न?
यह सारा लड़ाई-झगड़ा खुद की गरज से करते हैं। यह जानती है कि आ़खिर वे कहाँ जानेवाले हैं? वह भी समझता है कि यह कहाँ जानेवाली है? ऐसे आमने-सामने गरज से टिका हुआ है।
विषय में सुख से अधिक, विषय के कारण परवशता के दुःख है! ऐसा समझ में आने के बाद विषय का मोह छूटेगा और तभी स्त्री जाति (पत्नी) पर प्रभाव डाल सकेंगे और वह प्रभाव उसके बाद निरंतर प्रताप में परिणमित होगा। नहीं तो इस संसार में बड़े-बड़े महान पुरुषों ने भी स्त्री जाति से मार खाई थी। वीतराग ही बात को समझ पाए! इसलिए उनके प्रताप से ही स्त्रियाँ दूर रहती थीं! वर्ना स्त्री जाति तो ऐसी है कि देखते ही देखते किसी भी पुरुष को लट्टू बना दे, ऐसी उसके पास शक्ति है। उसे ही स्त्री चरित्र कहा है न! स्त्री संग से तो दूर ही रहना और उसे किसी प्रकार के प्रपंच में मत फँसाना, वर्ना आप खुद ही उसकी लपेट में आ जाएँगे। और यही की यही झंझट कई जन्मों से होती आई है।
स्त्रियाँ पति को दबाती हैं, उसकी वज़ह क्या है? पुरुष अति विषयी होता है, इसलिए दबाती हैं। ये स्त्रियाँ आपको खाना खिलाती हैं इसलिए दबाव नहीं डालतीं, विषय के कारण दबाती हैं। यदि पुरुष विषयी न हो तो कोई स्त्री दबाव में नहीं रख सकती! कमज़ोरी का ही़ फायदा उठाती हैं। यदि कमज़ोरी न हो तो कोई स्त्री परेशानी नहीं करेगी। स्त्री बहुत कपटवाली है और आप भोले! इसलिए आपको दो-दो, चार-चार महीनों का (विषय में) कंट्रोल (संयम) रखना होगा। फिर वह अपने आप थक जाएगी।
गृह कलह- आज जिधर भी दृष्टि डालिए लोग पारिवारिक जीवन से ऊबे, शोक- सन्ताप में डूबे, अपने भाग्य को कोसते नजर आते हैं। बहुत ही कम परिवार ऐसे होंगे जिनमें स्नेह- सौजन्य की सुधा बहती दिखाई पड़े, अन्यथा घर- घर में कलह, क्लेश, कहा- सुनी, झगड़े- टंटे, मार- पीट, रोना- धोना, टूट- फूट, बाँट- बटवारा और दरार, जिद फैली देवर- भौजाई यहाँ तक कि पति- पत्नी तथा बच्चों एवं बूढ़ों में टूट- फूट लड़ाई- झगड़ा, द्वेष- वैमनस्य तथा मनोमालिन्य उठता और फैलता दिखाई देता है। आज का पारिवारिक जीवन जितना कलुषित, कुटिल और कलहपूर्ण हो गया है कदाचित् ऐसा निकृष्ट जीवन पहले कभी भी नहीं रहा होगा।
अपने पैरों खड़े होते ही पुत्र असमर्थ माता- पिता को छोड़ कर अलग घर बसा लेता है। भाई- भाई की उन्नति एवं समृद्धि को शत्रु की आँखों से देखता है। पत्नी- पति को चैन नहीं लेने देती। बहू- बेटियाँ, फैशन प्रदर्शन के सन्निपात से ग्रस्त हो रही हैं। छोटी संतानें जिद्दी, अनुशासनहीन तथा मूढ़ बनती जा रही हैं। परिवारों के सदस्यों के व्यय तथा व्यसन बढ़ते जा रहे हैं। कुटुम्ब कबीले वाले कौटुम्बिक प्रतिष्ठा को कोई महत्व देते दृष्टिगोचर नहीं होते। निःसन्देह यह भयावह स्थिति है। परिवार टूटते, बिखरते जा रहे हैं। चिन्तनशील सद्गृहस्थ इस विषपूर्ण विषम स्थिति में शरीर एवं मन से चूर होते जा रहे हैं। गृहस्थ धर्म एक पाप बनकर उनके सामने खड़ा हो गया है। अनेक समाज हितैषी, लोकसेवी, परोपकार की भावना रखने वाले सद्गृहस्थ इस असहनीय पारिवारिक परिस्थिति के कारण अपने जीवन लक्ष्य की ओर न बढ़ सकने के कारण अपने दुर्भाग्य को धिक्कार रहे हैं। जरूरत है संयम के साधना की , अपने इगो (घमंड ) से दूर होने की , एक समर्पण की ........ देखो परिवार एक सुंदर सी बगिया के रूप मे निखर जाएगा
उत्तम जैन (विद्रोही )  

शुक्रवार, 24 जून 2016

जीवन जीने का विज्ञान

जीवन जीने का विज्ञान-----
 -24/06/216
प्राणों का एक ही सन्देश है, भौतिक संसार में आर्थिक प्रगति ही अध्यात्मिक विकास की, शांति, आनंद रूप परमात्मा को प्राप्त करने की सीढ़ी बन सकती है। आपसे कहता हूँ कि आप इसी जीवन में शांति, आनंद और इस संसार कि समस्त उपलब्धियों को प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने जीवन के अनुभव किये हुए जो महत्त्वपूर्ण सूत्र हैं सिर्फ सुनें ह्रदय खोलकर , ह्रदय खोलकर सुनना ही आपको सबकुछ उपलब्ध करा देगा। आपको कोई तपस्या करने के लिये नहीं कह रहा हूँ सिर्फ इतना कह रहा हूँ कि आप अपने शब्दों को सुनें, अपनी दृष्टि के माध्यम से, अपने शब्दों के माध्यम से स्वयं को अपने भीतर प्रवेश करने का अवसर दें। आपको तन मन धन तीनों प्रकार का सुख, तीनों प्रकार कि उपलब्धियां प्रदान होगी इसमें कोई संदेह नहीं है। मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा दुःख है कि वह आने वाले कल और बीते हुए कल के जालों में उलझा रहता है और जिंदगी में कभी वर्तमान में जीने का आनंद नहीं ले पाता है। जिसे ऋषियों ने माया कहा है वो कोई अप्सरा नहीं है, कोई सुंदरी नहीं है जो आपको उलझाये रहती है इस भंवर में, इस दुखों के जाल में। केवल आने वाला कल यानि भविष्य और बीता हुआ कल यानि भूत, ये दोनों ही आपके जीवन की ऊर्जा को नष्ट करते हैं और आप इस जिंदगी में जिसके लिये पैदा हैं वह शांति, वह आनंद और इस रूप में साक्षात् परमात्मा को नहीं प्राप्त हो पते हैं। परमात्मा तो सदैव वर्तमान में है, आनंद सदैव वर्तमान में है। अगर तुम सिर्फ वर्तमान में आ जाओ तो तुम्हारा तार आनंद से जुड़ जाता है इसलिए दुनिया में जितने धर्म हैं सबका सार है तुम कैसे वर्तमान में जी सको; सबमें इस विधि को, इस व्यवस्था को, इस विज्ञान को देने का प्रयास किया गया है। आज मैं आपसे चर्चा करना चाहता हूँ कि वर्तमान में जीना कैसे संभव है, वर्तमान में जीने का विज्ञान क्या है और वर्तमान में जीना आपको आ जाये तो कैसे आपके जीवन में क्रांति पैदा हो जाती है और आपका जीवन ऊर्जा का पुंज बन जाता है। वर्तमान में जीना ही होश में जीना है, वर्तमान में जीना ही जागे हुए जीना है, और यही सारे धर्मों का सार है।.......
उत्तम जैन विद्रोही 

बुधवार, 22 जून 2016

भारतीय युवा भटकाव की राह पर ....

आज कल युवा वर्ग जो उच्च मध्यम वर्ग का है जो आज अपनी शिक्षा के बल पर उड़ना चाहता है । उसे परिवार से यही सीखने को मिल रहा है कि चार किताबें पढ़ कर अपने career (भविष्य ) को बनाओ, यह युवा अपनी सारी ऊर्जा केवल अपने स्वार्थ या उज्जवल भविष्य के लिए लगा देता है । यदि कभी भूले भटके उसका विचार देश या समाज की तरफ जाने लगता है तो घर परिवार और समाज उसे सब भूल कर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है । यह वर्ग भी अपने आप को देश और समाज से अलग ही अनुभव या यूं कहें की अपने आपको को समाज से श्रेष्ठ समझने लगता है और सामाजिक विषमता का होना उसके अहम को पुष्ट करता है ।ओर कभी आज के युवा हताशा में गलत कदम उठा लेते है ! युवा वर्ग की हताशा देश का दुर्भाग्य है क्योंकि न तो इस वर्ग मे हम उत्साह भर सके न ही समाज के प्रति संवेदनशीलता । एक प्रकार से यह वर्ग विद्रोही हो जाता है समाज के प्रति, परिवार के प्रति और अंत में राष्ट्र के प्रति । क्या हमने सोचा है कि ऐसा क्यों हो रहा है मुझे लगता है इसके पीछे कई वजह है , आज दुनिया भौतिकता वादी हो गयी है और लोगो की जरूरते उनकी हद से बाहर निकल रही है इसलिए उनके अंदर तनाव और फ़्रस्ट्रेशन बढ़ता जाता है , दूसरी बात पहले सयुंक्त परिवार थे तो अपनी कठिनाइया और तनाव घर में किसी ना किसी सदस्य के साथ बातचीत कर कम कर लेते थे घर में अगर कोई अकस्मात दुर्घटना हो जाती थी तो परिवार के बीच बच्चे बड़े हो जाते थे लेकिन आज न्यूक्लिअर फैमिली हो गयी है व्यक्ति को यही समझ में नहीं आता कि अपने दुःख-दर्द किसके साथ बांटे, पुरानी कहावत है कि पैर उतने ही पसारो जितनी बड़ी चादर हो लेकिन आज दूसरो की बराबरी करने के चक्कर में हम कर्ज लेकर भी अपनी हैसियत बढ़ाने की कोशिश करते है, आज के युवा वर्ग में जोश तो है पर आज के युवा को बहुत जल्दी बहुत सारा चाहिए और वो सब हासिल ना कर पाने पर डिप्रेशन में चले जाते है मेरा तो यही मानना है कि विपरीत समय और ख़राब हालात हमें जितना सिखाते है उतना हम अच्छे समय में नहीं सीख पाते इसलिए विपरीत समय को हमेशा ख़राब नहीं मानना चाहिए बल्कि विपरीत परिस्थितियों में हमें धैर्य रखना चाहिए और अच्छे समय का इंतज़ार करना चाहिए क्योंकि जिंदगी में अगर अँधेरा आया है तो उजाला भी आएगा अगर रात हुयी है तो सुबह भी होगी .....उत्तम जैन (विद्रोही)

सोमवार, 20 जून 2016

योग दिवस पर विशेष -

योग दिवस पर विशेष -
अगर आप रोजाना योग करते हैं तो आपके चेहरे पर अद्धभुत प्राकृतिक चमक आती है। योग के माध्यम से शरीर में लचीलापन आता है और त्वचा स्वस्थ रहती है। पहले के दिनों में, तनाव वयस्कों की बात हुआ करता था। थकाऊ पेशेवर कार्यक्रम के कारण अक्सर वयस्कों के निजी जीवन में तनाव हो जाता है। लेकिन हाल के दिनों में तनाव तेजी से बच्चों के जीवन अपनी पैठ बनाता जा रहा है। बच्चे आजकल आउटडूर खेलों से दूर होते जा रहे हैं। स्कूल में पढ़ाई का दबाव , ट्यूशन और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण बच्चों में तनाव बढ़ता जा रहा है। योग व्यक्ति के आत्म-स्वास्थ्य, विश्राम और मन की पूर्ति के लिए बहुत फायदेमंद है। योग के माध्यम से बच्चों में तनाव की स्थिति को दूर कर उनमें आने वाले जीवन को लेकर साकारात्मक उर्जा का और अधिक संचार करने की शक्ति है।अकसर लोग योग की तुलन जिम के साथ करते हैं। लेकिन यह तुलना बिल्कुल गलत है योग शारीरिक व्यायाम से कहीं अधिक है। यह सबको एक साथ जोड़ने की कला है। यह मन और आत्मा की शांति के साथ-साथ शरीर को फिट बनाता है। जिम केवल शरीर की संरचना में सुधार लाने पर केंद्रित है जबकि योग इसके अलावा बुहत कुछ है। योग एक विद्या है, एक विज्ञान है, जसिका उद्देश्य है व्यक्तित्व में एक सकारात्मक परिवर्तन लाना, स्वयं को सदविचार, सद्व्यवहार एवं सत्कर्म से युक्त करना. उसी से जीवन में सुख, शांति और तृप्ति आती है. अगर आप कहते हो कि योग का उद्देश्य चित्तवृत्ति-निरोध है, तो क्या आप दस आसनों से, दो प्राणायामों से ऐसी योग निद्रा से, जिसमें सोते रहते हो और झपकते हुए ध्यान के अभ्यास से चित्तवृत्तियों का निरोध कर पाओगे? क्या यह संभव है?
चित्तवृत्तियों का निरोध तभी संभव होगा, जब हम अपनी ऊर्जाओं को संतुलित कर पायेंगे, अपनी इच्छाओं एवं महत्वाकांक्षाओं को व्यवस्थित कर पायेंगे, अपने ऊपर थोड़ा संयम का अंकुश रख पायेंगे.
इसीलिए योग की सभी शाखाओं में यम और नियम की चर्चा होती है. लोग व्याख्यान तो बहुत देते हैं कि योग का मतलब होता है, चित्तवृत्ति-निरोध, लेकिन जब अभ्यास की बारी आती है, तो गठिया के लिए केवल तीन-चार आसन कर लिये, दमा के लिए एक प्राणायाम का अभ्यास कर लिया, अनिद्रा की शिकायत के लिए योगनिद्रा का अभ्यास कर लिया और मन को संतुष्ट करने के लिए पांच मिनट अजपा-जप या अंतरमौन का अभ्यास कर लिया. राजयोग में ने पांच यम और पांच नियम बताये हैं, लेकिन उनका अभ्यास कोई नहीं करता. हठयोग-प्रदीपिका में दस यमों और दस नियमों की चर्चा की गयी है, लेकिन उनके बारे में कोई बात नहीं करता. मतलब हर व्यक्ति पहली और दूसरी कक्षा को छोड़ कर सीधे तीसरी कक्षा में प्रवेश करना चाहता है. इसी वजह से योग हमलोगों के जीवन में सिद्ध नहीं हो पाया है ! .......

 विश्व योग दिवस पर शुभकामना
योग करो .... निरोगी रहो
उत्तम जैन विद्रोही (प्राकृतिक चिकित्सक )

रविवार, 19 जून 2016

पिता दिवस पर .....

पिता दिवस पर .....वेसे मे इस दिवस मनाने मे कोई विशेष रुचि नही रखता क्यूकी पिता का कर्ज इतना है की इसे एक दिवस के रूप मे मना कर इतिश्री कर लेना मेरी समझ से ठीक नही ! पिता तो परमेश्वर का वह रूप है जो कण कण मे बसे हुए है !मेरे पिता तो मेरे लिए मेरे गुरु भी है पिता भी है ओर मेरे परमेश्वर भी जिनका आज भी मुझे आशीर्वाद प्राप्त है ! जन्मदेने के साथ ही मुझे पाला पोश कर बड़ा किया ! मेरी हर जिद्ध पूरी की ! क्लास 1 से 5 तक मेरे अध्यापक भी रहे ! प्यार से पुचकारा भी तो नही पढ़ने पर छड़ी से बहुत मारा भी ! यानि पिता के रूप मे हर धर्म निभाया सदेव आशीर्वाद भी दिया ! मेरे बुरे दिनो मे मेरे सहारा भी बने ! शायद मे यह कर्ज इस जन्म मे तो क्या 7 जन्मो मे पूरा नही कर सकता ! कोई भी देश हो, संस्कृति हो माता-पिता का रिश्ता सबसे बड़ा माना गया है। भारत में तो इन्हें ईश्वर का रूप माना गया है। यदि हम हिन्दी कविता जगत व साहित्य को देखें तो माँ के ऊपर जितना लिखा गया है उतना पिता के ऊपर नहीं। कोई पिता कहता है, कोई पापा, अब्बा, बाबा, तो कोई बाबूजी, बाऊजी, डैडी। कितने ही नाम हैं इस रिश्ते के पर भाव सब का एक। प्यार सबमें एक। समर्पण एक। चार पंक्तिया....
पिता ने हमको योग्य बनाया, कमा कमा कर अन्न खिलाया
पढ़ा लिखा गुणवान बनाया, जीवन पथ पर चलना सिखाया
जोड़ जोड़ अपनी सम्पत्ति का बना दिया हक़दार...
हम पर किया बड़ा उपकार....दंडवत बारम्बार...
परन्तु आज के दयनीय हालात पर कुछ समय पहले मैंने कहीं एक बूढ़े पिता की व्यथा में ये पंक्ति पढ़ी थी। बचपन में मैंने अपने चार बेटों को एक कमरे में पाला पोसा, अब इन चार बेटों के पास मेरे लिये एक कमरा भी नहीं है!!
न जाने क्यों हम इतने कठोर हो जाते हैं। वास्तविक रूप से पितृ दिवस तो आज  उनके लिए है की इस दिन पर संकल्प करे कि पिता के अवदानों का स्मरण कर उन्हे जो सन्मान का कर्तव्य अदा करे !
पिता के सन्मान मे चंद पंक्तिया ----
चेहरा भले गंभीर है
अंदर से वे धीर हैं ।
कहते कम हैं सुनते सब
ऐसी कुछ तासीर है ।।
ना आये ऐसे बादल कभी
छिप ना जाए ये पितृछाया
सालों साल तक
साथ रहे ये वरदहस्त आपका
हर घड़ी सोचूँ मैं दिल में
बनी रहे यह शीतल आपकी पितृ-छाया!.......... 
उत्तम जैन विद्रोही

शनिवार, 18 जून 2016

आज की नारी का वास्तविक स्वरूप


सदियों से ही भारतीय समाज में नारी की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका रही है । उसी के बलबूते पर भारतीय समाज खड़ा है । नारी ने भिन्न-भिन्न रूपों में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । चाहे वह सीता हो, झांसी की रानी, इन्दिरा गाँधी हो, सरोजनी नायडू हो ।सदियों से समय की धार पर चलती हुई नारी अनेक विडम्बनाओं और विसंगतियों के बीच जीती रही है । पूज्जा, भोग्या, सहचरी, सहधर्मिणी, माँ, बहन एवं अर्धांगिनी इन सभी रूपों में उसका शोषित और दमित स्वरूप ।जीवन के हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नारी की सामाजिक स्थिति में फिर भी परिवर्तन ‘ना’ के बराबर हुआ है । घर बाहर की दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं से यह पुरुष प्रधान समाज चाहता है कि वह अपने को पुरुषो के सामने दूसरे दर्जे पर समझें ।
आज की संघर्षशील नारी इन परस्पर विरोधी अपेक्षाओ को आसानी से नहीं स्वीकारती । आज की नारी के सामने जब सीता या गांधारी के आदर्शो का उदाहरण दिया जाता है तब वह इन चरित्रों के हर पहलू को ज्यों का त्यों स्वीकारने में असमर्थ रहती है । देश, काल, परिवेश और आवश्यकताओ का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व है, समाज इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता !जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे भारतीय नारी के भी कदम आगे बढ़ रहे हैं । आज वह ‘देवी’ नहीं बनना चाहतीं, वह सही और सच्चे अर्थों में अच्छा इंसान बनना चाहती है । नैतिक मूल्यों और मानवीय मूल्यों को नकारा नहीं जा सकता । हमारे पारम्परिक चरित्र नैतिक मूल्यों की धरोहर हैं । नारी घी का कुआँ है और पुरुष जलता हुआ अंगार। दोनों के संयोग से ज्वाला प्रज्वलित हो उठती है, यानी नारी और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। नारी के बिना पुरुष का कोई अस्तित्व नहीं। पुरुष के अभाव में नारी का कोई मूल्य नहीं। दोनों का सम्बन्ध अभिन्न अखण्ड और अनादि है। आदिकाल से लेकर आज तक का भारतीय इतिहास इस बात का साक्षी है कि नारी किस प्रकार जीवन के क्षेत्र में पुरुष की अभिन्न सहयोगिनी के रूप में अपने नारीत्व को दीपित करती आयी है। नारी के सहयोग के अभाव में पुरुष ने सदा एकाकीपन अनुभव किया है और जहाँ भी सहयोगिनी के रूप में नारी प्राप्त हुई है वहाँ उसने अभिनव से अभिनव सृष्टि की है। नारी की इसी प्रतिभा से पराजित हो हमारी श्रद्धा फूट पडी।
नारी तुम केवल श्रद्धा हो,
विश्वास रजत नग पग तल में ।
पीयूष स्रोत सी बहा करो,
जीवन के सुन्दर समतल में ।...... उत्तम विद्रोही 

जीवन की एक समस्या -

मनुष्य जन्म लेता है जन्म के साथ उनके माता पिता की ख़ुशी व् सपने बढ़ते जाते है क्यों की संतान में माँ व् पिता को अपना सुनहरा भविष्य नजर आता है । माँ 9 माह गर्भ में बच्चे को पालपोस कर जब जन्म देती है । अपने आँचल से लगाकर बच्चे की दुग्धपान कराती हुई एक हर्ष की अनुभूति करती है । क्यों की माँ का दूध बच्चे के जीवन के लिए प्रथम आहार होता है । इसलिए तो कहा जाता है की बेटा माँ के दूध का कर्ज कभी नही उतार सकता । जेसे जेसे बच्चा बडा होता है । माँ के सपने बड़े होते जाते है । माँ पुत्र से कभी कोई बड़ी अपेक्षा नही रखती बस वह तो बच्चे की जिंदगी की हर ख़ुशी देखना चाहती है । मगर अब सतयुग से कलयुग में मनुष्य वक़्त के साथ परिवर्तित हो गया है । एक माँ के रूप में तो जिम्मेदारी पूर्ण निभाती है । मगर बहु व् पत्नी के रूप में अपने दायित्व को निभाने में कसोटी पर खरी नही उतर पाती है । नारी सदैव पूज्यनीय रही है मगर आज नारी का बदलता स्वरुप सोचनीय भी है व् विचारणीय भी है । एक आदर्श पत्नी व् बहु के रूप में आज नारी कुलषित रूप में आ गयी है । एक नारी ही है जो किसी के बेटे के भविष्य का निर्माण भी कर सकती है और किसी के भविष्य को तहस नहस भी कर सकती है । नारी का यह बिगड़ता स्वरुप का मुख्य कारण है अपने पीहर पक्ष की गलत शिक्षा । मगर नारी स्वयं यह नही सोचती जिस व्यक्ति के साथ अग्नि के समक्ष 7 फेरे लेकर कसम खायी उसका अपमान सबसे बड़ा पाप है जिसे 7 जन्मों तक इस पाप से मुक्ति नही पा सकती । नारी के माता पिता व् भाई उस समय तक ही साथ रहेंगे । जब तक वह अपनी मर्यादा के अनुरूप पति के साथ है। जिस समय पति का साथ नही होगा । माँ पिता हो या भाई सब खुद व् खुद दुरिया बना लेंगे । जब उसे अहसास होगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी । नारी का संम्मान उसके पति के कारन ही होता है । मगर नारी आज इस समय अपने ईगो में स्वयं को इतना दूर ले जारही है । की स्वयं के सुन्दर भविष्य को अंधकारमय कर रही है । पति पत्नी एक सिक्के के दो पहलु है । अगर पुरुष नारी के बिना अधूरा है तो नारी के लिए पुरुष भी महत्वपूर्ण अंग है । जिसके बिना नारी का कोई अस्तित्व नही । 
 उत्तम विद्रोही की कलम से

रविवार, 5 जून 2016

अज्ञान तिमिर को दूर करे

 अज्ञान तिमिर को दूर करे
वो ज्ञान की लौ फैलाते हैं
हे गुरुवर ! आपकी चरणों में
हम शत-शत शीश झुकाते हैं !
साक्षात महावीर के रूप हैं
उनके दर्शन से पाप कटे
गुरु सूर्यसागर की कृपा जिसे मिल जाये
वो पल भर में इतिहास रचे !
हे गुरुवर ! आपकी चरणों में
हम शत-शत शीश झुकाते हैं !
संघमेत्री संघ निलमेत्री शिक्षिका के
अवदानों से ज्ञान हम पाते है
एक परिवार सा महोल मिले
पाठशाला मे जब हम आते है
नीलम भाभी की भक्ति देख
हम पुलकित हो जाते है !
अब याचक बन कर हे गुरुवर !
‘विद्रोही ’ तेरे दर आया है
तुझसे विद्या धन पाने को
खाली झोली फैलाया है
जिसने भी पाया ज्ञान तेरा
सर्वत्र वो पूजे जाते हैं
हे गुरुवर ! आपकी चरणों में
हम शत-शत शीश झुकाते हैं !
हम पापी हैं और कपटी भी
सम्मान तेरा क्या कर पायें
इस योग्य भी नहीं हम गुरुवर
तुझको कुछ अर्पण कर पायें
कुछ टूटे-फूटे शब्दों में
हम तेरी महिमा गाते हैं
हे गुरुवर ! आपकी चरणों में
हम शत-शत शीश झुकाते हैं !
उत्तम जैन ( विद्रोही ) 

शनिवार, 4 जून 2016

विद्रोही आवाज़ (उत्तम जैन ): विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार --- प्रकृति से प्यार ...

विद्रोही आवाज़ (उत्तम जैन ): विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार --- प्रकृति से प्यार ...: पर्यावरण, ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है जो संपूर्ण मानव समाज का एकमात्र महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। प्रकृति द्वारा प...

विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार --- प्रकृति से प्यार कीजिये सृजन का सुंदर सुख मिलेगा !


पर्यावरण, ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है जो संपूर्ण मानव समाज का एकमात्र महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। प्रकृति द्वारा प्रदत्त अमूल्य भौतिक तत्वों - पृथ्वी, जल, आकाश, वायु एवं अग्नि से मिलकर पर्यावरण का निर्माण हुआ हैं। यदि मानव समाज प्रकृति के नियमों का भलीभाँति अनुसरण करें तो उसे कभी भी अपनी मूलभूत आवश्यकताओं में कमी नहीं रहेगी। मनुष्य अपनी आकश्यकताओं की पूर्ति के लिए वायु, जल, मिट्टी, पेड-पौधों, जीव-जन्तुओं आदि पर निर्भर हैं और इनका दोहन करता आ रहा हैं। वर्तमान युग औद्योगिकीकरण और मशीनीकरण का युग है। जहाँ आज हर काम को सुगम और सरल बनाने के लिए मशीनों का उपयोग होने लगा हैं, वहीं पर्यावरण का उल्लंघन भी हो रहा हैं। ना ही पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है और ना ही प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य तत्वों का सही मायने में उपयोग किया जा रहा हैं, परिणामस्वरूप प्रकृति कई आपदाओं का शिकार होती जा रही हैं। एक स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है। लेकिन मनुष्य के लापरवाही से हमारा पर्यावरण दिन ब दिन गन्दा होता जा रहा है। वातावरण एक प्राकृतिक परिवेश है जो पृथ्वी नामक इस ग्रह पर जीवन को विकसित, पोषित और नष्ट होने में मदद करता है। प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है और यह मनुष्यों, पशुओं और अन्य जीवित चीजो को बढ़ने और स्वाभाविक रूप से विकसित होने में मदद करता है। लेकिन मनुष्य के कुछ बुरे और स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। यह एक महत्वपूर्ण विषय है और हर किसी को हमारे पर्यावरण को कैसे बचाया जाये और इसे सुरक्षित रखने के बारे में जानना चाहिए ताकि इस ग्रह पर जीवन के अस्तित्व को जारी रखने के लिए प्रकृति का संतुलन सुनिश्चित हो सके| यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को अस्तव्यस्त करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है| मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं| हम पृथ्वी के हर व्यक्ति के द्वारा उठाए गए छोटे कदम से बहुत ही आसान तरीके से हमारे पर्यावरण को बचा सकते हैं जैसे की; कचरे की मात्रा कम करना, कचरे को ठीक से उसकी जगह पर फेकना, पोली बैग का इस्तेमाल बंद करना, पुराने वस्तुओं को नए तरीके से पुन: उपयोग में लाना, टूटी हुई चीजों का मरम्मत करना और पुन: उपयोग में लाना, रिचार्जेबल बैटरी या अक्षय एल्कलाइन बैटरी का उपयोग करना, फ्लोरोसेंट प्रकाश का प्रयोग करना चाहिए, वर्षा जल संरक्षण करना, पानी की बर्बादी को कम करना, ऊर्जा संरक्षण करना, और बिजली का कम से कम उपयोग इत्यादि| पर्यावरण प्रदूषण हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे की सामाजिक, शारीरिक, आर्थिक, भावनात्मक और बौद्धिक को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। पर्यावरण का दूषितकरण कई रोगों को लाता है जिससे इंसान पूरी जिंदगी पीड़ित हो सकता है। यह किसी समुदाय या शहर की समस्या नहीं है, बल्कि ये पुरे दुनिया की समस्या है जो की किसी एक के प्रयास से खत्म नहीं हो सकता। अगर इसका ठीक से निवारण नहीं हुआ तो ये एक दिन जीवन का अस्तित्व खत्म कर सकता है। तो आओ हम पर्यावरण सुरक्षा करे ! आज हम संकल्प ले !
उत्तम जैन (विद्रोही ) 

शुक्रवार, 3 जून 2016

मेेरी शादी की साल गिरह पर शुभकामना प्रेषित करने आप सभी का आभार

मेेरी शादी की साल गिरह पर आप सभी का मैं आभार प्रकट करता हूँ ----इस दिवस को आप सबने अपने प्यार से यादगार बना दिया ..आपके स - स्नेह का तहे दिल से शुक्रियां अदा करता हूँ --यह प्यार हमेशा बनाए रखना यही इल्तजा करता हूँ :-----सुबह से ही कॉल, व्हाट्स एप सन्देश, फेसबुक स्टेटस के माध्यम से आदरणीयजनों, मित्रो, साथियों, सगे संबंधियों द्वारा आशीष/स्नेह/बधाई/शुभकामना प्रेषित करने का सिलसिला शुरू हो चूका था । जिसके लिए आपका आभार एवं धन्यवाद। खैर, आज का दिन ही है जो मुझे जीवन में हर्ष-उल्लास-उमंग के साथ नवरंग से जीने की प्रेरणा देता है।
मुझसे शुरू होती हैं मेरी हमसफर के जीवन की हर खुशियाँ !
मुझ पर ही ख़त्म होती हैं उनकी इच्छा और रंगीनियाँ !
ऐसे जीवन साथी को रब ने मुझ पर वार दिया --!
दुनियां की हर रस्म निभाकर ,
जब उनसे नाता जोड़ा था ,
क्या पता था जीवन के इस अग्नि -पथ पर --
अंगारों से भरी जमीं होगी ,
और झुलसता आसमान होगा,
पर हमसफर के साथ ने हर मुश्किल को आसान किया --!
यह सिर्फ आप सभी दुआओ , गुरु का आशीर्वाद व माँ व पिता का वरदहस्त व मेरे सकरात्मक विचारो के परिणाम स्वरूप ( नही तो मे मेरी पूर्व पत्नी के देहांत के बाद पूरा टूट चुका था ) आज जीवन के 46 वे बसंत मे अपनी हमसफर के साथ 5 वी शादी की साल गिरह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हु ! की आप सभी की दुआये / आशीर्वाद मेरे साथ है ! फिर से मे व मेरी हमसफर ममता की तरफ से आभार ज्ञापित करता हु !
उत्तम जैन (विद्रोही )

शुक्रवार, 20 मई 2016

ज्ञान और मनुष्य


ज्ञान खंड मनुष्य की उपलब्धि है। अगर मनुष्य न हो तो धर्म होगा, ज्ञान नहीं होगा। जगत धर्म से चलता रहेगा। लेकिन ज्ञान नहीं होगा। इसका यह अर्थ हुआ कि अस्तित्व ने मनुष्य के भीतर से ज्ञान को खोजने की कोशिश की है। इसलिए मनुष्य बड़े शिखर पर है...
नानक पहले खंड को धर्म-खंड कहते हैं। दूसरे खंड को ज्ञान-खंड कहते है। धर्म तो है। जिस दिन तुम उसे पहचान लेते हो, उस दिन ज्ञान। धर्म तो मौजूद है, लेकिन तुम आंख बंद किये हो। सूरज तो निकला है, लेकिन तुम द्वार बंद किये बैठे हो। दीया तो जल रहा है, लेकिन तुमने पीठ कर ली है दीए की तरफ। वर्षा तो हो रही है, लेकिन तुम भीगने से वंचित हो। तुम किसी अंधेरी गुहा में छिपे बैठे हो। धर्म तो चल रहा है, लेकिन तुम दूर हट गये हो।

वापस लौट आने का नाम ज्ञान है। और हर मनुष्य को वापस लौटना पड़ेगा। क्योंकि मनुष्य की यह क्षमता है कि वह दूर जा सकता है। पशुओं में कोई धर्म नहीं है। पौधों में, पक्षियों में कोई धर्म नहीं है। क्योंकि वे दूर जा ही नहीं सकते। वे कुछ भी अप्राकृतिक करने में असमर्थ हैं। वे जो भी करते हैं वही प्राकृतिक है। उनमें इतना भी बोध नहीं है कि वे भटक सकें। भटकने के लिए भी थोड़ी समझ चाहिए। गलत जाने के लिए भी थोड़ी हिम्मत चाहिए। मार्ग से उतरने के लिए भी थोड़ा होश चाहिए। उतना होश तुम में है। पर मार्ग पर आने के लिए वापस फिर, और भी ज्यादा होश चाहिए।

तो पशु हैं, वे भटक नहीं सकते, इसलिए ठीक जगह हैं। वह कोई बहुत गौरव की स्थिति नहीं है। वह मजबूरी है। फिर सामान्य मनुष्य है; उसमें थोड़ा बोध है, वह भटक सकता है, इसलिए भटक गया है। फिर बुद्धपुरुष हैं। नानक और कबीर हैं। उनके पास परम होश है। वे वापस लौट आए हैं।

पशुओं को जो सहज उपलब्ध है वह तुम्हें साधना से उपलब्ध करना पड़ेगा। बुद्ध वहीं लौट आते हैं जहां पौधे सदा से हैं। वहीं परम आनंद जो साधारण पौधे को उपलब्ध है, बुद्ध को भी उपलब्ध होता है। लेकिन एक बुनियादी फर्क होता है। वह फर्क यह है कि बुद्ध को वह आनंद परम बोधपूर्वक होता है। वे होश से भरे हुए उस आनंद को भोगते हैं। पौधे पर वह आनंद बरस रहा है। वह भटक भी नहीं सकता, लेकिन उसके पास बोध भी नहीं है।

तो प्रकृति अचेतन है। और बुद्धपुरुष सचेतन रूप से प्राकृतिक हैं। और दोनों के बीच में हम हैं। प्रकृति अचेतन है। वहां सुख सहज है। वहां सुख हो ही रहा है। लेकिन वहां कोई जानने वाला नहीं। उस सुख की प्रतीत और साक्षात् करने वाला कोई भी नहीं है। जैसे तुम बेहोश पड़े हो और तुम्हारे चारों तरफ रत्नों की वर्षा हो रही है। पत्थर बरस रहे हैं या रत्न, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि तुम बेहोश पड़े हो। फिर तुम आंख खोलते हो। फिर तुम होश से भरते हो। और तब तुम पहचान पाते हो कि कैसी अपरंपार वर्षा तुम्हारे चारों तरफ हो रही थी।

बुद्ध वही पाते हैं जो प्रकृति में सहज ही उपलब्ध है, पत्थरों को मिला हुआ है। वहीं लौट आते हैं। लेकिन लौट आना बड़ा नया है। जगह तो वहीं है जहां बुद्ध हैं। होगा ही, क्योंकि परमात्मा कण-कण में छिपा है। लेकिन उस बोधिवृक्ष में और बुद्ध में क्या फर्क है? फर्क महान है। जगह तो एक है और अंतर अनंत है। अंतर यह है कि बुद्ध सजग होकर, होशपूर्वक उस आनंद का, उस अपरंपार महिमा का अनुभव कर रहे हैं। वह महिमा वृक्ष पर भी बरस रही है, लेकिन उसे कुछ पता नहीं। वह महिमा तुम पर भी बरस रही है, लेकिन तुम पीठ किये खड़े हो। वृक्ष का मुंह है उसकी तरफ, लेकिन वृक्ष उसे जान नहीं सकता। तुम जान सकते हो, लेकिन तुम पीठ किये खड़े हो। जिस दिन तुम सम्मुख हो जाओगे, जिस दिन तुम्हारी आंखें उस महिमा की तरफ उठेंगी और तुम पहचानोगे, उसे नानक ज्ञान कहते हैं।

ज्ञान खंड मनुष्य की उपलब्धि है। अगर मनुष्य न हो तो धर्म होगा, ज्ञान नहीं होगा। जगत धर्म से चलता रहेगा। लेकिन ज्ञान नहीं होगा। इसका यह अर्थ हुआ कि अस्तित्व ने मनुष्य के भीतर से ज्ञान को खोजने की कोशिश की है। इसलिए मनुष्य बड़े शिखर पर है। तुम्हें पता ही नहीं कि तुम्हें कितनी महिमा उपलब्ध होने की संभावना है। तुम्हारे द्वारा परमात्मा सजग होना चाहता है। तुम्हारे माध्यम से जागना चाहता है।

मंगलवार, 17 मई 2016

सुन मेरी पुकार भेजा प्यार उस ईश्वर ने


सुन मेरी पुकार भेजा प्यार उस ईश्वर ने।
नैन कटारी दिल में उतारी उस दिलबर ने।

मिला मन मीत जुड़ी प्रीत हुई दीवानी मैं।
ऐसे मिले पिया भूल दुनिया हुई बेगानी मैं।

समझ अपना देखा सपना घर बसाने का।
हुआ बुरा हाल रहे ख्याल उस दीवाने का।

कैसे कहूँ बेचैन रहूँ हर पल उसकी याद में।
ना रहा सब्र कब हो असर मेरी फरियाद में।

जब पता चला खून जला परिवार वालों का।
दिखा दुलार बनाया शिकार अपनी चालों का।

देख मौका दिया धोखा उन्होंने बड़े प्यार से।
मैं नादान बनी अनजान मारी गई ऐतबार से।

बातों में आकर उसे ठुकराकर बहुत रोई थी।
जिंदगी हुई बर्बाद नहीं मुझे याद कब सोई थी।

सुलक्षणा ने कही बात सही नई शुरुआत कर।
जो हुआ सो हुआ अब जिंदगी आबाद कर।

 डॉ सुलक्षणा अहलावत

शुक्रवार, 13 मई 2016

मानसिक विकलांगता।

विकलांगता अभिषाप है या वरदान यह बात मेरे समझ से परे है। परन्तु यह कहना सही होगा उनके बारे में ‘‘हम भी इंसान हैं तुम्हारी तरह, न कुछ खास और न असाधारण। चलो इस सब को कुछ देर के लिए अलग रखे और देखें आखिर विकलांगता है क्या?

शरीर के किसी अंग में यदि कोई विकृति आ जाती है, आम बोलचाल की भाषा में उसे विकलांगता कहते हैं। जैसे चलने में परेशानी , दिखाई न देना, सुनाई न देना और बोलने में असमर्थता। लेकिन कुछ विकलांगत ऐसी है तो किसी को दिखाई नहीं देती, मतलब यह कि वह आंतरिक होती है। उसे समझना भी थोड़ा कठिन है। इसे कहते हैं मानसिक विकलांगता।

आजकल मानसिक विकलांगता काफी बढ़ रही है। शारीरिक विकलांगता को वैज्ञानिक तरीकों से ठीक किया जा रहा है या कहें उसे काफी हद तक छिपाया जा रहा है। सफलता भी मिली है इसमें। लेकिन मानसिक विकलांगा दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आज प्रति हजार नवजात शिशुओं में 1।5 से 3.5 तक बच्चे इससे पीड़ित हैं। गर्भावस्था में तनावपूर्ण जीवन इसका प्रमुख कारण है।

दूसरा प्रमुख कारण है गरीबी। गरीबी और विकलांगता का संबंध उसी तरह का जिस तरह अमीरी और गरीबी का। यहां तक बात तो ठीक थी लेकिन अब इसने अमीर वर्ग तक अपने हाथ फैलाने शुरू कर दिये हैं। jankar बताते हैं इसका कारण भौतिकवादी सोच है। भूमण्डलीकरण के दौर में हर इंसान सुख-समृद्धि चाहता है। और यह सुख-समृद्धि है-सामाजिक ऐशो -आराम के संसाधन, सामाजिक प्रतिष्ठा रौब-रूतबा। जाहिर सी बात है इतना सब कुछ पाने के लिए इंसान को जद्दोजहद तो करनी पड़ेगी। जिससे इंसान को अपनी क्षमता से अधिक काम करना पड़ रहा है। इतना ही उसे देर तक और दबाव में भी काम करना पड़ रहा है। शायद अब इसे और भी गंभीरता से लिया जा रहा है। बात यह है कि धनी वर्ग इस बीमारी को सबसे घातक बता रहा है। गरीब का क्या उसे तो समझौते करने की आदत जो बन गयी है। वह तो बस यही सोच कर तसल्ली कर लेता है हम तो गरीब हैं। बस।

जो भी हो इसे रोकने के तरीको पर अब गौर किया जाने लगा है। अस्पतालों में अब मनो चिकित्स की niyuktiaayan बढ़ाई जा रही हैं। सरकारी और अर्ध-सरकारी कम्पनियां बाकायदा अपने यहां मनोचिकित्स (सलाहकार) नियुक्त कर रही हैं। कारपोरेट जगत इससे कहीं बढ़कर आगे काम कर रहा है। वहां तो बाकायदा जिम, स्वीमिंग पुल, खेल और विभिन्न मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। और हो भी क्यों न, ज्यादातर बीमारियां भी तो यही दे रहे हैं। यह तो वही बात हुई तुम्हीं ने दर्द दिया तुम्हीं दवा दोगे। जैसा कि सर्व विदित है कि स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस में काफी सक्रिय होकर काम कर रही हैं।
हमें तो बस यही उम्मीद है यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ने की बजाय जल्दी से जल्दी समाप्त हो जाये।

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016

मेरा विचारो का पुलिंदा http://uttamvidrohi.blogspot.com/2016/04/blog-post.html

मेरा विचारो का पुलिंदा

प्रत्येक व्यक्ति के पास अपने तर्क है और उसके दिमाग में उन तर्कों के आधार पर विचारो का बड़ा पुलिंदा भी है जिसे वह सबसे सही और हितकर समझता है। प्रत्येक व्यक्ति इस दुनिया में जो कुछ वह करता है या सोचता है वही उसके लिए सही है बाकी सब गलत।   दोस्तों हम अक्सर कहते है यह गलत है या ऐसा नहीं करना चाहिए था इन सब बातो का कोई अर्थ नहीं है।

केवल अर्थ है तो स्वयं करने और परिणाम देने का क्योंकि दूसरा वह नहीं करेगा या कर सकता है जैसा आप सोचते है। लेकिन आप वह सब कुछ कर सकते हो जैसा आप सोचते हो यह अलग बात है कि करते तो आप भी वैसा नहीं हो जैसा आप दूसरे से करवाना चाहते हो।  हमारी मानसिक प्रवृति केवल दुसरो में नुक्स निकालने और गलतिया ढूंढने की हो चुकी है जो हमारा सबसे अधिक उत्पादक समय को खा जाती है। और फिर हमारा विलाप प्रारम्भ हो जाता है क्या करू समय ही नहीं मिलता, मेरा भाग्य ही साथ नहीं देता आदि आदि।  समय की क्या कीमत है कभी जानने का प्रयास ही नहीं किया क्योंकि हमारी आदत केवल सामान्य चीजो की कीमत जानने की ही बन चुकी है। समय सबसे कीमती और बहुमूल्य है और यही एक चीज है जो लौटकर आ नहीं सकती। आदत बदलो और समय की कीमत को ध्यान में रखो बस फिर हर कीमती चीज भी आपको छोटी नजर आएगी। जिंदगी जीना ही सबसे बड़ी कला है वर्ना जानवर भी वह सब करते है जो आप करते है। क्या अंतर है आपमें और अन्य में इसे साबित करो वह भी दुनिया को दिखाने के लिए नहीं अपितु आत्म संतुष्टि के लिए। जिस दिन आपको यह जिंदगी छोटी लगने लग जाये तभी समझना कि आपने जिंदगी जी है।

गुरुवार, 24 मार्च 2016

राजनीति की दशा ओर दिशा .

मैने एक रिपोर्ट देखी ,मालूम हुआ हमारी संसद में कुल में से 130 माननीय सांसद किसी न किसी राजनीतिक खानदान के वारिस हैं। मेरे मन में अब यह भी सवाल है कि हमारा वलशाली लोकतंत्र जो विश्व में सबसे बड़ा, पुराना होने का दम्भ भरता है,चोरों, लुटेरों,बलात्कारियों,ब्यभिचरिओं के लिए भी संसद के दरवाजे खोलता है। आज किस दिशा में अग्रसर है?
भारत में आज जितनी राजनीतिक पार्टियां हैं वो आज किसी न किसी प्रकार परिवारवाद से गहरे रूप से सम्बद्ध है। आम आदमी जो चाहकर राजनीति से जुड़ने की इच्छा रखता है वो ताउम्र झोला ढोता रह जाता है। अपनी पहचान बनाने से महरूम आम आदमी आजादी के 67 सालों में भी आशा के साथ अपने राजनेता वीरों को देखता है बदले में घोर निराशा का भाव लिए अपनी किस्मत को कोसता है।
हिंदी सिनेमा में गॉड फादर की बात हमने सुनी थी,परन्तु राजनीति में उसकी खास अहमियत है पर यह फादर खोजने से भी नहीं मिलता। आज के नामी-गिरामी नेता युवाओं को राजनीति से जोड़ने की बात करते हुए नहीं अघाते,इस विचार के बल पर अपनी पीठ थपथपाते फिरते है। परन्तु उनको भी वही काविल पुत्र नज़र आते हैं जिनके पिता के जेवों में जान होती है।
आज राजनीति में रिश्तों का बड़ा महत्व है, खून का है तो सोने पे सुहागा अगर खून का नहीं है तो खानदानी जरूर होना चाहिये ! जरूरत है अब वंसवाद की राजनीति पर वापस आयें। तो मै कह रहा था कि 130 सीटों पर राजनीतिक ठेकेदारों के बल बच्चे काविज हैं। ऐसा कहकर मै उनकी प्रतिभा का कदापी अपमान नहीं कर रहा हूँ न मेरा ऐसा कोई उद्देश्य है। मेरा प्रयास तो उस समाज को आईना दिखने का है जो इन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुनकर भेजते हैं। जब तक हम सब इन्हे चुनकर भेजते रहेंगे हमारा हक़ सही मायनों में इनका ग्रास बनता रहेगा ! यूं तो राजनीति की कोई योग्यता निर्धारित नहीं है,परन्तु जल्दी सफलता पाने के कुछ शॉर्टकट तरीके मेरी समझ से जरूर है। मैंने या आपने भी यह अनुभव किया होगा कि कुछ अलग तरह के कार्य करने बाले लोग सफलता के शिखर तक जल्दी पहुँचते हैं ! सीधे- साधे प्रक्रिति के लोगों को सफलता पाने में समय लगता है.या वो अपनी वारी का इंतजार करते उम्र गुजार देते है। धनबल की अपनी महिमा है.अगर आपपर लक्ष्मी माँ की असीम कृपा है तो विधान परिषद में आपके लिए जगह बन सकती है.! आज से कुछ साल पहले बड़े-बड़े राजनेता केजरीवाल एण्ड पार्टी को टीवी डिवेट में हमेशा चुनौती देते थे कि हिम्मत है तो राजनीति में आ जाओ जैसे राजनीति राजनीति नहीं वरन उनका खुदका घर हो। नतीजा अब सबके सामने है। जनता जब बदला ले तो बड़े-बड़े जुमलेबाज और चौड़ी छाती बाले बगले झाकने लगते हैं। दिल्ली के विधानसभा में शायद हीं कोई सीट राजनैतिक घरानों को गई। भारत के बढ़ते आर्थिक औकात ने एक नया खतरा पैदा कर दिया है,भारतीय अर्थव्यवस्था मिश्रित प्रकिृति की है जिसमें निजी तथा सार्वजनिक उद्यमों का सह अस्तित्व है। परन्तु पूंजीवादी ताकतों ने राजनीति की दशा और दिशा तय करने में अपनी भूमिका आरम्भ कर दी है जो खतरे का संकेत है। कुछ राजनीतिक घराने और उदयोगपति अगर देश का भविष्य तय करने लगेंगे तो फिर आम जनों के लिए दरवाजे और बंद हो जायेंगे। कही न कही लोकतंत्र की लोकप्रियता गिरने लगेगी,असंतोष को बढ़ाबा मिलेगा। ऐसी स्थिति से बचा जाना चाहिए और दिल्ली चुनाव परिणामों को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए !
उत्तम जैन विद्रोही
प्रधान संपादक विद्रोही आवाज

सोमवार, 1 फ़रवरी 2016

भगवान राम पर हुआ मुकदमा कहा तक उपयुक्त ..

..
कलयुग मे मुकदमा सतयुग का एक हास्यापद बात कानून की लड़ाई को भावनाओ से खेलने का अनोखा प्रयास ! 2012 में एक फिल्म आई थी- OMG. इसमें कांजी भाई नाम का आदमी भगवान के खिलाफ मुकदमा करता है. यह फिल्म व्यंग्य थी, लेकिन अब वाकई भगवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. उस भगवान राम के खिलाफ जिस पर सबसे ज्यादा सियासत होती रही है. कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के लिए सोमवार का दिन भी मुकर्रर कर दिया है ! बिहार के सीतामढ़ी में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्याम बिहारी की अदालत में दर्ज हुआ है. मुकदमा करने वाला शख्स है- स्थानीय वकील ठाकुर चंदन सिंह. केस है महिला उत्पीड़न का. चंदन सिंह का पॉइंट है कि एक धोबी की बात सुनकर भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को घर से निकाल दिया. ऐसा कर उन्होंने सीता पर अत्याचार किया है. बात सीता को वनवास की है.! वेसे भारतीय कानून इतना लचीला है की आम व्यक्ति सिर्फ चर्चा मे आने के लिए कुछ न कुछ नया पेच लड़ता है ! अब इस केस का क्या ओचित्य मेरी समझ से तो परे है ! खेर माननीय न्यायाधीश क्या फेसला देते है सामने आ ही जाएगा ! अदालत मे वेसे भी बहुत से मामले ऐसे पड़े होते है की उनकी सुनवाई करते करते निर्दोष व्यक्ति खुद को निर्दोष साबित करने मे पूरी उम्र गुजार देता है ! बड़ी विडम्बना है एक अधिवक्ता खुद इस तरह का मुकदमा दायर करे जिससे धार्मिक भावनाओ को कितनी ठेश पहुचेगी शायद इस पर गोर नही किया ! अगर अदालत के सामने इसी तरह के मामले आते रहे है ! मिडिया को तो मसाला मिलता रहेगा उसे दिन भर लाइव मसाला मिल गया ! अगर मीडिया इसको न दिखाये तो कोई प्रसिद्धि पाने के लिए जिसका कोई ओचित्य नही इस तरह की मज़ाक नही बनाएगा ! अब कोई लंकापति रावण पर सीतामाँ के अफहरण का मामला दर्ज करा दे ! इसमे कोई आशंका नही ...
उत्तम जैन विद्रोही
संपादक विद्रोही आवाज    

सोमवार, 25 जनवरी 2016

गणतन्त्र दिवस पर शुभकामना ... खरी बात


26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विद्रोही आवाज व मेरी तरफ  से सभी पाठको व मित्रो को हार्दिक शुभकामनाये. गणतन्त्र दिवस यह दिन इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि 26 जनवरी सन 1929 वाले दिन ही रावी नदी के तट पर लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था और सन 1930 में लोगो ने देश को आज़ाद करवाने का संकल्प लिया था और अपने प्राणों की आहुति देने का प्रण किया था.लोगो ने अपना प्रण पूरा किया. 15 अगस्त सन 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ और 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश में अपना संविधान लागू हुआ. भारत को इस संविधान के अनुसार गणराज्य घोषित किया गया और यह दिन प्रति वर्ष गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.! हमें अपने सारे राष्ट्रीय पर्व बड़े उत्साह से मनाने चाहिए और अपने देश की रक्षा की प्रतिज्ञा करनी चाहिए. हमें अपने देश के संविधान के प्रति हमेशा वफादार रहना चाहिए. यह दिन भारत के लिए बहुत ही पवित्र दिन है. इससे हमें देश-भक्ति की प्रेरणा मिलती है ! आप सभी को गणतन्त्र दिवस पर बहुत बहुत शुभकामना !
गणतन्त्र दिवस पर कुछ खरी बात आपसे .....
पिछले वर्षो  में भारत बहुत बदला है ! भारत को गणतंत्र हुए 67  साल हो गये हैं। इन 67 सालों में हमने जो सोचा, जिस सोच से आगे बढ़े थे वो सोच पीछे रह गई है। गणतंत्र का अर्थ होता है हमारा संविधान - हमारी सरकार- हमारे कर्त्तव्य - हमारा अधिकार। हमारा संविधान हमें बोलने का व अपने विचार रखने का अधिकार देता है।  क्या सरकार तभी कुछ कदम उठाती है जब उस पर अथवा किसी वर्ग पर उंगली उठे। और वो भी तब जब चुनाव हों।  यह कैसा गणतंत्र? हमारे छोटे से छोटे कार्य में भी भ्रष्टाचार का तंत्र इस कदर हावी है कि हमें "गलत" व "सही" का एहसास ही नहीं हो पाता चाहें यह "सिस्टम" के कारण हो अथवा हमारे निजी स्वार्थ के कारण। यह भ्रष्टाचार रग रग में बस चुका है।व्यवस्था की अनदेखी भी नहीं की जा सकती है। व्यवस्था में लगातार सुधार की गुंजाईश  है।  एक आंदोलन की आवश्यकता है। आज अजब सा विरोधाभास है। गणतंत्र दिवस उस संविधान के लिये है जिसके तहत जनता और सरकार दोनों में विश्वास पैदा होता है पर पिछले कुछ वर्षो  में इतना सब हुआ कि जनता का सरकार व राजनैतिक दलों के ऊपर से विश्वास उठ गया है। यह चिन्ता का विषय है। पर इसमें अच्छाई यह भी कि शायद नेता व दल इन कुछ समझेंगे। और क्या हम भी समझेंगे?जागरुकता की आवश्यकता है। मजहब व जाति से ऊपर उठकर देशधर्म अपनाने की आवश्यकता है। प्रेम की आवश्यकता है। यह देश असल में गणतंत्र तभी हो पायेगा जब हर नागरिक अपना कर्त्तव्य निभायेगा और दूसरे के अधिकारों की पूर्ति होगा। और तभी हम सर उठाकर स्वयं को गणतंत्र घोषित कर सकेंगे।
जय हिन्द
वन्देमातरम
उत्तम जैन ( विद्रोही )
प्रधान संपादक
विद्रोही आवाज
vidrohiawaz@gmail.com

लोकतन्त्र को शर्मसार कर रहे है नेता

विद्रोही के विचारो का पुलिंदा.. खरी बात
लोकतन्त्र को शर्मसार कर रहे है नेता
कई बड़े दल के नेता जनता के सेवक के रूप में नहीं बड़बोले के रूप में पेश आते है ! अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं। जनता ऐसे नेताओं को पहचान ले तभी देश राज्य का कल्याण हो सकता है। वो बोलते हैं तो जहर बोते हैं. वो जुबान खोलते हैं तो आग उगलते हैं और कई बार तो उनकी लड़ाई गली-मोहल्ले के झगड़ों को भी शर्मसार कर दे. ऐसे नेताओं की एक पूरी फौज है जो अपने बयानों से हर आए दिन रोज लोकतंत्र को शर्मसार करते है ! घोटालों की एक के बाद एक परते खुलती रहती है। देश की जनता के साथ किये गये छल से पूरा राष्ट्र स्तब्ध हो भी जाए किन्तु लूटेरों के मन में लेशमात्र भी भय नहीं होता है न ग्लानि होती हैं। अपने कृत्य पर पछतावा का तो सवाल ही नही उठता है। वे अपनी हेकड़ी से प्रत्येक जांच रिपोर्ट को अस्वीकार कर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं ! कोई सार्थक बहस भी नहीं चाहते, वरन पलटकर उसे भी अपने साथ कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हैं। देश की न्यायप्रणाली में उनकी आस्था नहीं है। न्यायालय के निर्देशों की जानबूझ कर अवमानना करने में उन्हें कोई संकोच नहीं है। किसी भी लोकतंत्रीय शासन प्रणाली में ऐसी स्थिति को दुर्भाग्यजनक स्थिति ही माना जा सकता है।उन्हें इस देश की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। इन दोनों को उन्होंने अपनी स्वाथपूर्ति के लिए साधन मात्र मान रखा है। अब भारतीय जनता को जागरुक हो कर उन्हें रोकना होगा, अन्यथा राष्ट्र एक दुष्चक्र में फंस जायेगा। जिनकी नीयत में खोट हैं, अत: हमे यह भूलना होगा कि हम किस धर्म को मानते हैं और हमारी क्या जाति है। यह भी भूलना होगा कि हम किस प्रान्त में रहते हैं। हमे इन्हे चुनते समय सिर्फ याद रखना होगा कि हम भारतीय है और हमे अपने लोकतंत्र की रक्षा करनी है। संगठित हो कर उन्हें ही चुनना है, जो पात्रता रखें। जो लोकतांत्रिक संस्थाओं की पवित्रता को नष्ट करने का प्रयास नहीं करें। दरअसल, वे हमारी दुर्बलताओं का लाभ उठा कर ही सफल होते है। देश के संसाधनों के लूटने के मकसद से देश की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को अपने नियंत्रण में कर लेते है। हम सभी भारतीय नागरिकों को संगठित हो कर उनके कुत्सित इरादों को निष्फल करने का प्रयास करना चाहिये। क्योंकि अपराधी पर यदि अंकुश नहीं लगा पायेंगे तब वह ज्यादा आक्रामक हो जायेगा ।
उत्तम जैन (विद्रोही )

रविवार, 24 जनवरी 2016

आत्महत्या दलित की या पिछड़े की.... सोचनीय विषय

विद्रोही के विचारो का पुलिंदा.. खरी बात
आत्महत्या दलित की या पिछड़े की.... सोचनीय विषय
हिंदुस्तान हमारा एक इकलोता देश है, जहाँ अन्तिम संस्कार करने के पहले मृतक की जाति पता की जाती है। हैदराबाद में एक छात्र ने आत्महत्या क्या की, जाति की राजनीति पूरे देश में गरमा गई। अब इसे राजनेताओ की सक्रियता कहु या मोके की तलाश ! कुछ आग मे घी डालने का काम हमारे लोकतन्त्र के चतुर्थ स्तम्भ इलेक्ट्रानिक और प्रिन्ट मीडिया ने छात्र को दलित बताकर धर्मयुद्ध छेड़ दिया। सारे नेताओं को अपनी-अपनी राजनीति चमकाने का एक स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो गया। देश की सहिष्णुता खतरे में पड़ गई। जो महानुभाव बुद्धिजीवी असहिष्णुता के नाम पर अपना पुरस्कार वापस नहीं कर पाए थे, वे आगे आ गए। अच्छा भी है उनकी सक्रियता को लाख लाख नमन ! मीडिया ने खबर दी कि आत्महत्या करने वाला छात्र दलित नहीं, पिछड़े वर्ग का था। कोई और यह खुलासा करता, तो उसे आर.एस.एस. या स्मृति इरानी का एजेन्ट करार दिया जाता, लेकिन दुर्भाग्य से यह रहस्य रोहित वेमुला के सगे पिता वेमुला मणि कुमार ने किया है। रोहित दलित नहीं था, बल्कि पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का था फिर उसने कैसे अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र हांसील किया यह भी विचारणीय है ! यह एक आपराधिक मामला है जिसपर मुकदमा चलाया जा सकता है। यह मालूम करना अत्यन्त आवश्यक है कि इस फ़र्जीवाड़े में कौन-कौन शामिल थे और कितने लोगों ने अनुसूचित जाति का फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र बनवाकर वास्तविक दलितों के अधिकार पर डाका डाला है। अपने देश में किसी की हत्या या आत्महत्या के विरोध या सहानुभूति में आँसू बहाने की मात्रा और विधान भी पूर्व निर्धारित है। अगर मृतक मुसलमान है तो दोनों आँखों से घड़ियाली मुसलाधार बारिश की तरह आँसू बहाना अनिवार्य है ! फिर होती है मुआवजे की मांग ओर मांग के पहले घोषणा करने वालो की तो कतार लग जाती है ! मृतक अगर उच्च श्रेणी ( मेरी मान्यता नही राजनेताओ की मान्यता ) का है तो उसका संबन्ध हिंदुवादी संगठन से जोड़ हत्या करने वाले या आत्महत्या के लिए उकसाने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। रोहित के पिता के खुलासे के बाद बहुत से नेताओ को रोटी सेकने का मोका नही मिला तो चुप्पी साध ली है जेसे उनकी बोलती ही बंद हो गयी वेसे गूंगे हो गए ! उनमे मुख्य केजरीवाल, राहुल, नीतीश, ममता, ओवैसी को भी आप ले सकते है !अब नाम बदलकर तथा फ़र्ज़ी जाति प्रमाण-पत्र बनाकर दलितों के अधिकारों और सुविधाओं पर खुली डकैती डाली थी उसका क्या यह तो मेरी ओर सभी के समझ से परे है !
उत्तम जैन (विद्रोही )